IPL 2026 orange cap: सनराइजर्स हैदराबाद के हेनरिक क्लासेन इस समय सबसे आगे चल रहे हैं. हालांकि, इससे पहले वैभव सूर्यवंशी टॉप पर थे, लेकिन हैदराबाद के खिलाफ शून्य पर आउट होने के बाद 2 बल्लेबाजों ने उन्हें पीछे छोड़ दिया है. आइए जानते हैं टॉप 6 में कौन कौन हैं.
आईपीएल 2026 में फिलहाल किसके पास है ऑरेंज कैप?
IPL 2026 Orange Cap: आईपीएल 2026 में बल्लेबाजों का धमाकेदार प्रदर्शन जारी है और इस सीजन में कई स्टार खिलाड़ियों ने अपने बल्ले से आग उगली है. सनराइजर्स हैदराबाद के हेनरिक क्लासेन इस समय सबसे आगे चल रहे हैं. हालांकि, इससे पहले वैभव सूर्यवंशी टॉप पर थे, लेकिन हैदराबाद के खिलाफ शून्य पर आउट होने के बाद 2 बल्लेबाजों ने उन्हें पीछे छोड़ दिया है.
सनराइजर्स हैदराबाद के हेनरिक क्लासेन 5 मैचों में 224 रन बनाकर ऑरेंज कैप की रेस में बढ़त बनाई हुई है. क्लासेन का स्ट्राइक रेट 142.67 का रहा है, जो उनकी आक्रामक बल्लेबाजी को साफ दर्शाता है.
ईशान दूसरे नंबर पर
उनके ठीक पीछे टीम के ही साथी ईशान किशन हैं, जिन्होंने 5 मैचों में 213 रन ठोक दिए हैं. किशन का स्ट्राइक रेट 190.17 का है, जो इस सीजन के सबसे खतरनाक बल्लेबाजों में उनकी गिनती करता है. उन्होंने 22 चौके और 12 छक्के लगाकर गेंदबाजों की जमकर धुनाई की है.
वैभव से छीनी कैप
राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी भी इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं. उन्होंने सिर्फ 76 गेंदों में 200 रन बनाकर 263.15 का विस्फोटक स्ट्राइक रेट हासिल किया है, जो इस सीजन का सबसे ज्यादा है. उनकी बल्लेबाजी ने फैंस को खासा प्रभावित किया है.
रजत पाटीदार का शानदार शो
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजट पाटीदार ने भी 4 मैचों में 195 रन बनाकर शानदार प्रदर्शन किया है. उनका स्ट्राइक रेट 214.28 है, जो बताता है कि वह किस तरह से तेजी से रन बना रहे हैं.
जायसवाल ने बनाए 184 रन
राजस्थान रॉयल्स के ओपनर यशस्वी जायसवाल ने भी बेहतरीन फॉर्म दिखाते हुए 5 मैचों में 184 रन बनाए हैं. उन्होंने 2 अर्धशतक लगाए हैं और टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई है.
विराट भी लिस्ट में
वहीं, अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली भी इस रेस में पीछे नहीं हैं. उन्होंने 4 मैचों में 179 रन बनाए हैं और उनका औसत 59.67 का है. कोहली का अनुभव और निरंतरता आरसीबी के लिए बेहद अहम साबित हो रही है.
इस सीजन में खास बात यह है कि युवा और अनुभवी खिलाड़ियों का शानदार मिश्रण देखने को मिल रहा है. जहां एक ओर नए खिलाड़ी तेजी से उभर रहे हैं, वहीं सीनियर खिलाड़ी अपनी क्लास दिखा रहे हैं. आने वाले मैचों में यह देखना दिलचस्प होगा कि ऑरेंज कैप की इस रेस में कौन बाजी मारता है.
LPU Classes Suspended: LPU में रविवार को हुए विरोध-प्रदर्शन और तनाव के बाद यूनिवर्सिटी ने…
Bigg Boss 20: ‘बिग बॉस 20’ के दूसरे वीकेंड का वार में पंजाबी एक्ट्रेस ईशा…
Vastu Shastra: वास्तु शास्त्र में भोजन करने की दिशा को भी महत्वपूर्ण माना गया है.…
Virat Kohli 55th ODI Century: विराट कोहली ने एक बार फिर साबित कर दिया कि…
Ambala building accident: हरियाणा के अंबाला के धूलकोट गांव में तीन मंजिला निर्माणाधीन बिल्डिंग अचानक…
IND vs WI ODI: वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे में भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने…