<
Categories: बिज़नेस

छोटे कारोबारी अब कम ब्याज पर ले सकेंगे 5 लाख का कर्ज, सरकार ला रही खास क्रेडिट कार्ड योजना, जानें डिटेल

छोटे लेवल पर या MSMEs के लिए सरकार एक क्रेडिट कार्ड लॉन्च करने वाली है, जिसके तहत छोटे कारोबारियों को कम ब्याज पर पैसे मिल सकेंगे. चलिए इस क्रेडिट कार्ड की खासियत और इसकी पूरी डिटेल्स के बारे में जानते हैं.

Credit Card Scheme for Small Business: भारत में बहुत से लोग छोटे स्केल पर बिजनेस करते हैं. ऐसे तमाम छोटे व्यापारी हैं, जो व्यवसाय तो छोटा करते हैं, लेकिन देखा जाए तो देश की इकोनॉमी में एक बड़ा योगदान देते हैं. लेकिन, कई बार इन छोटे व्यापारियों के पास इतनी जमा पूंजी नहीं होती है कि वे अपने बिजनेस को बड़े लेवल पर लेकर जा सकें. इसे देखते हुए केंद्र सरकार इन छोटे कारोबारियों के लिए एक खास क्रेडिट कार्ड लाने की तैयारी में है.

छोटे लेवल पर या MSMEs के लिए सरकार एक क्रेडिट कार्ड लॉन्च करने वाली है, जिसके तहत छोटे कारोबारियों को कम ब्याज पर पैसे मिल सकेंगे. चलिए इस क्रेडिट कार्ड की खासियत और इसकी पूरी डिटेल्स के बारे में जानते हैं. 

ब्याज दर होगी कम

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक छोटे व्यापारियों के लिए लॉन्च होने जा रहे इस क्रेडिट कार्ड की ब्याज दर अन्य कार्डों की तुलना में कम हो सकती है. दरअसल, जहां कुछ दूसरे और सामान्य क्रेडिट कार्ड पर 36 से 42 प्रतिशत तक का सालाना ब्याज वसूलते हैं वहीं, इस क्रेडिट कार्ड में आपको केवल 18 फीसदी ब्याज ही चुकाना पड़ सकता है. हालांकि, अभी पूरी तरह से इस बात का खुलासा नहीं हुआ है कि इसकी ब्याज दर 18 प्रतिशत ही रहने वाली है, लेकिन माना जा रहा है कि छोटे कारोबारियों को इतने के आसपास का ही सालाना ब्याज चुकाना पड़ सकता है. 

5 लाख रुपये तक ले सकते हैं कर्ज

माना जा रहा है कि इस स्कीम या योजना के तहत छोटे कारोबारियों को अनसिक्योर्ड क्रेडिट कार्ड दिए जाएंगे, जिससे वे 5 लाख रुपये तक का कर्ज या लोन कम ब्याज दर पर उठा सकते हैं. इस क्रेडिट कार्ड को इस्तेमाल करने के लिए व्यापारियों को किसी तरह की गारंटी भी नहीं देनी है. उन्हें 5 लाख रुपये तक की तत्काल मदद मिल सकेगी. 

Kunal Mishra

कुनाल इंडिया न्यूज में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रहे हैं. इनकी ऑटो और टेक पर काफी अच्छी पकड़ है. कुनाल पत्रकारिता में पिछले 6 साल से ज्यादा समय से सक्रिय हैं. इन्हें टेक-ऑटो की खबरों पर महारत हासिल है. ये वायरल खबरों के साथ बिजनेस सेक्शन पर भी काम करते हैं.

Recent Posts

ब्लू या ब्लैक नहीं, सिर्फ Red Light एरिया ही क्यों, आखिर इस नाम के पीछे क्या है इतिहास?

Red Light Area: 'रेड लाइट एरिया' नाम की उत्पत्ति को लेकर कई कहानियां हैं. लाल…

Last Updated: September 29, 2026 13:42:03 IST

क्रिकेट के बाद AI की पिच पर सचिन तेंदुलकर! OpenAI के साथ आए नजर, ChatGPT पर कही ये बात

Sachin Tendulkar OpenAI Partnership: सचिन तेंदुलकर क्रिकेट के बाद अब टेक दुनिया में एंट्री लेने…

Last Updated: September 29, 2026 13:37:47 IST

50MP का शानदार कैमरा और दमदार बैटरी… 10 हजार से कम में आया बेहतरीन स्मार्टफोन्स, देखें फीचर्स

Ai+ Pulse 2 FE Smartphone: अगर आप कम कीमत में बढ़िया स्मार्टफोन खरीदने का मन…

Last Updated: September 29, 2026 13:31:39 IST

Liquor Price Hike In Delhi: दिल्ली वालों के लिए बुरी खबर! त्योहारों से पहले महंगी हो सकती है शराब, अक्टूबर से बदलेंगे रेट

Liquor Price Hike In Delhi: दिल्ली में नई आबकारी नीति अक्टूबर में लागू हो सकती…

Last Updated: September 29, 2026 13:19:40 IST