Shashank Singh Viral Video: पंजाब किंग्स के स्टार बल्लेबाज शशांक सिंह ने लखनऊ के खिलाफ खेले गए मैच में घटिया फील्डिंग की. शशांक ने 3 बार आसान सा कैच छोड़ दिया. यह देखकर पंजाब किंग्स के हेड कोच रिकी पॉन्टिंग काफी नाराज दिखाई दिए.
शशांक सिंह का वायरल वीडियो.
Shashank Singh Viral Video: IPL 2026 का 29वां मुकाबला पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला गया. इस रोमांचक मैच में पंजाब किंग्स ने 54 रनों से जीत हासिल की. इस मुकाबले में पंजाब किंग्स की फील्डिंग थोड़ी निराशाजनक दिखाई दी. खासकर पंजाब के स्टार बल्लेबाज शशांक सिंह ने बेहद खराब फील्डिंग की. शशांक सिंह ने एक-दो नहीं, बल्कि कुल 3 कैच टपकाए. यह देखकर मैदान के बाहर डगआउट में बैठे पंजाब किंग्स के हेड कोच रिकी पॉन्टिंग बेहद नाराज दिखाई दिए. शशांक की खराब फील्डिंग देखकर पंजाब के गेंदबाज निराश दिखाई दिए, जबकि श्रेयस अय्यर ने कुछ खास रिएक्शन नहीं दिए.
दरअसल, पंजाब किंग्स (Punjab Kings) ने पूरी तरह से मुकाबले में अपनी पकड़ बना ली थी, जिससे हारने का डर नहीं था. इसकी वजह से शशांक सिंह के बार-बार कैच छोड़ने पर भी कप्तान श्रेयस अय्यर गुस्से में दिखाई नहीं दिए. पंजाब किंग्स ने आसानी से मैच जीत लिया, जिसके बाद एक मजेदार वाकया देखने को मिला. मैच के बाद कप्तान श्रेयस अय्यर मैदान पर शशांक सिंह को रिकी पॉन्टिंग की नजरों से बचाते हुए दिखाई दिए.
शशांक सिंह की खराब फील्डिंग की वजह से डगआउट में बैठे रिकी पॉन्टिंग साफ तौर पर नाराज दिखाई दिए. ऐसे में जब मैच खत्म हुआ, तो कप्तान श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) ने शशांक सिंह को छुपाने की कोशिश की. इसका वीडियो भी सामने आया है, जिसमें श्रेयस अय्यर अपनी टोपी से शशांक सिंह का मुंह छिपाते दिखाई देते हैं. हालांकि PBKS के हेड कोच रिकी पॉन्टिंग ने मैदान पर गुस्सा नहीं किया. वह काफी खुश दिखाई दिए और बिना कुछ कहे शशांक सिंह को गले लगा लिया.
लखनऊ सुपर जांयट्स (LSG) की टीम 255 रनों का टारगेट का पीछा कर रही थी. इस दौरान शशांक सिंह ने कुल 3 आसान कैच टपकाए. पहले उन्होंने 14वें ओवर में युजवेंद्र चहल की गेंद पर निकोलस पूरन का आसान कैच छोड़ दिया. इसके बाद 18वें ओवर में एडन मार्करम का भी आसान सा कैच टपका दिया. शशांक सिंह ने एडन मार्करम के कैच को पकड़ने की भी कोशिश नहीं की, जबकि गेंद उनके पास में गिरा. उन्हें देखकर ऐसा लगा कि वह गेंद की ऊंचाई और दूरा का अंदाजा नहीं लगा पाए. इतना नहीं, फिर उन्होंने मुकुल चौधरी का भी आसान सा कैच टपका दिया. इस तरह शशांक सिंह ने लखनऊ के बल्लेबाजों को 3 बार जीवनदान दिया.
मैच की बात करें, तो पंजाब किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 254 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया. प्रियांश आर्य ने 37 गेंदों पर 93 रनों की आतिशी पारी खेली. उनके साथ कूपर कॉनली ने भी ताबड़तोड़ 86 रन बनाए. इसके जवाब में उतरी लखनऊ की टीम सिर्फ 200 के स्कोर पर ही सिमट गई. LSG की ओर से कप्तान ऋषभ पंत ने 43, एडन मार्करम ने 42 और मिचेल मार्श ने 42 रन बनाए, लेकिन अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाए.
Patna Crime News: पटना सिटी के खाजेकला थाना क्षेत्र में कोचिंग से घर लौट रहीं…
Mercury Mars Kendra Drishti Yoga: 2 अक्टूबर 2026 को बुध और मंगल के बीच 90…
CISF Camp Firing: जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के बसोहली इलाके में CISF कैंप में मंगलवार…
Brahmakapal Tirtha Pind Daan: श्राद्धपक्ष की शुरुआत के साथ ही बद्रीनाथ स्थित ब्रह्मकपाल तीर्थ में…
Pune Murder Case: 18 जून को पुणे के लोहागढ़ किले से नीचे धकेलकर केतन अग्रवाल…
UP Hookah Bar Rule: इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने उत्तर प्रदेश में रेस्टोरेंट के…