Arshdeep Singh: पंजाब किंग्स के स्टार तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह इन दिनों सुर्खियों में हैं. लेकिन इस बार सुर्ख़ियों की वजह कोई मैच या उनकी गेंदबाजी नहीं, बल्कि उनकी गर्लफ्रेंड हैं.
दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ धर्मशाला में होने वाले मुकाबले से पहले अर्शदीप सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. इस वीडियो में वो अपनी गर्लफ्रेंड समरीन कौर के साथ घूमते हुए नजर आ रहे हैं.
वायरल वीडियो के बारे में
जानकारी के अनुसार अर्शदीप पंजाबी एक्ट्रेस और मॉडल समरीन कौर को डेट कर रहे हैं. बीते कुछ दिनों में दोनों को कई बार एक साथ देखा गया है. इसी बीच उन दोनों का एक वीडियो भी खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वो समरीन का हाथ थामे हुए पहाड़ों पर घूमते नजर आ रहे हैं. वीडियो के वायरल होने के बाद से उनकी अफेयर की चर्चा और भी तेज हो गई है.
Look at the way Arshdeep Singh and his girlfriend Samreen Kaur were casually roaming the streets of Dharamshala without any security. ❤️ pic.twitter.com/E5JsiKijGq
— AdityaVarma (@AdityaVarma45_) May 11, 2026
बता दें कि पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच 11 मई को धर्मशाला के HPCA स्टेडियम में आईपीएल 2026 का 55वां मुकाबला खेला जाना है. इस वजह से पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के सभी खिलाड़ी हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में हैं. मैच से पहले अर्शदीप अपनी गर्लफ्रेंड के समरीन कौर के साथ पहाड़ों में क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हुए नजर आए. गर्लफ्रेंड के साथ घूमते हुए अर्शदीप के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. वीडियो में अर्शदीप कैजुअल लुक में गर्लफ्रेंड समरीन का हाथ थामे धर्मशाला के मॉल रोड पर घूमते दिखाई दे रहे हैं.
कोई सिक्योरिटी भी नहीं थी साथ
वीडियो में देखा जा सकता है कि अर्शदीप और समरीन के साथ कोई सिक्योरिटी भी नहीं थी. अर्शदीप और समरीन कैजुअल लुक में पायजामा और लूज टी-शर्ट पहनकर घूम रहे थे. उल्लेखनीय है कि यह वीडियो तब सामने आई है जब बीसीसीआई ने प्लेयर्स की गर्लफ्रेंड्स को होटल रूम और टीम बस में साथ यात्रा करने को लेकर गाइडलाइन जारी की है.
समरीन कौर कौन हैं?
समरीन कौर पंजाबी सिनेमा की जानी मानी एक्ट्रेस हैं. उन्होंने कई म्यूजिक वीडियो में भी काम किया है. इसके अलावा समरीन रणवीर सिंह की फिल्म ’83’ में भी नजर आ चुकी हैं. उन्होंने ZEE5 की फिल्म ‘नेल पॉलिश’ और एमेजॉन प्राइम की सीरीज ‘जुबली’ में भी काम किया है. समरीन बेहद स्टाइलिश और ग्लैमरस हैं और इस्टाग्राम पर उनके लाखों में फॉलोआर्स हैं.