पूर्व अभिनव मुकुंद ने बयान देकर सुर्खियां बटोरी हैं. उन्होंने कहा है कि आईपीएल खिलाड़ियों को बेहद कम भुगतान मिलता है. IPL में प्लेयर्स की उच्चतम सैलरी लगभग 20–25 करोड़ के बीच हैं. जो कि फ्रेंचाइजियों की भारी कमाई की तुलना में मामूली हैं.
IPL प्लेयर्स की सैलरी बढ़नी चाहिए: अभिनव मुकुंद.
नई दिल्ली. चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु (RCB) के पूर्व खिलाड़ी अभिनव मुकुंद ने बयान देकर सुर्खियां बटोरी हैं कि आईपीएल खिलाड़ियों को बेहद कम भुगतान मिलता है. शुक्रवार (27 मार्च) को उन्होंने कहा कि IPL में प्लेयर्स की उच्चतम सैलरी लगभग 20–25 करोड़ के बीच हैं. जो कि फ्रेंचाइजियों की भारी कमाई की तुलना में मामूली हैं. आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा है?
मुकुंद ने भारत के लिए इंटरनेशनल स्तर पर भी खेला है. उनका कहना है कि फ्रेंचाइजियों को खिलाड़ियों के वेतन को कम से कम दोगुना करना चाहिए ताकि उन्हें उचित भुगतान मिल सके. उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि IPL खिलाड़ी काफी कम वेतन पाते हैं. इस लीग का मूल्य बहुत बड़ा है, और अगर आप इसे दुनिया की अन्य शीर्ष लीगों से तुलना करें. चाहे वह बेसबॉल हो, F1 हो या अन्य तो 20–25 करोड़ ज्यादा नहीं हैं. अगर IPL दुनिया की टॉप 4–5 लीगों में शामिल है, तो खिलाड़ियों को उसी स्तर का भुगतान मिलना चाहिए.
मुकुंद ने आगे कहा,” वर्तमान में, सबसे अधिक वेतन पाने वाले खिलाड़ी भी केवल एंडोर्समेंट्स की वजह से टॉप 10 में आते हैं. सिर्फ IPL सैलरी की वजह से नहीं. इसलिए वेतन की कोई सीमा नहीं होनी चाहिए. IPL खिलाड़ी और अधिक कमा सकते हैं एक IPL टीम सालाना लगभग 400–500 करोड़ कमाती है. मेरा मानना है कि कम से कम 100–120 करोड़ वह खर्च करते हैं. मुझे लगता है कि इसके दोगुना करके प्लेयर्स की सैलरी बढ़ानी चाहिए.”
बीसीसीआई की जबरदस्त कमाई
हालांकि, यह सवाल केंद्रीय अनुबंधों (सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट्स) के बारे में और भी ज्यादा प्रासंगिक है. भारत में क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) की वार्षिक आय लगभग ₹4000 करोड़ से अधिक है (जो टैक्स-फ्री है) सिर्फ IPL से जबकि खिलाड़ियों के वार्षित वेतन केवल कुछ सौ करोड़ हैं, जो एक बहुत बड़ा अंतर दर्शाता है.
Noida Sleeper Bus Rape Case: दिल्ली पुलिस ने ग्रेटर नोएडा से दिल्ली के सफर के…
Delhi Gangrape Case: दिल्ली में नाबालिग से स्लीपर बस में कथित सामूहिक दुष्कर्म मामले में…
Gold Price 30 September 2026:बुधवार, 30 सितंबर को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोने के दाम…
IND VS WI: तिरुवनंतपुरम मैच में वेस्टइंडीज को पहले बैटिंग करने का न्योता मिला. ग्रीव्स,…
Rise And Fall 2: स्वरा भास्कर ने 'राइज एंड फॉल 2' में खुलासा किया कि…
World Cup 2027 Schedule: 2027 वर्ल्ड कप ODI शेड्यूल की तारीखों का खुलासा किया गया…