<
Categories: धर्म

Bhai Dooj 2026: भाई दूज कब है, 11 या 12 नवंबर? जानें सही तारीख, तिलक का शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

Bhai Dooj 2026 Date: भाई दूज 11 नवंबर को मनाई जाएगी या 12 नवंबर को? जानिए सही तारीख, द्वितीया तिथि, तिलक का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और यम द्वितीया का धार्मिक महत्व.

Bhai Dooj 2026 Date: दिवाली के पांच दिवसीय त्योहार का समापन भाई दूज के पर्व के साथ होता है। भाई-बहन के प्रेम और अटूट रिश्ते का प्रतीक यह त्योहार हर साल कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को मनाया जाता है। इस बार द्वितीया तिथि दो दिनों तक रहने के कारण लोगों के बीच भाई दूज की तारीख को लेकर असमंजस बना हुआ है। कोई 11 नवंबर तो कोई 12 नवंबर को लेकर सवाल कर रहा है। ऐसे में आइए जानते हैं भाई दूज की सही तारीख, तिलक का शुभ मुहूर्त और पूजा की पूरी विधि.

भाई दूज 2026 कब है?

हिंदू पंचांग के अनुसार, साल 2026 में भाई दूज का त्योहार 11 नवंबर, बुधवार को मनाया जाएगा. कार्तिक शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि 10 नवंबर 2026 को दोपहर 2 बजे शुरू होगी और 11 नवंबर को दोपहर 3 बजकर 53 मिनट तक रहेगी। उदया तिथि और पंचांग की गणना के अनुसार 11 नवंबर को ही भाई दूज का पर्व मनाया जाएगा। इसलिए 12 नवंबर को लेकर भ्रमित होने की जरूरत नहीं है.

भाई दूज 2026 तिलक का शुभ मुहूर्त

भाई दूज के दिन बहनों के लिए भाई को तिलक लगाने का विशेष महत्व होता है। दिल्ली के पंचांग के अनुसार, 11 नवंबर को तिलक लगाने का शुभ समय दोपहर 1 बजकर 10 मिनट से 3 बजकर 20 मिनट तक रहेगा। इस अवधि में बहनें अपने भाइयों को तिलक लगाकर उनकी लंबी उम्र, अच्छे स्वास्थ्य और सुख-समृद्धि की कामना कर सकती हैं। अलग-अलग शहरों में स्थानीय पंचांग के अनुसार मुहूर्त में कुछ मिनट का अंतर हो सकता है.

भाई दूज की पूजा विधि

भाई दूज के दिन सुबह स्नान करके साफ कपड़े पहनें और घर के मंदिर में पूजा करें। इसके बाद एक थाली में रोली, अक्षत, दीपक, मिठाई और फूल रखें। शुभ मुहूर्त में भाई को आसन पर बैठाकर उसके माथे पर रोली और अक्षत से तिलक लगाएं। इसके बाद आरती उतारें और मिठाई खिलाएं। बहन अपने भाई की लंबी उम्र और खुशहाल जीवन की कामना करती है। कई परिवारों में इस दिन भाई के बहन के घर जाकर भोजन करने की परंपरा भी है.

क्यों मनाई जाती है भाई दूज?

पौराणिक मान्यता के अनुसार, भाई दूज का संबंध यमराज और उनकी बहन यमुना से है। कहा जाता है कि कार्तिक शुक्ल द्वितीया के दिन यमराज अपनी बहन यमुना के घर पहुंचे थे। यमुना ने उनका स्वागत किया, तिलक लगाया और भोजन कराया। बहन के स्नेह से प्रसन्न होकर यमराज ने उन्हें वरदान दिया। इसी मान्यता के चलते इस दिन को यम द्वितीया भी कहा जाता है। भाई दूज का त्योहार भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और आपसी सम्मान का संदेश देता है.

Uttam Ojha

Share
Published by
Uttam Ojha

Recent Posts

Lucknow Bus Accident: छठ मनाने घर जा रहे थे यात्री, 40 फीट गहरी खाई में गिरी बस; 3 की मौत, 40 से ज्यादा घायल

Agra Lucknow Expressway Bus Accident: छठ मनाने बिहार जा रहे यात्रियों की बस आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे…

Last Updated: November 9, 2026 12:52:18 IST

PPF या NSC: 10 लाख रुपये पर कहां बनेगा ज्यादा पैसा? ब्याज, टैक्स और मैच्योरिटी का पूरा गणित समझें

10 लाख रुपये निवेश करने के लिए PPF या NSC में कौन बेहतर है? जानिए…

Last Updated: November 9, 2026 11:53:35 IST

Vedant Poly Fabs IPO की शेयर बाजार में फीकी एंट्री, लिस्टिंग के तुरंत बाद 5% टूटा, निवेशकों को पहले ही दिन नुकसान

Vedant Poly Fabs IPO की 94 रुपये पर सपाट लिस्टिंग हुई. कारोबार शुरू होते ही…

Last Updated: November 9, 2026 11:12:23 IST