न्यूजीलैंड ने वनडे और टी20 मैच के लिए अपनी टीम का एलान कर दिया है. वहीं जेडन लेनोक्स को न्यूजीलैंड की अंतर्राष्ट्रीय टीम में खेलने का मौका पहली बार मिला है.
IND vs NZ: न्यूजीलैंड का भारत दौरा 11 जनवरी को शुरू होगा. इसके लिए न्यूजीलैंड टीम ने अपनी टीम का एलान कर दिया है. इस दौरे पर टीम पहले 3 वनडे मैचों की सीरीज खेलेगी. इसके बाद टी20 की 5 मैचों की सीरीज खेली जाएगी. इनके तुरंत बाद दोनों टीमें वर्ल्ड कप खेलेंगी. वहीं टीम इंडिया न्यूजीलैंड के साथ होने वाली टी20 सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर चुकी है लेकिन अभी वनडे टीम के लिए एलान नहीं किया गया है. जेडन लेनोक्स को न्यूजीलैंड की अंतर्राष्ट्रीय टीम में खेलने का मौका पहली बार मिला है. इसके लिए उन्हें बधाइयां दी जा रही हैं.
न्यूजीलैंड की वनडे टीम में माइकल ब्रेसवेल कप्तान होंगे. उनके अंडर आदि अशोक, क्रिस्टियन क्लार्क, काइल जैमीसन, निक केली, डेवोन कॉनवे, ज़ैक फॉल्क्स, जोश क्लार्कसन, जेडन लेनॉक्स, डैरिल मिचेल, हेनरी निकोल्स, माइकल रे, विल यंग, ग्लेन फिलिप्स होंगे. वहीं मिच हे विकेटकीपर होंगे.
बता दें कि टी20 के लिए मिचेल सैंटलर कप्तान होंगे. डेवोन कॉनवे विकेटकीपर होंगे. वहीं अन्य खिलाड़ियों की बात करें, तो टीम में टिम रॉबिन्सन, ईश सोढ़ी, बेवोन जैकब्स, डैरिल मिचेल, रचिन रविंद्र, जेम्स नीशम, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, जैकब डफी, ज़ैक फॉल्क्स, मैट हेनरी, काइल जैमीसन शामिल होंगे.
11 जनवरी से तीन मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत होगी. पहला मैच 11 जनवरी को वडोदरा में खेला जाएगा. इसके बाद दूसरा मैच 14 जनवरी को राजकोट में खेला जाएगा. वहीं तीसरा और आखिरी मैच 18 जनवरी को इंदौर में खेला जाएगा.
भारत और न्यूजीलैंड की टीमों की टी20 सीरीज की शुरुआत 21 जनवरी को होगी. टी20 सीरीज का पहला मैच नागपुर में खेला जाएगा. दूसरा टी20 मैच रायपुर में 23 जनवरी को खेला जाएगा. तीसरा टी20 मैच 25 जनवरी को गुवाहटी में खेला जाएगा. टी20 का चौथा मैच 28 जनवरी को विशाखापत्तनम में खेला जाएगा. इसके बाद सीरीज का आखिरी मैच 31 जनवरी को तिरुवनंत्तपुरम में खेला जाएगा. वहीं टी20 सीरीज खत्म होने के बाद 7 फरवरी से वर्ल्ड कप की शुरुआत होगी.
Bihar TRE 4: बिहार में जो लोग सरकारी शिक्षक बनने का सपना देख रहे हैं…
Gujarat Crime News: गुजरात के छोटा उदेपुर जिले के सुस्कल गांव में 8 साल के…
संजीवनी मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल — NABH एक्रेडिटेड हॉस्पिटल में अत्याधुनिक मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर, सुसज्जित ICU और…
सूरत (गुजरात) [भारत], 26 अक्टूबर: व्हाइट लोटस इंटरनेशनल स्कूल, वेसु, सूरत द्वारा अपने वार्षिक समारोह…
Bomb Threats: देशभर के कई संस्थानों को बम से उड़ाने की धमकी देने के आरोप…
Karwa Chauth Astrology: करवा चौथ पर पांच ग्रहों की वक्री स्थिति बनने की ज्योतिषीय मान्यता…