<
Categories: क्रिकेट

IPL 2026 Points Table: हैदराबाद ने टॉप-4 में मारी एंट्री, हार के बाद भी नंबर-1 पर राजस्थान, अन्य टीमों का क्या हाल?

IPL 2026 Points Table Update: सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स की करारी हार के बाद प्वाइंट्स टेबल में बड़ा उलटफेर हुआ है. हैदराबाद की टीम ने 7वें पायदान से सीधे टॉप-4 में एंट्री कर ली है. देखें पूरी प्वाइंट्स टेबल...

IPL 2026 Points Table Update: आईपीएल 2026 में अभी तक 21 रोमांचक मुकाबले खेले जा चुके हैं. 13 अप्रैल को हैदराबाद में खेले गए मैच में राजस्थान रॉयल्स को सीजन में पहली हार मिली है. इस मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 57 रनों से हराकर अपनी पहली जीत दर्ज की. सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 216 रन बनाए थे. इसके जवाब में उतरी राजस्थान रॉयल्स की टीम 19 ओवर में 159 के स्कोर पर ढेर हो गई. यह सनराइजर्स हैदराबाद की इस सीजन की दूसरी जीत है. इससे पहले हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स को हराया था. इसी के साथ सनराइजर्स हैदराबाद ने 7वें पायदान से सीधे टॉप-4 में एंट्री की है. वहीं, राजस्थान रॉयल्स की टीम हैदराबाद से हारने के बावजूद पहले नंबर पर मौजूद है. जानें अन्य टीमों का क्या हाल है…

टॉप-4 में कौन-कौन सी टीम?

आईपीएल 2026 में टॉप-4 की बात करें, राजस्थान रॉयल्स 5 मैचों में 4 जीत और 1 हार के साथ पहले नंबर पर है. राजस्थान के खाते में कुल 8 प्वाइंट्स हैं. इसके बाद पंजाब किंग्स 4 मैचों में 3 जीत के साथ दूसरे नंबर पर है. पंजाब किंग्स का एक मैच हो गया था, जिसके चलते उनके खाते में 7 प्वाइंट्स हैं. वहीं, पिछले साल की चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु इस लिस्ट में तीसरे पायदान पर है.

आरसीबी ने अभी तक 4 मैच खेले हैं, जिनमें 3 जीत और एक हार मिली है. आखिर में ईशान किशन की कप्तानी वाली सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) चौथे नंबर पर है. हैदराबाद ने 5 मैच खेले हैं, जिनमें 2 जीत और 3 हार का सामना किया है. हैदराबाद की टीम 4 प्वाइंट के साथ चौथे नंबर पर है.

अन्य टीमों का क्या हाल?

दिल्ली कैपिटल्स की टीम 4 मैचों में 2 जीत और दो हार के साथ 5वें नंबर पर है. इसके बाद छठे नंबर पर गुजरात टाइटंस है, जिन्हें 4 मैचों में 2 जीत और दो हार मिली है. वहीं, लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम के पास भी 4 प्वाइंट हैं, लेकिन नेट रन रेट के कारण LSG प्वाइंट्स टेबल में 7वें पायदान पर है. इसके बाद 8वें नंबर पर 5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस मौजूद है. मुंबई इंडियंस ने कुल 4 मैच खेले हैं, जिनमें से 3 में हार मिली है और 1 मैच जीते हैं.

वहीं, चेन्नई सुपर किंग्स का भी ऐसा ही हाल है. चेन्नई की टीम 4 मैचों में 3 हार और एक जीत के साथ 9वें नंबर पर मौजूद हैं. आखिरी पायदान की बात करें, तो इस पर कोलकाता नाइट राइडर्स मौजूद है. केकेआर की टीम अभी तक इस सीजन जीत का खाता भी नहीं खोल पाई है. कोलकाता को 4 मैचों में 3 हार मिली है, जबकि 1 मुकाबला रद्द हो गया.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Share
Published by
Ankush Upadhyay

Recent Posts

Liquor Party In Mortuary Video: मुर्दाघर में शराब पार्टी का वीडियो वायरल, डॉक्टर को किया सस्पेंड; जांच के आदेश

Liquor Party In Mortuary Video: महाराष्ट्र के YCM अस्पताल के मुर्दाघर में शराब पार्टी का…

Last Updated: October 18, 2026 13:14:08 IST

Lucknow Ravan Poster: अखिलेश यादव से लेकर राहुल गांधी तक, रावण के 10 सिरों पर किस-किसकी तस्वीर? दशहरे से पहले लखनऊ में पोस्टर पर मचा बवाल

Lucknow Ravan Poster: लखनऊ में दशहरे से पहले एक फ्लेक्स बैनर को लेकर विवाद खड़ा…

Last Updated: October 18, 2026 13:14:01 IST

Faridabad Murder Case: सो रहा था लव मैरिज वाला पति, बीवी ने सब्जी वाले चाकू से काट डाला; फिर बॉयफ्रेंड ने…

Faridabad Murder Case: पुलिस ने काजल और उसके बॉयफ्रेंड योगेंद्र को उसके पति गोपाल की…

Last Updated: October 18, 2026 12:55:14 IST

भोपाल में फिल्मी अंदाज में किडनैपिंग! 2 युवतियों समेत 8 लोगो को किया अगवा, दिल्ली में फोन कर मांगी 10 लाख की फिरौती

Bhopal Crime News: भोपाल के एयरोसिटी कॉलोनी में कैफे कर्मचारियों का अपहरण कर 10 लाख…

Last Updated: October 18, 2026 12:27:33 IST

कौन हैं शिवांगी यादव? टोनू यादव से छिड़ी जंग; 5 करोड़ की रंगदारी का लगा आरोप

Etawah News: सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर शिवांगी यादव पर 5 करोड़ की रंगदारी मांगने का आरोप…

Last Updated: October 18, 2026 11:42:37 IST