<
Categories: क्रिकेट

भारत को लगा डबल झटका! हर्षित राणा-वरुण चक्रवर्ती चोटिल, BCCI ने किया रिप्लेसमेंट का ऐलान

हर्षित राणा ने ट्रेंट ब्रिज में इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे T20 मैच के दौरान अपने दाहिने हैमस्ट्रिंग में अचानक तकलीफ की शिकायत की. स्कैन में ग्रेड 1 हैमस्ट्रिंग चोट का पता चला

इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज में बुरी तरह हारने के बाद, भारतीय क्रिकेट टीम अब मेजबान टीम के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी. इसके बाद टीम इंडिया तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए जिम्बाब्वे जाएगी. बॉलिंग ऑलराउंडर हर्षित राणा और मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती दोनों सीरीज से बाहर हो गए हैं. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अब इन दोनों खिलाड़ियों के रिप्लेसमेंट की घोषणा की है.

हालांकि, BCCI ने चक्रवर्ती और राणा की जगह किसी नए खिलाड़ी को नहीं लिया है, बल्कि उन खिलाड़ियों को शामिल किया है जो इंग्लैंड के खिलाफ शर्मनाक T20 सीरीज हार का हिस्सा थे. लेग स्पिनर रवि बिश्नोई और युवा तेज गेंदबाज प्रिंस यादव को हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती के रिप्लेसमेंट के तौर पर इंग्लैंड ODI सीरीज और जिम्बाब्वे T20 सीरीज के लिए टीम इंडिया की टीम में शामिल किया गया है.

दाहिने हैमस्ट्रिंग में अचानक तकलीफ की शिकायत

हर्षित राणा ने ट्रेंट ब्रिज में इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे T20 मैच के दौरान अपने दाहिने हैमस्ट्रिंग में अचानक तकलीफ की शिकायत की. स्कैन में ग्रेड 1 हैमस्ट्रिंग चोट का पता चला. इसके बाद उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ आने वाली ODI सीरीज़ से बाहर कर दिया गया है और वे आगे की जांच और इलाज के लिए BCCI के सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस (CoE) को रिपोर्ट करेंगे.

इस वजह से बाहर हुए वरुण चक्रवर्ती

इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे T20I के दौरान, वरुण चक्रवर्ती को अचानक अपने बाएं हैमस्ट्रिंग में तकलीफ़ महसूस हुई. MRI स्कैन से ग्रेड 2 हैमस्ट्रिंग चोट का पता चला. स्पेशलिस्ट की सलाह पर, उन्हें ज़िम्बाब्वे के खिलाफ आने वाली T20I सीरीज़ से बाहर कर दिया गया है. वे आगे के इलाज के लिए BCCI के चीफ़ एग्ज़ीक्यूटिव ऑफ़िसर से संपर्क करेंगे.

इंग्लैंड ODI सीरीज़ के लिए भारत की अपडेटेड टीम: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उप-कप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह, गुरनूर बराड़ और प्रिंस यादव.

जिम्बाब्वे T20 सीरीज़ के लिए भारत की अपडेटेड टीम: श्रेयस अय्यर (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा (उप-कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, सूर्यांश शेडगे, रिंकू सिंह, हर्ष दुबे, प्रिंस यादव, यश ठाकुर, अशोक शर्मा, मयंक यादव, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), और रवि बिश्नोई.

Divyanshi Singh

दिव्यांशी सिंह उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले की रहने वाली हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की पढ़ाई की है और पिछले 4 सालों से ज्यादा वक्त से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं। जियो-पॉलिटिक्स और स्पोर्टस में काम करने का लंबा अनुभव है।

Share
Published by
Divyanshi Singh

Recent Posts

Who is Hasan Nawaz: कौन हैं हसन नवाज जिन्हें भारतीय गेंदबाजों से है नफरत? एशियन गेम्स में भारत के खिलाफ कूट डाले 96 रन

Hasan Nawaz Controversial Statement: एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में भारत से मिली हार के…

Last Updated: October 3, 2026 14:45:58 IST

Delhi News: AAP को बड़ा झटका, राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने छोड़ी पार्टी, कांग्रेस में हुईं शामिल

Priyanka Kakkar: आम आदमी पार्टी की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने शनिवार को अपनी पार्टी…

Last Updated: October 3, 2026 14:43:56 IST

Pauri Garhwal: 20 वर्षीय युवक ने अपनी ही नाबालिग बहन को किया प्रेग्नेंट, मेडिकल जांच में हुआ खुलासा, गिरफ्तार

पौड़ी गढ़वाल में एक नाबालिग लड़की की मेडिकल जांच के दौरान गर्भवती होने का पता…

Last Updated: October 3, 2026 14:33:27 IST

Amritsar News: 2 सेकेंड में 6 थप्पड़! 5 साल की मासूम पर हुआ हमला, मदद की गुहार लगाती रही मां, CCTV में कैद हुई घटना

अमृतसर में एक पांच वर्षीय बच्ची को कथित तौर पर एक महिला ने छह बार…

Last Updated: October 3, 2026 14:20:02 IST