<
Categories: देश

शिवाजी महाराज पर टिप्पणी कर बुरे फंसे बाबा बागेश्वर, मचा बवाल तो मांगी माफी; बोले- I AM SORRY

Baba Bageshwar Statement: बाबा बागेश्वर ने छत्रपति शिवाजी महाराज के बारे में कुछ ऐसी टिप्पणी कर दी कि बवाल मच गया. उन्होंने कहा कि शिवाजी महाराज लगातार युद्ध करते हुए थक गए थे. हालांकि, मामला बढ़ने पर बाबा बागेश्वर ने माफी मांग ली.

Baba Bageshwar Statement: बीते दिनों महाराष्ट्र के नागपुर में आयोजित में हुए एक कार्यक्रम में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने छत्रपति शिवाजी महाराज पर ऐसी टिप्पणी कि वो विवादों में फंस गए. उनके इस विवादित बयान को बॉलीवुड अभिनेता रितेश देशमुख ने बकवास बताया. इसके अलावा देश के अन्य हिस्सों में भी बाबा बागेश्वर का विरोध हो रहा है. अब उन्होंने अपने बयान को लेकर माफी मांग ली है. चलिए जानते हैं उन्होंने क्या कहा?

बाबा बागेश्वर ने मांगी माफी

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने शिवाजी महाराज को लेकर दिए गए बयान पर सफाई दी. साथ ही कहा कि अगर किसी को ठेस पहुंची तो इसके लिए वो क्षमा प्रार्थी हैं. बाबा बागेश्वर ने कहा कि शिवाजी महाराज का अपमान करना तो दूर, सपने में भी उनकी आलोचना नहीं कर सकते. आगे उन्होंने कहा कि उनकी बातों को गलत तरीके से पेश किया गया है. अंत में उन्होंने कहा कहा कि ‘हिंदू राष्ट्र’ का उनका संकल्प ‘हिंदवी स्वराज’ की अवधारणा से प्रेरित है. वह छत्रपति शिवाजी महाराज की संतों, महंतों और देवी तुलजाभवानी के प्रति श्रद्धा को रेखांकित करना चाहते थे. 

किस बयान पर मचा बवाल?

बाबा बागेश्वर ने नागपुर के कार्यक्रम में छत्रपति शिवाजी महाराज को लेकर कहा, ‘एक दिन महाराज अपने गुरु रामदास स्वामी के पास गए, अपना मुकुट उनके चरणों में रखा और कहा कि मैं अब और नहीं लड़ना चाहता, मैं बहुत थक गया हूं. आप ही इस राज्य को संभालें.’ इसी बात को लेकर लोग भड़क गए. और कहा कि बागेश्वर बाबा ने इतिहास से छेड़छाड़ किया, ये शिवाजी महाराज का अपमान है. धीरे-धीरे ये मामला भड़क गया. 

ये भी पढ़ें:- चार बच्चे पैदा और एक RSS वाले बयान पर धीरेंद्र शास्त्री का यू-टर्न, कहा- ‘मकसद रष्ट्रवादी बनाना

रितेश देशमुख ने जताया विरोध

अभिनेता ने कहा कि शिवाजी महाराज की विरासत को कमतर करने का प्रयास किया जा रहा है. ये बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. 

Kamesh Dwivedi

पिछले पांच वर्षों से डिजिटल मीडिया में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इससे पहले Zee News और Amar Ujala में कार्यरत रहे हैं. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में BA और वर्धा हिंदी विश्वविद्यालय से MA की पढ़ाई की पूरी की. वायरल-ट्रेंडिंग कंटेंट के साथ बॉलीवुड, हॉलीवुड, भोजपुरी, साउथ सिनेमा के अलावा मनोरंजन की अन्य खबरों के लेखन और विश्लेषण में माहिर हैं. साथ ही कई सेलेब्स के इंटरव्यू भी कर चुके हैं. इसके अलावा क्रिकेट, राजनीति के साथ साहित्य का भी गहन अध्ययन करने का शौक है.

Recent Posts

गणपति पूजा पर ट्रोल हुईं अंकिता लोखंडे, सोशल मीडिया पर ‘ओवरएक्टिंग’ और ‘आरती को मजाक बना दिया’ जैसे कमेंट्स की आई बाढ़, देखें Viral Video

अंकिता लोखंडे गणपति उत्सव के वीडियो ऑनलाइन सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर विवादों…

Last Updated: September 17, 2026 15:19:12 IST

जयपुर में पुनर्मतदान के नतीजों ने चौंकाया, सभी सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशियों की जीत, अब तक कितनी सीटों पर हुई विजय

Jaipur Nagar Nigam Re-Polling Result: जयपुर नगर निगम के चार वार्डों में पुनर्मतदान हुआ, जिसका…

Last Updated: September 17, 2026 15:07:50 IST

Bulandshahar: मां किसी और बेटे के साथ, पिता किसी और बेटे के साथ; पुलिस स्टेशन में दिखा रियल ‘बागबां’ का नजारा

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में एक 75 वर्षीय व्यक्ति और उसकी 70 वर्षीय पत्नी अपने…

Last Updated: September 17, 2026 14:01:47 IST

Bigg Boss 20 में महिलाओं के लिए नया कैप्टेंसी चैलेंज, लाइक्स और वीडियोज के आधार पर बनेंगे कैप्टन?

Bigg Boss 20 के घर में कैप्टेंसी के टास्क में बॉस ने महिला कंटेस्टेंट्स के…

Last Updated: September 17, 2026 13:54:25 IST