<
Categories: क्रिकेट

Jos Buttler ने लखनऊ में मचाया तहलका, टी20 क्रिकेट में वो कर दिखाया जो धोनी-रोहित भी नहीं कर पाए!

IPL 2026: जोस बटलर ने लखनऊ में रचा इतिहास! 14,000 टी20 रन पूरे कर बने दुनिया के 5वें खिलाड़ी. विराट कोहली के शतकों के रिकॉर्ड के बेहद करीब. पूरी रिपोर्ट यहां पढ़ें.

LSG vs GT: इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज जोस बटलर ने क्रिकेट की दुनिया में एक और बड़ा कीर्तिमान अपने नाम कर लिया है. बटलर अब टी20 फॉर्मेट में 14,000 रन पूरे करने वाले दुनिया के पांचवें खिलाड़ी बन गए हैं. यह ऐतिहासिक उपलब्धि उन्होंने आईपीएल 2026 में गुजरात टाइटंस (GT) की ओर से खेलते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ लखनऊ के इकाना स्टेडियम में हासिल की. मैच शुरू होने से पहले उन्हें इस जादुई आंकड़े तक पहूंचने के लिए केवल 39 रनों की दरकार थी.

इन दिग्गजों की फेहरिस्त में हुए शामिल

इस मुकाबले में बटलर ने अपनी क्लास दिखाते हुए 38 गेंदों में 60 रनों की शानदार पारी खेली, जिसमें उन्होंने 11 बेहतरीन चौके जड़े। उन्होंने कप्तान शुभमन गिल के साथ दूसरे विकेट के लिए 84 रनों की साझेदारी की, जिसने 165 रनों के लक्ष्य का पीछा कर रही गुजरात टाइटंस की 7 विकेट से जीत की नींव रखी. बटलर अब टी20 क्रिकेट के उन ‘एलिट’ बल्लेबाजों में शामिल हो गए हैं जिनके नाम 14,000 से ज्यादा रन हैं. 497 टी20 मैचों की 468 पारियों में उनके नाम अब 14,021 रन दर्ज हैं.

टी20 रनों के मामले में अब केवल ये चार खिलाड़ी उनसे आगे हैं:

  1. क्रिस गेल: 14,562 रन
  2. किरोन पोलार्ड: 14,482 रन
  3. एलेक्स हेल्स: 14,449 रन
  4. डेविड वॉर्नर: 14,121 रन

छक्कों और विकेटकीपिंग का दम

इस छोटे फॉर्मेट में बटलर के नाम 8 शतक और 100 अर्धशतक भी दर्ज हैं. इसी सीजन में बटलर ने टी20 क्रिकेट में अपने 600 छक्के भी पूरे किए हैं, और ऐसा करने वाले वह दुनिया के महज पांचवें बल्लेबाज हैं. इसके अलावा विकेटकीपर के तौर पर उन्होंने बतौर विकेटकीपर 9,796 रन बनाए हैं. इस मामले में उनसे आगे सिर्फ दक्षिण अफ्रीका के क्विंटन डी कॉक (11,313 रन) हैं. उनके नाम अब टी20 में 108 बार 50 से ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड है.

आईपीएल में बटलर का जलवा

आईपीएल के इतिहास में भी बटलर का बल्ला जमकर बोलता है. अब तक के उनके आईपीएल करियर पर नज़र डालें तो उन्होंने तक खेले गए 125 मैचों में 40.14 की औसत और 150.00 स्ट्राइक रेट से कुल रन 4,296 रन बनाएं हैं जिनमें 7 शतक और 26 अर्धशतक भी शामिल है. आईपीएल में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में जोस बटलर (7 शतक) अब सिर्फ विराट कोहली (8 शतक) से एक कदम पीछे हैं. जिस तरह की फॉर्म में बटलर चल रहे हैं, कहना गलत नहीं होगा कि वह जल्द ही टी20 क्रिकेट के और भी कई बड़े रिकॉर्ड्स को अपने नाम कर लेंगे.

Shivani Singh

नमस्ते, मैं हूँ शिवानी सिंह. पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया के सफर में हूं और वर्तमान में 'इंडिया न्यूज़' में सब-एडिटर के तौर पर अपनी भूमिका निभा रही हूं. मेरा मानना है कि हर खबर के पीछे एक कहानी होती है और उसे सही ढंग से कहना ही एक पत्रकार की असली जीत है. chakdecricket, Bihari News, 'InKhabar' जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में सब-एडिटर और एंकर की भूमिका निभाने के बाद, अब मैं अपनी लेखनी के जरिए आप तक पॉलिटिक्स, क्रिकेट और बॉलीवुड की बड़ी खबरों को डिकोड करती हूं. मेरा उद्देश्य जटिल से जटिल मुद्दे को भी सहज और सरल भाषा में आप तक पहुंचाना है.

Share
Published by
Shivani Singh

Recent Posts

₹44,000 का चालान और RTO की ‘अटकलें’, जुर्माना भरने के बाद भी नहीं लौटाए ट्रक के कागजात, देखें वीडियो !

एक ट्रक ड्राइवर के साथ हुई यह घटना उत्तर प्रदेश के परिवहन कार्यालय की कार्यशैली…

Last Updated: April 12, 2026 21:53:35 IST

Athiya Shetty Trolled: आशा भोसले के निधन पर अथिया शेट्टी ने कर दी ऐसी गलती, सोशल मीडिया पर भड़के लोग!

Asha Bhosle के निधन की खबर के बीच अथिया शेट्टी से हुई बड़ी चूक! लता…

Last Updated: April 12, 2026 21:49:02 IST

समय से पहले खुल गई ट्रेन, सातवें आसमान पर पहुंचा उमा भारती का गुस्सा; अश्विनी वैष्णव को टैग कर लिखा पोस्ट

Uma Bharti Post: मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी की वरिष्ठ नेता उमा भारती…

Last Updated: April 12, 2026 21:04:01 IST

मोनालिसा केस में बड़ा ट्विस्ट! महाकुंभ वायरल गर्ल की मां ने बेटी की उम्र को लेकर बताई असल सच्चाई

Mahakumbh viral girl Monalisa: प्रयागराज महाकुंभ के दौरान वायरल होने वाली मोनालिसा भोसले इन दिनों…

Last Updated: April 12, 2026 20:59:54 IST

Maharashtra Crime: ‘शारीरिक संबंध बनाओ…, लाडकी बहिण योजना का ई-केवाईसी करने घर पहुंचा शख्स, फिर करने लगा ये हरकत

Maharashtra Crime News: जलगांव में मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिण योजना के लिए ई-केवाईसी करने के…

Last Updated: April 12, 2026 20:33:17 IST