Kartik Tyagi vs Sanju Samson: कार्तिक त्यागी ने 148 kmph की रफ़्तार से संजू सैमसन को किया क्लीन बोल्ड, छक्का खाने के बाद त्यागी की शानदार वापसी और उस विकेट का रोमांचक वीडियो हो रहा वायरल
Kartik Tyagi vs Sanju Samson: चेन्नई सुपर किंग्स बनाम कोलकाता नाईट राइडर्स के बीच खेले जा रहे मैच में एक बेहतरीन गेंदबाजी देखने को मिली है. क्रिकेट में अक्सर एक गेंदबाज की असली पहचान उसके ‘कमबैक’ से होती है. जब संजू सैमसन ने कार्तिक त्यागी की गेंद को बाउंड्री के बाहर भेजा, तो लगा कि आज सैमसन का ही पलड़ा भारी रहेगा. लेकिन अगली ही गेंद पर युवा गेंदबाज कार्तिक त्यागी ने जो किया, उसने सबको हैरान कर दिया.
दरअसल, कार्तिक त्यागी ने संजू सैमसन को जिस गेंद पर आउट किया बेहद शानदार था. असल में, जिस गेंद पर संजू आउट हुए, उससे ठीक पहले उन्होंने त्यागी की गेंद पर एक छक्का जड़ा था. लेकिन, त्यागी ने अगली ही गेंद पर ज़ोरदार वापसी की, संजू को बोल्ड कर दिया और उन्हें चलता कर दिया, संजू को बोल्ड करने वाले वो खूबसूरत गेंदबाजी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है.
एक छक्का खाने के बाद, कार्तिक ने इस बार अपनी ज़बरदस्त रफ़्तार का इस्तेमाल करके संजू को चकमा दे दिया. उन्होंने 148 kmph की तूफ़ानी रफ़्तार से एक फ़ुल-लेंथ गेंद फेंकी. सैमसन अचानक आई इस गेंद से पूरी तरह हैरान रह गए, गेंद से उनका कोई संपर्क नहीं हो पाया और बेल्स हवा में उड़ गईं. यह सचमुच एक बेहतरीन गेंद थी.
आपको बता दें कि संजू ने इस मैच में 48 रनों की पारी खेली, क्रीज़ पर रहते हुए उन्होंने 32 गेंदों का सामना किया और तीन छक्के व चार चौके लगाए. यह बात ध्यान देने लायक है कि CSK ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 5 विकेट के नुकसान पर कुल 192 रन बनाए. इससे पहले, KKR के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीता और पहले गेंदबाज़ी करने का फ़ैसला किया. KKR ने अपनी प्लेइंग XI में एक बदलाव किया; वरुण चक्रवर्ती फ़िट होकर टीम में वापस आए और उन्होंने नवदीप सैनी की जगह ली.
Noida Viral Video: नोएडा के सेक्टर 18 का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो…
Greater Noida Family Murder Case: रविवार को इस मामले ने एक और मोड़ ले लिया…
Bigg Boss 20: बिग बॉस 20 में आसिफ खान ने अपने भाई के साथ बिगड़े…
Liquor Party In Mortuary Video: महाराष्ट्र के YCM अस्पताल के मुर्दाघर में शराब पार्टी का…
Lucknow Ravan Poster: लखनऊ में दशहरे से पहले एक फ्लेक्स बैनर को लेकर विवाद खड़ा…
Faridabad Murder Case: पुलिस ने काजल और उसके बॉयफ्रेंड योगेंद्र को उसके पति गोपाल की…