Sandeep Warrier and Aarathy Kasturi raj love story: संदीप वॉरियर की लव स्टोरी काफी दिलचस्प रही है. उनकी वाइफ एक एथलीट है जिन्होंने एशियन गेम्स में मेडल भी जीता है. आइए जानते हैं संदीप वॉरियर और आरती कस्तूरी राज की लव स्टोरी के बारे में.
संदीप वॉरियर की लव स्टोरी दिलचस्प है.
भारतीय क्रिकेटर और आईपीएल से दूर संदीप वॉरियर (Sandeep Warrier) आज क्रिकेट के गेम से गायब से हो गए हैं. उन्होंने अपना आखिरी आईपीएल मैच साल 2024 में ही गुजरात के लिए चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेला था. संदीप की लव स्टोरी काफी दिलचस्प रही है. उनकी वाइफ एक एथलीट है जिन्होंने एशियन गेम्स में मेडल भी जीता है. आइए जानते हैं संदीप वॉरियर और आरती कस्तूरी राज की लव स्टोरी के बारे में.
संदीप और कस्तूरी की पहली मुलाकात साल 2014–2015 के दौरान चेन्नई में हुई थी. उस समय आरती कस्तूरी एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही थीं. उन्होंने संदीप को एक स्पोर्ट्स फंक्शन में बुलाय था, जहां से उनकी बातचीत शुरू हुई. यह मुलाकात धीरे-धीरे दोस्ती में बदली और फिर एक गहरे रिश्ते का रूप ले लिया. संदीप ने कई बार कहा है कि उनके आरती ने उन्हें काफी सपोर्ट किया है.
लंबे समय तक एक-दूसरे को समझने और साथ निभाने के बाद दोनों ने साल 2019 में शादी कर ली. शादी के बाद भी दोनों ने अपने-अपने करियर पर पूरा ध्यान दिया. आरती कस्तूरी राज एक सफल डॉक्टर होने के साथ-साथ इंटरनेशनल लेवल की रोलर भी हैं. उन्होंने साल 2022 के एशियन गेम्स में 3000 मीटर रिले स्पर्धा में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर भारत का नाम रोशन किया था. उस दौरान संदीप भी भावुक हो गए हैं और वाइफ की इस उपलब्धि को खास बताया था.
बता दें कि संदीप वारियर ने भी अपने क्रिकेट करियर में कई उतार-चढ़ाव देखे हैं. खासकर IPL 2018 ऑक्शन में जब उन्हें कोई टीम नहीं मिली. दोनों के रिश्ते की खास बात यह है कि वे एक-दूसरे को पूरा स्पेस देते हैं और अपने-अपने खेल पर ध्यान केंद्रित करने के लिए प्रेरित करते हैं. संदीप अक्सर आरती के नेशनल इवेंट्स में भी उनके साथ नजर आते हैं, जो उनके सपोर्ट को दर्शाता है. बता दें कि आईपीएल 2026 में संदीप किसी भी टीम का हिस्सा नहीं हैं.
Delhi Bomb Blast Conspiracy: दिल्ली में एक बड़ी आतंकवादी घटना होते-होते टल गई. दिल्ली पुलिस…
Gurugram Scorpio Viral Video: गुरुग्राम के धनवापुर में दो दोस्तों ने बीच सड़क पर अपनी…
Delhi Water Crisis April 6 and 7: 'एनुअल फ्लशिंग प्रोग्राम' की वजह से सोमवार (6…
हाल ही में चंद्रिका दीक्षित ने एक पोडकास्ट में अपने पति युगम के साथ अपने…
Male Fertility Boost Tips: आजकल की अनहेल्दी लाइफस्टाइल का असर पुरुषों की फर्टिलिटी पर भी…
Agra Murder Case: आगरा में एक महिला ने कथित तौर पर अपने प्रेमी के साथ…