UP Viral News: उत्तर प्रदेश के अमरोहा में एक दुल्हन को लेने के लिए 2 दूल्हा बारात लेकर पहुंच गया. जिसके बाद लड़की के फैसले के बाद शादी हुई. आइए जानते हैं कि पूरा मामला क्या है?
उत्तर प्रदेश के अमरोहा में एक दुल्हन को लेने के लिए 2 दूल्हा बारात लेकर पहुंच गया.
UP Viral News: उत्तर प्रदेश (UP News) के अमरोहा से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. जो एक शादी समारोह का बताया जा रहा है. जिसको लेकर जानकारी सामने आ रही है कि एक दुल्हन को लेने के लिए 2 बाराती बारात लेकर मैरेज हॉल पहुंच गए. जिसके बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. यह पूरा मामला अमरोहा कोतवाली के एक बैंकट हॉल का बताया जा रहा है.
जहां 12 अप्रैल को एक शादी की काफी धूमधाम से तैयारी चल रही थी. लेकिन उसी समय पर शादी में अफरा तफरी मच गई, जब दो बाराती दूल्हे के साथ एक ही दुल्हन के लिए मंडप पहुंच गए. पूरा मामला क्या है? आइए जानते हैं.
उत्तर प्रदेश के अमरोहा में एक शादी समारोह चर्चा का विषय बन गया. जब एक दुल्हन को लेने के लिए 2 दूल्हे बाराती लेकर पहुंच गए. बताया जा रहा है कि दुल्हन की मंगनी पहले मुरादाबाद निवासी एक दूल्हे के साथ हो चुकी थी, लेकिन किसी वजह से मंगनी टूट गई. फिर दुल्हन के परिवार वालों ने संभल के दूसरे दूल्हे के साथ उसी तारीख पर ही लड़की की शादी फिक्स कर दी. इसी तारीख पर मुरादाबाद के दूल्हे के परिजन भी अपने रिश्तेदारों में कार्ड बांट चुके थे. उन्होंने अपनी तैयारी भी पूरी कर ली थी. जिसकी वजह से मुरादाबाद का दूल्हा भी बारात लेकर पहुंच गया.
मुरादाबाद में रिश्ता टूटने के बाद लड़की के परिवार वालों ने संभल में दूसरे लड़के से रिश्ता तय हो गया था. संभल का यही दूल्हा पहले से ही बारात लेकर पहुंच चुका था. दो-दो दूल्हों के बारात लेकर पहुंचने के बाद मैरिज हॉल में अफरातफरी की स्थिति बन गई. इसके बाद तीनों पक्षों क बीच कहासुनी भी हो गई.
इस पूरे मामले की जानकारी जैसे ही पुलिस को लगी तो मौके पर पहुंची और मामले में सुलह कराने की कोशिश में लग गए. इस मामले में पुलिस ने तीनों पक्षों को सुनने के बाद फैसला दुल्हन की सहमति पर छोड़ दिया. फिर दुल्हन की सहमति के बाद संभल के दूल्हे के साथ लड़की का निकाह पूरी रस्म के साथ कराया गया.
मुरादाबाद में जिस लड़के से लड़की का रिश्ता तय हुआ था वो लड़की के रिश्तेदारी में आता था. लेकिन दोनों परिवारों के बीच कुछ अनबन होने की वजह से दुल्हन के परिजनों ने रिश्ता तोड़ दिया था और उसी तारीख में संभल में रिश्ता तय कर दिया था. लेकिन मुरादाबाद वाले लड़के के परिजन अपनी रिश्तेदारी में शादी का कार्ड बांट चुके थे इसलिए मुरादाबाद का दूल्हा अपना हक जताते हुए अपना बारात लेकर पहुंच गया.
Punjab road accident: पंजाब के संगरूर जिले में लहरागागा-जाखल रोड पर तेज रफ्तार कार ने…
Gwalior road accident: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में शीतला माता मंदिर के बाहर रविवार तड़के…
Chorbagan Durga Puja pandal accident: कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ की घटना…
Identifying Real Diamonds: हीरे की असलियत पहचानने के लिए ज्वेलर्स उसकी चमक, कट, सतह और…
Kangana Ranaut Navratri look: कंगना रनौत ने नवरात्रि के मौके पर छत्तीसगढ़ में गरबा उत्सव…
Anirudh Ravichander net worth: सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन काव्या मारन और संगीतकार अनिरुद्ध रविचंदर की…