<
Categories: क्रिकेट

IPL 2026 के बीच पहाड़ों पर इश्क लड़ा रहे अर्शदीप सिंह, वादियों में गर्लफ्रेंड का हाथ थामे हुए आये नजर, Video Viral

Arshdeep Singh: दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ धर्मशाला में होने वाले मुकाबले से पहले पंजाब किंग्स के स्टार तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. इस वीडियो में वो अपनी गर्लफ्रेंड समरीन कौर के साथ घूमते हुए नजर आए.

Arshdeep Singh: पंजाब किंग्स के स्टार तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह इन दिनों सुर्खियों में हैं. लेकिन इस बार सुर्ख़ियों की वजह कोई मैच या उनकी गेंदबाजी नहीं, बल्कि उनकी गर्लफ्रेंड हैं. 

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ धर्मशाला में होने वाले मुकाबले से पहले अर्शदीप सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. इस वीडियो में वो अपनी गर्लफ्रेंड समरीन कौर के साथ घूमते हुए नजर आ रहे हैं.

वायरल वीडियो के बारे में

जानकारी के अनुसार अर्शदीप पंजाबी एक्ट्रेस और मॉडल समरीन कौर को डेट कर रहे हैं. बीते कुछ दिनों में दोनों को कई बार एक साथ देखा गया है. इसी बीच उन दोनों का एक वीडियो भी खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वो समरीन का हाथ थामे हुए पहाड़ों पर घूमते नजर आ रहे हैं. वीडियो के वायरल होने के बाद से उनकी अफेयर की चर्चा और भी तेज हो गई है.

बता दें कि पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच 11 मई को धर्मशाला के HPCA स्टेडियम में आईपीएल 2026 का 55वां मुकाबला खेला जाना है. इस वजह से पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के सभी खिलाड़ी हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में हैं. मैच से पहले अर्शदीप अपनी गर्लफ्रेंड के समरीन कौर के साथ पहाड़ों में क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हुए नजर आए. गर्लफ्रेंड के साथ घूमते हुए अर्शदीप के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. वीडियो में अर्शदीप कैजुअल लुक में गर्लफ्रेंड समरीन का हाथ थामे धर्मशाला के मॉल रोड पर घूमते दिखाई दे रहे हैं.

कोई सिक्योरिटी भी नहीं थी साथ

वीडियो में देखा जा सकता है कि अर्शदीप और समरीन के साथ कोई सिक्योरिटी भी नहीं थी. अर्शदीप और समरीन कैजुअल लुक में पायजामा और लूज टी-शर्ट  पहनकर घूम रहे थे. उल्लेखनीय है कि यह वीडियो तब सामने आई है जब बीसीसीआई ने प्लेयर्स की गर्लफ्रेंड्स को होटल रूम और टीम बस में साथ यात्रा करने को लेकर गाइडलाइन जारी की है.

समरीन कौर कौन हैं?

समरीन कौर पंजाबी सिनेमा की जानी मानी एक्ट्रेस हैं. उन्होंने कई म्यूजिक वीडियो में भी काम किया है. इसके अलावा समरीन रणवीर सिंह की फिल्म ’83’ में भी नजर आ चुकी हैं. उन्होंने ZEE5 की फिल्म ‘नेल पॉलिश’ और एमेजॉन प्राइम की सीरीज ‘जुबली’ में भी काम किया है. समरीन बेहद स्टाइलिश और ग्लैमरस हैं और इस्टाग्राम पर उनके लाखों में फॉलोआर्स हैं.
 

Shivangi Shukla

वर्तमान में शिवांगी शुक्ला इंडिया न्यूज़ के साथ कार्यरत हैं. हेल्थ, बॉलीवुड और लाइफ़स्टाइल विषयों पर लेखन में उन्हें विशेष रुचि और अनुभव है. इसके अलावा रिसर्च बेस्ड आर्टिकल और पॉलिटिकल कवरेज से जुड़े मुद्दों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करती हैं. तथ्यपरक, सरल और पाठकों को जागरूक करने वाला कंटेंट तैयार करना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है. डिजिटल मीडिया में विश्वसनीय और प्रभावी पत्रकारिता को लेकर वे निरंतर अभ्यासरत हैं.

Share
Published by
Shivangi Shukla

Recent Posts

Anirudh-Kavya Maran Wedding Reception: PM मोदी से CM विजय तक, इन VVIP मेहमानों को मिला न्योता

Anirudh-Kavya Maran Wedding Reception Guest List: अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन की शादी के बाद…

Last Updated: November 13, 2026 13:05:56 IST

Microsoft Global Outage: दुनिया भर में ठप हुईं Microsoft की सेवाएं, Outlook और Teams समेत कई ऐप प्रभावित

Microsoft Global Outage के कारण दुनियाभर में Outlook, Teams, OneDrive और Microsoft 365 सेवाएं प्रभावित…

Last Updated: November 13, 2026 12:32:52 IST

Watch Video: भारत की आबादी 148 करोड़ के पार! AIIMS के पास लगा डिजिटल काउंटर देख लोग हैरान; हर सेकंड बदल रहा आंकड़ा

India Population Viral Video: दिल्ली AIIMS के पास लगा डिजिटल पॉपुलेशन काउंटर वायरल हो रहा…

Last Updated: November 13, 2026 12:32:01 IST

Chhath Puja School Holiday 2026: छठ पर बिहार, दिल्ली, झारखंड और यूपी में कब बंद रहेंगे स्कूल?

Chhath Puja School Holiday 2026: छठ पूजा 2026 पर बिहार, दिल्ली, झारखंड और उत्तर प्रदेश…

Last Updated: November 13, 2026 12:20:58 IST

Chhath Puja Vrat Katha in Hindi: छठ पूजा पर जरूर पढ़ें छठी मैया की यह पौराणिक कथा महत्व, पूजा विधि और सूर्य देव की महिमा

Chhath Puja Vrat Katha in Hindi: छठ पूजा के दौरान पढ़ें राजा प्रियव्रत और छठी…

Last Updated: November 13, 2026 11:59:13 IST