Agra Lucknow Expressway Bus Accident: छठ मनाने बिहार जा रहे यात्रियों की बस आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर 40 फीट गहरी खाई में पलट गई. हादसे में 3 की मौत और 40 से ज्यादा घायल हुए.
Agra Lucknow Expressway Bus Accident: छठ पर्व की खुशियां मनाने के लिए अपने घर लौट रहे यात्रियों को रास्ते में मौत का सामना करना पड़ा. आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर सोमवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे ने सबको झकझोर कर रख दिया. राजस्थान के भिवाड़ी से बिहार के छपरा जा रही यात्रियों से भरी लग्जरी बस अचानक अनियंत्रित होकर करीब 40 फीट गहरी खाई में पलट गई. हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 40 से ज्यादा यात्री घायल हो गए. घायलों में महिलाएं और मासूम बच्चे भी शामिल हैं. हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई. सूचना मिलते ही पुलिस, फायर ब्रिगेड और SDRF की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत-बचाव अभियान शुरू किया.
लखनऊ आगरा एक्सप्रेसवे पर यात्रियों से भरी बस पलटी, 40 फीट गहरी खाई में गिरी। दर्दनाक हादसे में 2 यात्रियों की मौत, 40 यात्री गंभीर रूप से घायल। बस में सवार छोटे-छोटे बच्चे भी हादसे का शिकार, मची चीख-पुकार। #LucknowBusAccident #AgraExpressway #LucknowNews #BusAccident #ChhathPuja https://t.co/g7t3kwhISX
— Roshan Kumar Journalist (@cameraman_r) November 9, 2026
खबर अपडेट की जा रही है….
NSE प्रमुख Ashishkumar Chauhan का मानना है कि अगले साल भारत की GDP ग्रोथ में…
MS Dhoni IPL 2027: साक्षी धोनी की दिवाली तस्वीरें वायरल हैं. जानें क्या माही अगले…
Bhai Dooj 2026 Date: भाई दूज 11 नवंबर को मनाई जाएगी या 12 नवंबर को?…
Andheri Ram Mandir News: मुंबई के अंधेरी स्थित राम मंदिर में तोड़फोड़ और बजरंगबली के…
10 लाख रुपये निवेश करने के लिए PPF या NSC में कौन बेहतर है? जानिए…
Mahakumbh Datun Boy Love Marriage: महाकुंभ के दातून बॉय आकाश यादव ने प्रेमिका मनीषा से…