क्या चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार हार के पीछे उनकी गेंदबाजी सबसे बड़ी वजह बन रही है? पूर्व भारतीय क्रिकेटर इरफान पठान ने इसी मुद्दे को उठाते हुए टीम के स्पिनर नूर अहमद को लेकर बड़ा बयान दिया है.
चेन्नई सुपर किंग्स की हार का जिम्मेदार कौन?
नई दिल्ली. क्या चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार हार के पीछे उनकी गेंदबाजी सबसे बड़ी वजह बन रही है? पूर्व भारतीय क्रिकेटर इरफान पठान ने इसी मुद्दे को उठाते हुए टीम के स्पिनर नूर अहमद को लेकर बड़ा बयान दिया है. इरफान पठान के मुताबिक नूर अहमद इस समय CSK की सबसे बड़ी कमजोरी बनकर उभरे हैं. उन्होंने अब तक इस सीजन में करीब 10 ओवर गेंदबाजी की है और 100 से ज्यादा रन खर्च कर दिए हैं, लेकिन उन्हें एक भी विकेट नहीं मिला है. उनका इकॉनमी रेट 11.1 का रहा है, जो टीम के लिए चिंता का विषय है.
रविवार, 5 अप्रैल को आरसीबी के खिलाफ मुकाबले में भी नूर अहमदकाफी महंगे साबित हुए. एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए इस मैच में उन्होंने 4 ओवर में 49 रन लुटाए और कोई सफलता हासिल नहीं कर सके. इस मुकाबले में सीएसके को 43 रन से हार का सामना करना पड़ा, जो कि टूर्नामेंट में उनकी तीसरी हार थी.
अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए इरफान पठान ने नूर अहमद को अहम सलाह भी दी. उनका कहना है कि अगर वह अपने रन-अप के एंगल को ठीक करें, तो उनकी गेंदबाजी में सुधार आ सकता है. इससे उनका अलाइनमेंट बेहतर होगा और गेंदबाजी के दौरान उनका हाथ सीधा रहेगा.
बता दें कि पिछले सीजन में नूर अहमद ने शानदार प्रदर्शन किया था और 14 पारियों में 24 विकेट लेकर दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बने थे. ऐसे में इस बार उनसे काफी उम्मीदें थीं, लेकिन अब तक वह उस प्रदर्शन को दोहरा नहीं पाए हैं. इरफान पठानने सीएसके के तेज गेंदबाज मैट हेनरी पर भी निराशा जताई. उन्होंने कहा कि एक अनुभवी विदेशी खिलाड़ी होने के नाते उनसे बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद थी, लेकिन वह इस सीजन में अब तक प्रभाव नहीं छोड़ पाए हैं.
Mangalik Dosh Ke Upay: अगर आपके भी कुंडली में मांगलिक दोष है जिसके वजह से…
Ashok Kharat News in Hindi: महाराष्ट्र के नासिक जिले के स्वयंभू धर्मगुरु अशोक खरात पर ईडी…
एक्ट्रेस ईशा कोप्पिकर अपनी खूबसूरती के लिए जानी जाती हैं. वे अपनी खूबसूरती के लिए…
Food Vastu Rules: भोजन से जुड़े वास्तु नियमों का पालन करना जरूरी माना जाता है…
Chandrika Dixit: वड़ा पाव गर्ल से मशहूर चंद्रिका दीक्षित इन दिनों चर्चा का विषय बनी…
Odisha News: ओडिशा के केओंझार जिले में एक नाबालिग लड़की की तबीयत अचानक बिगड़ी, तब…