IPL 2026 Points Table: गुजरात टाइटंस और केकेआर की जीत के बाद आईपीएल 2026 के प्वाइंट्स टेबल में बड़ा उलटफेर हुआ है. केकेआर से हारने के बाद लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम आखिरी पायदान पर पहुंच गई है. देखें प्वाइंट्स टेबल...
आईपीएल 2026 का लेटेस्ट प्वाइंट्स टेबल.
IPL 2026 Points Table Update: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 19वें सीजन में आधे से ज्यादा मुकाबले खेले जा चुके हैं. 26 अप्रैल को सुपर संडे में दो रोमांचक मुकाबले खेले गए, जिनके बाद प्वाइंट्स टेबल में बड़ा उलटफेर हुआ है. शुभमन गिल की गुजरात टाइटंस (GT) ने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को हराकर को टॉप-5 में अपनी जगह बना ली है. अब चेन्नई की टीम छठे नंबर पर खिसक गई है. वहीं, कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) को हराकर इस सीजन में अपनी दूसरी जीत दर्ज की है. इसी के साथ केकेआर की टीम ने प्वाइंट्स टेबल में लंबी छलांग लगाई है. केकेआर की टीम आखिरी स्थान से उठकर 8वें नंबर पर आ गई है, जबकि लखनऊ सुपर जायंट्स सबसे नीचे पहुंच गई है. जानें अन्य सभी टीमों का हाल…
आईपीएल 2026 के प्वाइंट्स टेबल में टॉप-4 की बात करें, तो पंजाब किंग्स 7 मैचों में 6 जीत के साथ पहले नंबर पर है. इसके बाद दूसरे नंबर पर डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) मौजूद है. आरसीबी ने इस सीजन 7 मैच खेले हैं, जिनमें 5 मुकाबले जीते हैं, जबकि 2 गंवाए हैं. इसके बाद तीसरे नंबर पर सनराइजर्स हैदराबाद की टीम आती है, जिनके खाते में 10 प्वाइंट हैं. हैदराबाद ने 8 मुकाबले खेले हैं, जिनमें 5 जीत और 3 हार का सामना किया है. फिर चौथे नंबर पर राजस्थान रॉयल्स आती है, जिनके खाते में 10 प्वाइंट्स हैं. राजस्थान ने अभी तक इस सीजन कुल 8 मैच खेले हैं, जिनमें से 5 मुकाबलों में जीत और 3 में हार का सामना किया है.
टॉप-4 से बाहर के टीमों की बात करें, तो गुजरात टाइटंस (GT) की टीम 5वें नंबर पर मौजूद है. गुजरात ने अभी तक इस सीजन में कुल 8 मैच खेले हैं, जिनमें 4 जीत और 4 हार का सामना किया है. इसके बाद छठे नंबर पर सीएसके की टीम आती है, जिन्होंने 8 मैचों में 3 जीत और 5 हार का सामना किया है. इसके बाद 7वें नंबर पर दिल्ली कैपिटल्स (DC) मौजूद है. दिल्ली ने अभी तक 7 मैच खेले हैं, जिनमें 3 जीत और 4 हार मिली है. वहीं, कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की टीम 8वें नंबर पर पहुंच गई है.
केकेआर को 8 मैचों में 2 जीत और 5 हार का सामना किया है, जबकि एक मैच रद्द हो गया था. इसके बाद मुंबई इंडियंस (MI) आती है, जो 9वें नंबर पर मौजूद हैं. MI ने अभी तक 7 मैच खेले हैं, जिनमें 2 जीत और 5 हार मिली है. फिर आखिरी पायदान पर लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम है. लखनऊ ने 8 मुकाबले खेले हैं, जिनमें 2 जीत और 6 हार का सामना किया है.
Smriti mandhana appointed india womens cricket team full time white ball captain harmanpreet kaur bcciSmriti…
Delhi NCR Earthquake: दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों में मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026…
US House of Representatives: फ्लाईदुबई की उड़ान में कॉकपिट हमले के दौरान यात्रियों की जान…
Ketu Transit 2026: केतु ने 3 अक्टूबर को मघा नक्षत्र के प्रथम पद में प्रवेश…
Punjab Government CBI investigation: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के कार्यालय से जुड़े कथित भ्रष्टाचार के…
नई दिल्ली, 6 अक्टूबर: तीस साल पहले रिटायर होने वाले एक सरकारी कर्मचारी को अपने…