<
Categories: क्रिकेट

IND vs PAK: भारत-पाकिस्तान के बीच फिर नहीं होगा हैंडशेक? हरमनप्रीत कौर बोलीं- हमारा ध्यान…

India W vs Pakistan W: महिला टी20 विश्व कप 2026 में पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले से पहले भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने हैंडशेक विवाद पर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि भारतीय टीम का पूरा ध्यान सिर्फ क्रिकेट पर है. आइए जानते हैं कि उन्होंने और क्या कहा?

महिला टी20 विश्व कप 2026 में भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत रविवार को पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले से करेगी. बर्मिंघम के एजबेस्टन मैदान पर होने वाले इस हाई-वोल्टेज मैच से पहले एक बार फिर खिलाड़ियों के बीच हैंडशेक को लेकर चर्चा तेज हो गई है. पिछले कुछ समय से भारत और पाकिस्तान की पुरुष और महिला टीमों के खिलाड़ी मैच के दौरान पारंपरिक हाथ मिलाने की प्रक्रिया से दूरी बनाए हुए हैं.

मैच से पहले भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर से पूछा गया कि क्या दोनों टीमों के खिलाड़ी इस मुकाबले में हाथ मिलाएंगे और क्या भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की ओर से कोई निर्देश मिला है. इस पर हरमनप्रीत ने साफ कहा कि उनका पूरा ध्यान केवल क्रिकेट पर है और वह किसी अन्य विषय पर सोच भी नहीं रही हैं. उन्होंने कहा कि क्रिकेट उनके लिए बचपन से एक सपना रहा है और टीम केवल मैदान पर अच्छा प्रदर्शन करने के बारे में सोच रही है. हरमनप्रीत ने कहा कि पाकिस्तान के खिलाफ यह मुकाबला उनके लिए किसी भी अन्य अंतरराष्ट्रीय मैच की तरह है और खिलाड़ी सिर्फ अपने खेल पर फोकस कर रहे हैं.

दबाव रहेगा, लेकिन उसका आनंद लेना जरूरी
भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबले हमेशा खास माने जाते हैं. दोनों देशों के प्रशंसकों की भावनाएं भी इस मैच से जुड़ी रहती हैं. ऐसे में दबाव का माहौल बनना स्वाभाविक है. हरमनप्रीत कौर ने स्वीकार किया कि इस तरह के मैचों में दबाव जरूर होता है, लेकिन खिलाड़ियों को उसका आनंद लेना चाहिए. उन्होंने कहा कि हर अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में दबाव रहता है, लेकिन सफल वही टीम होती है जो उस दबाव को सकारात्मक ऊर्जा में बदल सके. कप्तान के अनुसार खिलाड़ियों को मैदान पर अपना शत-प्रतिशत देना चाहिए और हर पल का आनंद लेना चाहिए.

रिकॉर्ड में भारत का पलड़ा भारी
अगर दोनों टीमों के रिकॉर्ड पर नजर डालें तो भारत का पलड़ा स्पष्ट रूप से भारी दिखाई देता है. भारतीय महिला टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए 16 टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में 13 जीत दर्ज की हैं, जबकि पाकिस्तान को केवल तीन मैचों में सफलता मिली है. वहीं महिला टी20 विश्व कप में भी भारत 6-2 से आगे है. हरमनप्रीत ने कहा कि उन्होंने एक दर्शक के रूप में भी भारत-पाकिस्तान मैचों का दबाव महसूस किया है और अब खिलाड़ी होने के नाते यह और अधिक महसूस होता है. हालांकि, उन्होंने कहा कि ऐसे बड़े मुकाबलों का हिस्सा बनना सौभाग्य की बात है और टीम मैदान पर उतरकर इसका भरपूर आनंद लेना चाहती है.

Satyam Sengar

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पढ़ाई के दौरान कैंपस प्लेसमेंट के जरिए पत्रकारिता में एंट्री मिली. शुरुआत नेटवर्क 18 से हुई और अब ITV नेटवर्क के साथ जुड़ा हूं. पत्रकारिता में 3 साल से ज्यादा का अनुभव हो चुका है और स्पोर्ट्स पर अच्छी पकड़ है. क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और अन्य स्पोर्ट्स इवेंट्स कवर करता हूं. WWE की स्टोरीज लिखना बहुत ही ज्यादा पसंद है.

Share
Published by
Satyam Sengar

Recent Posts

Nvidia के शेयरों में भूचाल, 5.8% तक टूटे शेयर, निवेशकों की नजर अब बोर्ड के अगले फैसले पर

दुनिया की सबसे बड़ी AI चिप निर्माता कंपनियों में शामिल Nvidia के शेयरों में सोमवार,…

Last Updated: November 9, 2026 13:51:10 IST

Samsung Galaxy S27 Launch Date: कब लॉन्च होगी Samsung Galaxy S27 4 मॉडल के साथ आएगी नई सीरीज, मिलेगा 200MP कैमरा और नया Pro वेरिएंट

Samsung Galaxy S27 सीरीज को लेकर लॉन्च से पहले कई बड़े लीक्स सामने आए हैं.…

Last Updated: November 9, 2026 13:34:21 IST

Bareilly SI Viral Video: खाकी वर्दी में दरोगा जी गटकते रहे शराब, वीडियो वायरल होते ही पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

Bareilly SI Viral Video: जानकारी के मुताबिक, वायरल वीडियो में दिख रहे पुलिसकर्मी की पहचान…

Last Updated: November 9, 2026 13:32:02 IST

नवंबर में अभी कई दिन बंद रहेंगे बैंक, दिवाली से गुरु नानक जयंती तक छुट्टियों की भरमार, UPI-ATM जैसी सेवाएं रहेंगी चालू

दिवाली से जुड़े त्योहारों के कारण देश के कई शहरों में आज बैंक बंद हैं.…

Last Updated: November 9, 2026 13:14:00 IST

Watch Video: चलती बाइक पर अचानक गले में फंसा दुपट्टा, बाल-बाल बची महिला; रोंगटे खड़े कर देगा वायरल वीडियो

Viral Video: वीडियो में वह अपने स्कार्फ से चेहरा ढककर और हेलमेट पहने हुए बाइक…

Last Updated: November 9, 2026 13:07:09 IST