Shani Dosh Upay: मान्यताओं के अनुसार किसी व्यक्ति की कुंडली में शनि दोष होता है, तो उसे जीवन में कई तरह की परेशानियों और मुश्किलों का सामना करना पड़ता है. ऐसे में शास्त्रों के अनुसार, शनिवार का दिन शनि देव को प्रसन्न करने के लिए बहुत महत्वपूर्ण माना गया है. इस दिन कुछ खास उपाय करने से शनि दोष के प्रभाव को कम किया जा सकता है.
मछलियों को इस खास विधि से दाना डालते ही शनि दोष होगा कमजोर!
Shani Dosh Upay: शनि देव को कर्मों का फल देने वाला ग्रह माना जाता है. यानी इंसान जैसा कर्म करता है, उसे वैसा ही परिणाम मिलता है. जो लोग ईमानदारी, सत्य और न्याय का साथ देते हैं, उन पर शनि देव की कृपा बनी रहती है. वहीं जो लोग गलत रास्ता अपनाते हैं या दूसरों को कष्ट देते हैं, उन्हें शनि के अशुभ प्रभाव का सामना करना पड़ सकता है.
कई बार हम रोजमर्रा की जिंदगी में अनजाने में ऐसे काम कर बैठते हैं, जिससे शनि देव नाराज हो जाते हैं. ऐसे में ज्योतिष शास्त्र में कुछ आसान उपाय बताए गए हैं, जिनसे शनि की कृपा पाई जा सकती है. इन्हीं में से एक उपाय है शनिवार के दिन मछलियों को दाना खिलाना. मान्यता है कि इस दिन मछलियों को भोजन कराने से शनि दोष का असर कम होने लगता है.
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मछलियों को दाना देना सिर्फ दया का कार्य नहीं, बल्कि एक शुभ आध्यात्मिक उपाय भी है. पौराणिक कथाओं में बताया गया है कि भगवान विष्णु ने मत्स्य अवतार लेकर सृष्टि की रक्षा की थी, इसलिए मछलियों को पवित्र माना जाता है. ऐसा कहा जाता है कि मछलियों की सेवा करने से भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं और जीवन में सुख-समृद्धि आती है.इसके साथ ही मछलियों को दाना डालने से शनि देव के अलावा राहु और केतु का भी अशुभ प्रभाव कम होता है. यही कारण है कि ज्योतिष में शनिवार के दिन यह उपाय करने की सलाह दी जाती है.
ज्योतिष के अनुसार, नियमित रूप से मछलियों को भोजन देने से राहु-केतु से जुड़ी परेशानियां शांत होती हैं. वास्तु के अनुसार, पानी में जीवों को भोजन देने से सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है और मन को शांति मिलती है.इसके अलावा, जिन लोगों पर शनि की साढ़ेसाती या ढैय्या का प्रभाव चल रहा हो, उनके लिए शनिवार को मछलियों को दाना खिलाना बेहद लाभकारी माना गया है. इससे धीरे-धीरे परेशानियां कम होने लगती हैं.
Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. India News इसकी सत्यता का दावा नहीं करता ह
Cucumber Kimchi: किमची का नाम सुनते ही जहन में सिर्फ पत्तागोभी और मूली से बनी…
SSC GD Constable भर्ती परीक्षा की डेट में अहम बदलाव किया गया है. अब 28…
Joke of the day: अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी…
Silver Price Today 23 May 2026: सोने के साथ-साथ चांदी के दामों में भी गिरावट…
Nagaloi Jija Raped Saali: नांगलोई इलाके में 13 साल की एक लड़की के साथ उसके…
Gold Price Today 23 May 2026: शनिवार और रविवार को बाजार बंद है, इसलिए दोनों…