Shot Of The Day: भारत बनाम अफगानिस्तान के पहले वनडे में केएल राहुल ने नाबाद 39 रनों की आतिशी पारी खेली. इस दौरान केएल राहुल ने एक ऐसा शॉट लगाया, जिसे देख हेड कोच गौतम गंभीर की आंखे खुली रह गईं.
केएल राहुल के करिश्माई पर गौतम गंभीर का रिएक्शन वायरल.
KL Rahul Shot Of The Day: भारत बनाम अफगानिस्तान के बीच 13 जून को धर्मशाला में पहला वनडे मैच खेला गया. बारिश से प्रभावित इस मुकाबले में भारत ने अफगानिस्तान को 7 विकेट से हरा दिया. इस मुकाबले में भारत के अनुभवी बल्लेबाज केएल राहुल ने 19 गेंदों पर 39 रनों की आतिशी पारी खेलकर भारत को आसान जीत दिलाई. इस पारी के दौरान केएल राहुल ने ऐसा शॉट लगाया, जिसे देख हर किसी के होश उड़ गए. केएल राहुल का करिश्माई शॉट देखकर ड्रेसिंग रूम में बैठे टीम इंडिया के हेड कोच भी खुशी से झूम उठे. यह पल भारतीय टीम की पारी के दौरान 22वें ओवर में देखने को मिला.
केएल राहुल (KL Rahul) ने यह खूबसूरत शॉट 22वें ओवर की आखिरी गेंद पर लगाया. अफगानी गेंदबाज जिया उर रहमान ने ओवर की आखिरी गेंद डाली, जो ऑफ स्टंप के ठीक बाहर पिच हुई. KL आगे झुकते हैं और फिर एक शानदार लॉफ्टेड कवर-ड्राइव खेलते हैं. वे सीधे खड़े होकर देखते हैं कि गेंद बाउंड्री के पार जाकर गिरती है.
22वें ओवर की आखिरी गेंद पर केएल राहुल के खूबसूरत सिक्स को देखने के बाद हेड कोच गौतम गंभीर भी खुद को रिएक्शन देने से नहीं रोक पाए. गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) के रिएक्शन को देखकर ऐसा लगा कि वह इससे काफी इंप्रेस हुए. गंभीर के रिएक्शन का वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है. नीचे देखें वीडियो…
This shot<3🥹 pic.twitter.com/0ZRhtQNB59
— MR.LORD (@LORD__GAMERR__1) June 13, 2026
केएल राहुल 5वें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए थे. उन्होंने सिर्फ 19 गेंदों पर 39 रनों की आतिशी पारी खेली, जिस दौरान उनके बल्ले से 4 चौके और 3 छक्के आए. राहुल ने 22वें ओवर में कुल 20 रन बटोरे. उन्होंने पहली गेंद पर सिक्स लगाया. इसके बाद 4, 4, 0, 0 और फिर सिक्स लगाकर ओवर को खत्म किया. इसके अलावा दूसरे छोर से कप्तान शुभमन गिल ने भी शानदार 84 रन की पारी खेली. इसके दम पर भारत ने 7 विकेट से जीत दर्ज की.
मैच की बात करें, तो अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 194 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया. अफगानिस्तान के स्टार ओपनर रहमानुल्लाह गुरबाज ने सिर्फ 48 गेंदों पर तूफानी शतक लगाया. वह 51 गेंदों पर 102 रन बनाकर आउट हुए. इसके अलावा अफगानिस्तान के कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी ने 27 रन और अजमतुल्लाह उमरजई ने 26 रनों की पारी खेली. इसके दम पर अफगानिस्तान ने भारत को 195 रनों का टारगेट दिया. इसके जवाब में उतरी भारतीय टीम ने 22.5 ओवर में टारगेट चेज कर लिया. भारत की ओर से कप्तान शुभमन गिल ने 66 गेंदों पर 84 रनों की शानदार पारी खेली. इसके अलावा ईशान किशन ने 22 गेंदों पर 34 रन बनाए. फिर केएल राहुल ने 19 गेंदों पर 39 रनों की तूफानी पारी खेलकर भारत को जीत दिलाई.
The Vvaan Box Office Collection: सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की 'द वन' ने बॉक्स…
Petrol Diesel CNG LPG Price Today 30 September 2026: दिल्ली में पेट्रोल की कीमतें अभी ₹102.12…
Shiv Sena UBT Leader Pradeep Purnekar Murder:इस घटना से इलाके में तनाव फैल गया और…
Weather Update 30 September 2026:30 सितंबर को दिल्ली-NCR में बारिश और आंधी-तूफ़ान की उम्मीद है.…
Patna Crime News: पटना सिटी के खाजेकला थाना क्षेत्र में कोचिंग से घर लौट रहीं…
Mercury Mars Kendra Drishti Yoga: 2 अक्टूबर 2026 को बुध और मंगल के बीच 90…