सोशल मीडिया पर गोविंदा का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि अवतार-3 में गोविंदा का कैमियो है. हालांकि फैक्ट चेक में सच्चाई कुछ और निकली.
Govinda Avatar Viral Clip: हाल ही में जेम्स कैमरून की ‘अवतारः फायर एंड ऐश’ फिल्म रिलीज हुई. इस फिल्म का जादू अवतार फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है. सिनेमाघरों में दस्तक देने के बाद ही फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी. एक मंडे में ही फिल्म ने 8.5 करोड़ की कमाई की. अब तक बारत में फिल्म लगभग 67 करोड़ की कमाई कर चुकी है. फिल्म के बोलबाले के बीच सोशल मीडिया पर एक क्लिप भी वायरल हो रही है, जिसमें बॉलीवुड एक्टर गोविंदा अवतार के रूप में दिख रहे हैं. इस क्लिप में वो अपनी फिल्म दीवाना-मस्ताना का अपना फेमस डायलॉग “हटा सावन की घटा” बोल रहे हैं. ऐसे में फैंस कह रहे हैं कि अवतार-3 में गोविंदा का कैमियो है. हालांकि इस वीडियो की सच्चाई कुछ और ही है.
बता दें कि गोविंदा की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. इस क्लिप में वे एक नाविक बने हैं और अवतार के रूप में दिख रहे हैं. इस क्लिप में वे डेविड धवन की 1997 की रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ‘दीवाना मस्ताना’ का अपना फेमस डायलॉग “हटा सावन की घटा” बोल रहे हैं. इस क्लिप के वायरल होने के बाद लोगों ने कयास लगाया कि ‘अवतारः फायर एंड ऐश’में गोविंदा भी हैं. इसे देख गोविंदा के फैंस खुशी से उछल पड़े. हालांकि फैक्ट चेक में इस वीडियो का सच कुछ और ही है.
दरअसल, गोविंदा का ये वायरल वीडियो देख लग रहा है कि अवतार के पार्ट-3 में गोविंदा का कैमियो है. जांच करने पर पता चला कि ये एक एआई जनरेटेड वीडियो है. ये एआई जनरेटेड वीडियो गोविंदा के उन पुराने दावों की उपज है, जिनमें उन्होंने कहा था कि जेम्स कैमरून ने उन्हें अपनी फिल्म ‘अवतार’ के पहले पार्ट में रोल ऑफर किया था. हालांकि बाद में उन्होंने फिल्म करने से इनकार कर दिया. इनकार करने की वजह ये थी कि गोविंदा अपने शरीर पर नीली स्याही नहीं पोतना चाहते थे.
उन्होंने मुकेश खन्ना से बातचीत में बताया था कि जेम्स कैमरून ने उन्हें अवतार ऑफर की थी. उस फिल्म का टाइटल भी उन्होंने दिया था. जेम्स ने उन्हें बताया था कि फिल्म का हीरो विकलांग है.ये सुनकर उन्होंने कहा कि गोविंदा विकलांग का रोल नहीं करेगा. इसके लिए उन्होंने 18 करोड़ रुफए भी ऑफर किए, लेकिन फिर भी उन्होंने फिल्म ठुकरा दी. उन्होंने कहा कि अगर उन्होंने अपना शरीर पेंट किया तो मुझे अस्पताल में दिन गुजारने पड़ेंगे.शरीर ही एकलौता धन होता है, ऐसे में ये खतरनाक काम वे नहीं कर सकेंगे.
वहीं फैंस उनकी इस वीडियो पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा अवतार चले ससुराल-पिंडोरा. दूसरे यूजर ने लिखा- अवतार बाबू. एक अन्य यूजर ने लिखा, एआई का सही इस्तेमाल हुआ है. वहीं एख अन्य यूजर ने लिखा कि उन्हें इस वीडियो पर यकीन नहीं हो रहा. वहीं एक अन्य ने लिखा कि जो फिल्म मैं देख कर आया, उसमें ऐसा डायलॉग नहीं था. कहीं मैं कोई दूसरी अवतार तो नहीं देख आया.
Sanjay Mishra Viral Video: अभिनेता संजय मिश्रा का बिहार के दरभंगा जिले के नारायणपुर गांव…
Bihar TRE 4: बिहार में जो लोग सरकारी शिक्षक बनने का सपना देख रहे हैं…
Gujarat Crime News: गुजरात के छोटा उदेपुर जिले के सुस्कल गांव में 8 साल के…
संजीवनी मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल — NABH एक्रेडिटेड हॉस्पिटल में अत्याधुनिक मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर, सुसज्जित ICU और…
सूरत (गुजरात) [भारत], 26 अक्टूबर: व्हाइट लोटस इंटरनेशनल स्कूल, वेसु, सूरत द्वारा अपने वार्षिक समारोह…
Bomb Threats: देशभर के कई संस्थानों को बम से उड़ाने की धमकी देने के आरोप…