Pranit More Controversy: हाल ही में स्टैंडअप कॉमेडियन प्रणित मोरे ने अपने शो में 370 रुपये की बिरयानी को लेकर हुए विवाद पर माफी मांग ली थी. अब कुणाल कामरा ने उनकी माफी का मजाक उड़ाया और तंज कसा है.
कुणाल कामरा और प्रणित मोरे
स्टैंडअप कॉमेडियन प्रणित मोरे के शो के दौरान 370 रुपये की बिरयानी पर की गई टिप्पणी को लेकर उठे विवाद के बीच, कॉमेडियन कुणाल कामरा ने प्रणित मोरे की माफी पर तंज कसा है. कुणाल कामरा ने एक पोस्ट साझा कर अपनी प्रतिक्रिया दी है.
370 रुपये की बिरयानी विवाद पर प्रणित मोरे ने माफी मांग कर उन्हें दूसरा मौका देने की बात कही थी. अब उसके एक दिन बाद कॉमेडियन कुणाल कामरा ने प्रतिक्रिया देते हुए एक्स पर ट्वीट किया है. उन्होंने लिखा, ‘कॉमेडियन को इन चीजों के पीछे छिपना बंद कर देना चाहिए..पहला- कहानी सुनाना. दूसरा- दर्शकों को प्रभावित करना. तीसरा- कड़ी मेहनत. चौथा- बैंक बैलेंस. पांचवां- माता-पिता.’ इतना ही नहीं, इसके अलावा एक अलग पोस्ट में कामरा ने ट्वीट किया, ‘प्रणित मोरे के सामने हर्ष गुजराल बराक ओबामा जैसे लगते हैं.’ इस तंज को लेकर अभी तक प्रणित मोरे की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है.
Things comedians should stop hiding behind…
1. Storytelling.
2. Crowd Work.
3. Hard Work
4. Bank Balance.
5. Parents.— Kunal Kamra (@kunalkamra88) June 14, 2026
Pranit More makes Harsh Gujral look like Barrack Obama…
— Kunal Kamra (@kunalkamra88) June 11, 2026
गुरुग्राम में प्रणित मोरे के स्टैंड-अप शो का एक वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा, जिसमें एक दर्शक हिमांशु जांगरा के साथ बातचीत दिखाई गई है, जो अपनी एक डेट का अनुभव साझा कर रहे थे. वीडियो में जांगरा ने इशारा किया कि डेट पर चिकन बिरयानी की एक प्लेट पर 370 रुपये खर्च करने के बाद, वह महिला से बदले में कुछ उम्मीद कर रहा था. हालांकि, बाद में इस युवक द्वारा भी वीडियो बनाकर माफी मांगी गई.
यह खबर भी पढ़ें: Shot Of The Day: केएल राहुल ने खेला ऐसा जादुई शॉट, गौतम गंभीर की खुली रह गई आंखें, रिएक्शन वायरल
Petrol Diesel CNG LPG Price Today 30 September 2026: दिल्ली में पेट्रोल की कीमतें अभी ₹102.12…
Shiv Sena UBT Leader Pradeep Purnekar Murder:इस घटना से इलाके में तनाव फैल गया और…
Weather Update 30 September 2026:30 सितंबर को दिल्ली-NCR में बारिश और आंधी-तूफ़ान की उम्मीद है.…
Patna Crime News: पटना सिटी के खाजेकला थाना क्षेत्र में कोचिंग से घर लौट रहीं…
Mercury Mars Kendra Drishti Yoga: 2 अक्टूबर 2026 को बुध और मंगल के बीच 90…
CISF Camp Firing: जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के बसोहली इलाके में CISF कैंप में मंगलवार…