<
Categories: क्राइम

Odisha Crime: नाले में नहाने गई नाबालिग भतीजी से चाचा ने किया रेप, चार महीने की हुई गर्भवती, धर्म भी बदल चुका है आरोपी

Odisha News: ओडिशा के केओंझार जिले में एक नाबालिग लड़की की तबीयत अचानक बिगड़ी, तब परिजन उसे इलाज के लिए अस्पताल ले गए. वहां चिकित्सकीय जांच में यह सामने आया कि वह करीब चार महीने की गर्भवती है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

Odisha Crime News: ओडिशा के केओंझार जिले के आनंदपुर थाना क्षेत्र के एक गांव से रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है. एक नाबालिग दिव्यांग आदिवासी लड़की के साथ कथित यौन शोषण और उसके गर्भवती होने की जानकारी सामने आने के बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल बन गया. मामले ने गांव में भारी आक्रोश पैदा कर दिया है. जानकारी के अनुसार, पीड़िता बीते कुछ महीनों से खामोश थी और उसने कथित घटना के बारे में घरवालों को कुछ नहीं बताया था. आशंका जताई जा रही है कि उसे डराया-धमकाया गया था, जिसके कारण वह लंबे समय तक चुप रही.

जानकारी के मुताबिक, पीड़िता एक नाबालिग और शारीरिक रूप से दिव्यांग लड़की है. आरोप है कि करीब चार महीने पहले जब वह गांव के पास एक नाले में नहाने गई थी, उसी दौरान उसके रिश्तेदार चाचा ने उसके साथ रेप किया. आरोपी युवक के बारे में यह भी कहा जा रहा है कि उसने अपना धर्म बदलकर अल्पसंख्यक समुदाय अपना लिया था.

करीब चार महीने की गर्भवती है नाबालिग लड़की

रविवार रात जब नाबालिग लड़की की तबीयत अचानक बिगड़ी, तब परिजन उसे इलाज के लिए अस्पताल ले गए. वहां चिकित्सकीय जांच में यह सामने आया कि वह करीब चार महीने की गर्भवती है. यह जानकारी सामने आते ही परिवार और ग्रामीणों में गुस्सा फैल गया.

सोमवार सुबह जैसे ही यह खबर गांव में फैली, बड़ी संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हो गए और विरोध शुरू हो गया. हालात उस समय और बिगड़ गए जब आक्रोशित लोगों ने एक धार्मिक स्थल में घुसकर तोड़फोड़ कर दी. इसके बाद गांव का माहौल और अधिक संवेदनशील हो गया.

कई थानों की पुलिस फोर्स तैनात

सूचना मिलने के बाद आनंदपुर पुलिस, जिले के वरिष्ठ अधिकारी और प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची. स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कई थानों की पुलिस फोर्स तैनात की गई है. फिलहाल पुलिस गांव में शांति बनाए रखने की कोशिश कर रही है और स्थिति को नियंत्रण में लाने के प्रयास जारी हैं.

आरोपी ने लड़की को दी थी धमकी

एक आक्रोशित ग्रामीण महिला ने बताया कि आरोपी ने लड़की को धमकी दी थी कि अगर उसने इस घटना के बारे में किसी को बताया तो उसे जान से मार दिया जाएगा. इसी डर के कारण लड़की इतने दिनों तक चुप रही.

Hasnain Alam

हसनैन आलम, iTV Network में चीफ सब-एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. वह inkhabar.com और indianews.in हिंदी वेबसाइट की टीम लीड करते हैं. 9 साल से अधिक समय से पत्रकारिता में हैं. राजनीति, खेल और मनोरंजन के साथ-साथ शिक्षा और हेल्थ बीट पर अच्छी पकड़ है. इंडिया न्यूज़ से पहले ABP News और NYOOOZ जैसे संस्थानों में काम किया है.

Share
Published by
Hasnain Alam
Tags: Crime News

Recent Posts

MP News: नवविवाहित पत्नी को बाइक पर लेकर जा रहा था पति, तभी आ गया पत्नी का आशिक और फिर जो हुआ…, CCTV में कैद हो गया पूरा नजारा

ग्वालियर चिड़ियाघर घूमने गई एक नवविवाहित महिला कथित तौर पर अपने पति को छोड़कर एक…

Last Updated: October 7, 2026 23:03:30 IST

Kanpur News: खुद से इलाज करना पड़ा भारी, Piles के इलाज में 1.5 किलो का पत्थर मरीज के शरीर में फंस गया, डॉक्टर भी हैरान

कानपुर में एक व्यक्ति ने कथित तौर पर एक झोलाछाप डॉक्टर के कहने पर बवासीर…

Last Updated: October 7, 2026 21:06:20 IST

‘ब्रेस्ट, पीठ और कमर को छुआ’, बिहार के शिक्षक पर छात्राओं का आरोप; नरकटियागंज स्कूल में हंगामा, Video Viral

Bihar News: पश्चिम चंपारण जिले में नरकटियागंज क्षेत्र के एक माध्यमिक विद्यालय की कई छात्राओं…

Last Updated: October 7, 2026 20:51:19 IST

पति से मिलने कानपुर आई थाई महिला के साथ हुआ धोखा! यहां पहले से उस व्यक्ति के पत्नी और 3 बच्चे थे मौजूद, पैसों के लिए…

एक थाई महिला ने कथित तौर पर कानपुर के एक व्यवसायी से ऑनलाइन मुलाकात के…

Last Updated: October 7, 2026 19:28:50 IST

Mumbai News: पहले डोसे के अंदर मिला चूहा, फिर 25 लाख रुपये का चौंकाने वाला खुलासा; जबरन वसूली के आरोप में 2 महिलाओं पर मामला दर्ज

मुंबई के एक रेस्टोरेंट में डोसे के अंदर चूहा दिखने का वायरल वीडियो अब एक…

Last Updated: October 7, 2026 19:13:10 IST

वर्ल्ड क्लास स्टेशन है या चारागाह? रानी कमलापति स्टेशन पर घूमती नजर आईं भैंसें, 450 करोड़ रु. की लागत से बना था स्टेशन, Video Viral

भोपाल के रानी कमलापति स्टेशन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा…

Last Updated: October 7, 2026 18:58:08 IST