<
Categories: क्रिकेट

MI vs GT: बीच मैच में तिलक वर्मा पर भड़के हार्दिक पांड्या, फिर जो हुआ… कोई नहीं भूल पाएगा!

Hardik Pandya Angry On Tilak Varma: मुंबई इंडियंस बनाम गुजरात टाइटंस के मैच के दौरान हार्दिक पांड्या ने तिलक वर्मा पर नाराजगी जताई थी. हार्दिक ने बीच मैच के दौरान ही तिलक वर्मा को धीमी पारी के लिए खूब फटकार लगाई. देखें वीडियो...

Hardik Pandya Angry On Tilak Varma: IPL 2026 में मुंबई इंडियंस (MI) ने गुजरात टाइटंस (GT) को हराकर सीजन में अपनी दूसरी जीत दर्ज की. इस मैच में मुंबई इंडियंस की जीत के सबसे बड़े हीरो तिलक वर्मा रहे. तिलक वर्मा ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ सिर्फ 45 गेंदों पर 101 रनों की तूफानी पारी खेली, जिसमें 7 छक्के और 8 चौके लगाए. इसके दम पर मुंबई इंडियंस को जीत मिली. तिलक वर्मा जब क्रीज पर आए थे, तो मुंबई का स्कोर 44/3 पर था. ऐसे में तिलक वर्मा ने पारी को संभाला. शुरुआत में तिलक वर्मा काफी धीरे खेल रहे थे, जिसके चलते उन्हें हार्दिक पांड्या से मैदान पर ही डांट सुननी पड़ी.

तिलक वर्मा (Tilak Varma) ने पहली 22 गेंदों पर सिर्फ 19 रन बनाए थे, जिसको लेकर कप्तान हार्दिक पांड्या नाखुश थे. हार्दिक पांड्या भी उस समय क्रीज पर मौजूद थे. ऐसे में जब स्ट्रेटेजिक टाइमआउट हुआ, तो हार्दिक पांड्या ने तिलक वर्मा की जमकर क्लास लगाई. हार्दिक पांड्या ने मैदान पर ही तिलक वर्मा को फटकार लगाई. इसका वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

डांट के बाद तिलक वर्मा ने मचाई तबाही

हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) की फटकार के बाद तिलक वर्मा ने अपना गियर चेंज किया. इसके बाद उन्होंने गुजरात टाइटंस के गेंदबाजों की जमकर कुटाई शुरू कर दी. तिलक वर्मा ने 45 गेंदों पर ही अपनी सेंचुरी पूरी कर ली. उन्होंने अपनी आखिरी 23 गेंदों पर ताबड़तोड़ 82 रन बनाए. 20वें ओवर की आखिरी गेंद पर तिलक वर्मा ने चौका लगाकर 100 का आंकड़ा पार किया. इसके दम पर मुंबई इंडियंस ने गुजरात के सामने 200 का टारगेट रखा. इसके जवाब में उतरी गुजरात की टीम 100 रन के स्कोर पर भी ढेर हो गई. इससे मुंबई ने 99 रनों से मैच जीत लिया.

हार्दिक पांड्या ने जीत के बाद क्या कहा?

मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीत के बाद बताया कि उन्होंने तिलक वर्मा से क्या कहा था. पांड्या ने कहा कि तिलक वर्मा के पास जिस तरह का टैलेंट है, उसे कोई भी चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है. हार्दिक ने बताया कि वह तिलक वर्मा से सिर्फ एक ही बात ही कह रहे थे कि बस गेंद को देखना है और उसे मारना है. फिर चाहें गेंद कुछ भी कर रही हो. फिर क्या था तिलक वर्मा ने दिखाया कि आखिर उनमें किस तरह का बेहतरीन टैलेंट है. उन्होंने 45 गेंदों पर 101 रन बनाए और आईपीएल में अपना पहला शतक पूरा किया. इसी के साथ तिलक वर्मा आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए सबसे तेज शतक लगाने के मामले में संयुक्त रूप से पहले नंबर पर आ गए हैं.

कैसा रहा मैच?

मैच की बात करें, तो मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 199 रन बनाए. तिलक वर्मा ने नाबाद 101 और नमन धीर ने 45 रनों की पारी खेली. इसके जवाब में टारगेट का पीछा करने उतरी गुजरात की टीम 100 के स्कोर पर सिमट गई. इससे मुंबई ने 99 रनों से बड़ी जीत दर्ज की. अश्वनी कुमार ने 4 विकेट चटकाए, जबकि मिचेल सैंटनर और अल्लाह गजनफर ने 2-2 विकेट लिए.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Share
Published by
Ankush Upadhyay

Recent Posts

Hockey Gold Medal: मलेशिया की टीम हुई चारों खाने चित, भारत ने 5-1 से जीता GOLD, 2028 ओलंपिक का टिकट भी पक्का

Hockey Gold Medal: भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में मलेशिया…

Last Updated: October 3, 2026 20:52:37 IST

WhatsApp-Instagram पर पाकिस्तान कनेक्शन का आरोप, कर्नाटक में 24 साल का युवक गिरफ्तार; मोबाइल ने खोला राज

Pakistan terror links: कर्नाटक के बीदर में 24 वर्षीय विशाल कुमार मेट्रे को पाकिस्तान स्थित…

Last Updated: October 3, 2026 20:14:41 IST

Pitru Paksha: बेटे ही नहीं, बेटी-बहू भी कर सकती हैं श्राद्ध! माता सीता ने भी किया था राजा दशरथ का पिंडदान

Pitru Paksha: पितृ पक्ष में श्राद्ध और पिंडदान को पूर्वजों के प्रति श्रद्धा व्यक्त करने…

Last Updated: October 3, 2026 19:35:29 IST

Ludhiana News: पहले घर दिलाने में की मदद, फिर दिखाई हैवानियत; एक सैनिक ने अपने साथी जवान की पत्नी से किया बलात्कार

लुधियाना में एक सैनिक पर अपने साथी सैनिक की पत्नी के साथ बलात्कार का आरोप…

Last Updated: October 3, 2026 19:20:46 IST

Husband wife dispute: होटल में दूसरी महिला के साथ पकड़ा गया पति, पत्नी ने जड़े ताबड़तोड़ थप्पड़…बोली तूने मुझसे लव मैरिज की थी

Husband wife dispute: रतलाम के जावरा स्थित होटल प्रेसिडेंट में एक महिला ने अपने पति…

Last Updated: October 3, 2026 18:34:43 IST