<
Categories: क्रिकेट

आईपीएल की वो टीम, जो हो गई गायब; जिसके नाम दर्ज है सबसे ज्यादा एक्स्ट्रा रन देने का रिकॉर्ड

IPL Most Extra Run Record: इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में सबसे ज्यादा एक्स्ट्रा रन देने का रिकॉर्ड डेक्कन चार्जर्स के नाम दर्ज है. जिन्होंने सबसे ज्यादा 28 रन दिए हैं. इसके अलावा, आरसीबी ने 27 एक्स्ट्र रन और मुंबई इंडियंस ने 26 एक्स्ट्रा रन दिए हैं.

IPL Most Extra Run Record: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) का रोमांच जारी है. लेकिन क्या आपको पता है कि आईपीएल में सबसे ज्यादा अतिरिक्त रन देने का रिकॉर्ड किस टीम के नाम दर्ज है. अगर आपको नहीं पता है तो चलिए आपको बताते हैं. आईपीएल में कई अच्छे रिकॉर्ड भी बने हैं तो कुछ अनचाहे रिकॉर्ड भी बने है. जिसे भूलकर भी कोई भी टीम बनाना नहीं चाहेगी. आईपीएल में सबसे ज्यादा एक्सट्रा रन देने का रिकॉर्ड डेक्कन चार्जर्स के नाम दर्ज है.

हालांकि, टीमें हमेशा एक्स्ट्रा रनों की संख्या को कम करने की कोशिश करती हैं, क्योंकि ज़्यादातर ये ऐसे बेकार के रन होते हैं. जिन्हें गेंदबाज़ आसानी से देने से बच सकते हैं.

डेक्कन चार्जर्स ने दिए सबसे ज्यादा अतिरिक्त रन

आईपीएल में अब तक सबसे ज्यादा अतिरिक्त रन दने का रिकॉर्ड डेक्कन चार्जर्स (DC) के नाम दर्ज हैं. 20 अप्रैल, 2008 को खेले गए इस मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ डेक्कन चार्जर्स ने 28 रन दिए थे. जिसकी वजब से 2008 के ग्रुप स्टेज में केकेआर के खिलाफ डेक्कन चार्जर्स को यह मैच गंवाना पड़ा था. पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला करने के बाद उन्होंने बहुत ही खराब प्रदर्शन किया और उन्हें कोई लय नहीं मिल पाई और वे सिर्फ 110 रनों पर ही ऑल आउट हो गए. हालांकि, शुरुआती विकेट लेकर उन्होंने मैच में वापसी की और एक समय केकेआर का स्कोर 21/3 तक पहुंचा दिया.

उनका रन रेट हमेशा 6 से नीचे रहा और विकेट गिरने की वजह से लक्ष्य का पीछा करना किसी भी तरह से आसान नहीं होने वाला था. हालांकि, डीसी ने 28 एक्स्ट्रा रन दिए, जिसमें 15 वाइड गेंदें शामिल थीं; इसी वजह से केकेआर आखिरकार लक्ष्य तक पहुंचने में कामयाब रहा. 19 ओवर के बाद उनका स्कोर 112/5 था, जब उन्होंने मैच जीता; लेकिन अगर ये एक्स्ट्रा रन न होते, तो कहानी बिल्कुल ही अलग होती.

आरसीबी ने दिए 27 अतिरिक्त रन

हिमाचल के धर्मशाला में 17 मई, 2011 को खेले गए मैच में किंग्स इलेवन पंजाब ने 2 विकेट के नुकसान पर 232 रन बनाए थे. इस पारी में आरसीबी ने कुल 27 अतिरिक्त रन दिए थे. जिसमें 14 लेग बाई, 7 बाई, 4 वाइड और 2 नो-बॉल शामिल थे. पंजाब के 232 रनों के जवाब में आरसीबी महज 17 ओवरों में 121 रनों पर सिमट गई. जिसकी वजह से पंजाब ने इस मुकाबले को 111 रनों से अपने नाम कर लिया था.

मुंबई इंडियंस ने दिए 26 अतिरिक्त रन

16 मई 2009 को खेले गए इस मैच में मुंबई इंडियंस की टीम ने 26 अतिरिक्त रन दिए थे. मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट के नुकसान पर 147 रन बनाए थे. इसके जवाब में चेन्नई सुपर किंग्स ने 19.1 ओवर में इस मैच  को जीत लिया. मुंबई इंडियंस ने 26 अतिरिक्त रनों में 16 लेग बाई और 10 वाइड दिए.

Sohail Rahman

सोहेल रहमान, जो पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति और खेल के मुद्दे पर लिखना काफी पसंद है. इसके अलावा, देश और दुनिया की खबरों को सरल और आम बोलचाल की भाषा में लोगों तक पहुंचाने का माद्दा रखते हैं. ITV Network में 24 अगस्त, 2024 से अपनी सेवा दे रहे हैं. इससे पहले, इंशॉट्स में करीब 5 साल अपनी सेवा दी है.

Share
Published by
Sohail Rahman

Recent Posts

बड़े ब्रेस्ट वाली महिलाओं को क्या दिक्कतें होती हैं? दबाव से लेकर शर्मिंदगी तक… जानें 4 परेशानियां

Heavy breasts Problems: ब्रेस्ट का साइज महिलाओं की पर्सनैलिटी पर गहरा असर छोड़ता है. बेहतर…

Last Updated: April 9, 2026 16:00:20 IST

मुगल हरम का अनसुना सच! आखिर कश्मीरी और बंगाली लड़कियों को ही क्यों चुनते थे बादशाह?

Mughal Harem Secrets: आज हम बात करेंगें मुगल हरम के उस अनसुने सच के बारे…

Last Updated: April 9, 2026 15:59:57 IST

पहले उठक-बैठक, फिर बजरंगबली की मूर्ति के सामने मंगवाई माफी; यूपी के मुस्लिम युवक के साथ क्यों हुआ ऐसा बर्ताव?

Shahjahanpur News:शाहजहांपुर में से एक मुस्लिम युवक को हनुमान मंदिर ले जाकर पहले उठक-बैठक फिर…

Last Updated: April 9, 2026 15:55:57 IST

नहीं रहे गेम ऑफ थ्रोन्स के वाइल्डलिंग, लाइलाज बीमारी MND से हुआ एक्टर माइकल पैट्रिक का निधन

पॉपुलर सीरीज “गेम ऑफ थ्रोन्स” में एक छोटी भूमिका के लिए मशहूर हुए आयरिश अभिनेता…

Last Updated: April 9, 2026 15:50:24 IST

KKR vs LSG: ईडन गार्डन्स पर बादलों का डेरा! क्या फिर धुल जाएगा IPL का बड़ा मुकाबला, कैसा रहेगा का मौसम?

KKR vs LSG Weather Forecast: केकेआर बनाम लखनऊ का मैच 9 अप्रैल को ईडन गार्डन्स…

Last Updated: April 9, 2026 15:38:47 IST

Dhurandhar 2: पकड़ी गई आदित्य धर की चोरी? मुकदमा दर्ज, मामला सुन फैंस के उड़े होश

Trimurti Films Sues Aditya Dhar Oye Oye song: एक बार फिर धुरंधर-2 पर आरोप लगे…

Last Updated: April 9, 2026 15:34:26 IST