<
Categories: देश

Ladakh Avalanche: लद्दाख में भारी हिमस्खलन, 7 की मौत और 5 लोग हुए घायल; कई वाहन धंसे

Ladakh Avalanche: लद्दाख में जोजीला के पास हिमस्खलन होने से सात लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए. इस घटना में कई वाहन बर्फ़ में दब गए. राहत और बचाव कार्य जारी है. मृतकों की संख्या में इजाफा हो सकता है.

Ladakh Avalanche Live: लद्दाख में जोजीला के पास हिमस्खलन होने से सात लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए. इसके अलावा, इस हिमस्खलन में बर्फ में कई गाड़ियों के दबने की भी खबर सामने आ रही है. इस हिमस्खलन की वजह से रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण श्रीनगर-लेह हाईवे बंद हो गया है. लद्दाख प्रशासन ने पुलिस, सेना, सीमा सड़क संगठन (BRO), SDRF और ज़िला प्रशासन को शामिल करते हुए एक बड़ा बचाव अभियान शुरू किया है, क्योंकि कम से कम 15 गाड़ियां आंशिक रूप से या पूरी तरह से बर्फ़ में दब गई हैं.

शुक्रवार दोपहर को जीरो पॉइंट और मिनिमार्ग के बीच के इलाके में कई हिमस्खलन हुए, जिससे कई गाड़ियां मलबे के नीचे फंस गईं. मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका है, क्योंकि कुछ गाड़ियां पूरी तरह से बर्फ़ में दब गई हैं और बचाव दल अभी तक उन तक नहीं पहुंच पाया है.

लद्दाख के उपराज्यपाल ने क्या कहा?

लद्दाख के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट लिखकर जानकारी दी है. जिसमें उन्होंने कहा कि  मैंने कारगिल के डीसी और एसएसपी को निर्देश दिया है कि वे तुरंत घटनास्थल का दौरा करें और राहत तथा बचाव कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाएं. आपदा राहत बलों और BRO सहित सभी सरकारी एजेंसियों को हाई अलर्ट पर रखा गया है. मैं व्यक्तिगत रूप से स्थिति पर नज़र रख रहा हूं.

उमर अब्दुल्ला ने क्या कहा?

इस घटना पर जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अबदुल्ला ने भी संवेदना व्यक्त की है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट लिखते हुए कहा कि शोक संतप्त परिवारों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की. 

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने क्या कहा?

इस दुखद घटना पर केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह की प्रतिक्रिया भी सामने आई है. दरअसल, उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट लिखते हुए कहा कि हिमस्खलन की घटना में सात लोगों की मौत हो गई है और पांच अन्य घायल हो गए हैं. अधिकारियों ने इससे पहले कहा था कि इस दुखद घटना में पांच लोगों की मौत हुई है. इसके अलावा, उन्होंने कहा कि जोजिला दर्रे पर एक वाहन के हिमस्खलन की चपेट में आने से 7 लोगों की दुखद मौत और 5 लोगों के घायल होने की खबर सुनकर दुख हुआ. शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं. घायलों को सभी ज़रूरी सहायता दी जा रही है.

Sohail Rahman

सोहेल रहमान, जो पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति और खेल के मुद्दे पर लिखना काफी पसंद है. इसके अलावा, देश और दुनिया की खबरों को सरल और आम बोलचाल की भाषा में लोगों तक पहुंचाने का माद्दा रखते हैं. ITV Network में 24 अगस्त, 2024 से अपनी सेवा दे रहे हैं. इससे पहले, इंशॉट्स में करीब 5 साल अपनी सेवा दी है.

Recent Posts

‘गरवी वारसो’ में महाष्टमी पर आचार्यश्री भाविन और पू. मननजी ने की महाआरती

वर्ल्ड रिकॉर्ड वाले डांडिया नवरात्रि में गुरु-आचार्य, मेयर, अधिकारियों और भाजपा के गुजरात संगठन महामंत्री…

Last Updated: October 20, 2026 17:37:19 IST

शिवा शर्मा मामले में श्रद्धा दुबे गिरफ्तार, 11 दिन तक पुलिस को देती रही चकमा; नेपाल से नागपुर तक ऐसे पहुंची जांच

Shiva Sharma Case: लखनऊ के कारोबारी शिवा शर्मा की मौत के बाद से उसकी कथित…

Last Updated: October 20, 2026 16:30:47 IST

JNU में 17 दिन बाद खत्म हुई छात्रों की भूख हड़ताल, 5 छात्रों का निष्कासन रद्द करने का निर्देश

JNU Students Hunger Strike: JNU में पिछले 17 दिनों से चल रही छात्रों की भूख…

Last Updated: October 20, 2026 16:09:02 IST

दिल्ली में 30 फुट ऊंचा कॉकरोच का पुतला, CJP पर तंज या स्वच्छता का संदेश? क्या बोली कमेटी?

Delhi Cockroach Effigy: दिल्ली के पीतमपुरा में दशहरे से पहले रावण के पुतले के साथ…

Last Updated: October 20, 2026 15:52:17 IST

जेकेसी फाउंडेशन ने लॉन्च किया ‘ब्रिलियंटली डिस्लेक्सिक’ अभियान

पहल का उद्देश्य स्कूलों, उच्च शिक्षा संस्थानों और कार्यस्थलों में डिस्लेक्सिया के प्रति जागरूकता बढ़ाना…

Last Updated: October 20, 2026 15:37:17 IST

Ruturaj Gaikwad Century: रणजी ट्रॉफी में नंबर 7 पर उतरकर ऋतुराज ने जड़ा शतक, टेस्ट टीम के लिए ठोकी दावेदारी

Ruturaj Gaikwad Century: ऋतुराज गायकवाड़ ने झारखंड के खिलाफ रणजी ट्रॉफी 2026-27 में सातवें नंबर…

Last Updated: October 20, 2026 15:29:25 IST