Trimurti Films Sues Aditya Dhar Oye Oye song: एक बार फिर धुरंधर-2 पर आरोप लगे हैं और इस बार मामला स्क्रिप्ट का नहीं बल्कि किसी और चीज का है. आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला-
Trimurti Films Sues Aditya Dhar Oye Oye song: काफी दिन से दहाड़ लगाने वाली फिल्म धुरंधर-2 को अब किसी की बुरी नजर लग गई है. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई की लेकिन इसके बाद भी फिल्म पर किसी न किसी तरह की दिक्कतें आ ही रही है. कुछ दिन पहले फिल्म पर इल्जाम लगा था कि निर्देशक आदित्य धर ने साउथ के फिल्ममेकर संतोष कुमार स्क्रिप्ट कॉपी की है. इस इल्जाम से बाहर निकले ही थे कि धुरंधर-2 के मेकर्स पर एक और मुसीबत आ गई है ‘त्रिमूर्ति फिल्म्स’ ने फिल्म में उनके आइकॉनिक गाने ‘ओए-ओए’ के उपयोग को लेकर मुकदमा लगाया है. आइए जानते हैं कि क्या है पूरा मामला-
‘बार एंड बेंच’ की रिपोर्ट की माने तो ये विवाद साल 1989 में रिलीज हुई फिल्म ‘त्रिदेव’ का है. फिल्म ‘त्रिदेव’ का फेमस गाना ‘ओए-ओए के राइट्स को लेकर बवाल मचा हुआ है. ‘त्रिमूर्ति फिल्म्स’ का कहना है कि आदित्य धर ने उनके गाने का मिलता जुलता वर्जन बना के अपनी फिल्म धुरंधर-2 में इस्तेमाल किया है. कंपनी का दावा है कि इस गाने का यूज करने के लिए आदित्य धर ने या फिर उनकी टीम ने किसी भी तरह की परमिशन नहीं ली है.
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि त्रिमूर्ति के गाने ‘तिरछी टोपी वाले’ की शुरुआत ‘ओए-ओए’ से होती है. इसी के चलते उन्होंने आदित्य धर पर आरोप लगाए हैं कि उनके गाने के शुरुआती शब्द का इस्तेमाल कर धुरंधर का गाना ‘रंग दे लाल’ बना है.
जागरण की रिपोर्ट्स की माने तो ये बताया गया है कि ‘ओए ओए’ के सभी राइट्स का अधिकार ‘त्रिमूर्ति फिल्म्स’ के पास है और वही इसके ओनर है. कंपनी का कहना है कि इस गान का यूज करना पूरा कॉपीराइट है. इसने सीधे तरीके से कॉपीराइट का उल्लंघन किया है, जिसमें ट्रैक को बिना इजाजत के बनाया गया है.
त्रिमूर्ति फिल्म्स ने मुकदमा दायर करते हुए गाने के इस्तेमाल पर रोक लगाने तथा हर्जाने की मांग की है. इस पूरे मामले पर अभी ‘धुरंधर 2’ के मेकर्स ने कोई रिएक्शन नहीं दिया है.
इससे पहले भी फिल्म पर आरोप लग चुके हैं. फिल्ममेकर संतोष कुमार आर.एस. धुरंधर के मेकर्स पर आरोप लगाएं थे और कहा है कि आदित्य धर ने उनकी 2024 की एक स्क्रिप्ट चुराई है. साथ ही फिल्म में कुछ सीन्स को लकेर सिख समुदाय की धार्मिक भावनाओं को भी आहत करने का आरोप लगा था.
Petrol Diesel Price Today 11 October 2026: रविवार को पेट्रोल-डीजल के दामों पर नजर डालें.…
Delhi Traffic Advisory Today: दिल्ली में रविवार को सीजेपी प्रदर्शन के चलते नई और मध्य…
Shardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि 2026 की शुरुआत आज 11 अक्टूबर से हो रही है.…
Delhi Weather Today 11 October 2026: नवरात्रि के बीच दिल्ली में आज बादल, गर्मी और…
Ramayan new posters: रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ के नए पोस्टर्स में भगवान राम और…
Cristiano Ronaldo: क्रिस्टियानो रोनाल्डो को पुर्तगाल फुटबॉल महासंघ की अनुशासनात्मक कार्रवाई का सामना करना पड़…