CM of Bihar: बिहार के नए मुख्यमंत्री के रूप में सम्राट चौधरी बुधवार को शपथ लेंगे. इसे लेकर नीतीश कुमार ने सम्राट चौधरी बधाई और शुभकामनाएं दी हैं. वहीं आरजेडी नेता तेजस्वी यादव की भी प्रतिक्रिया आई है.
बिहार के नए सीएम बनेंगे सम्राट चौधरी
Bihar CM News: बिहार के नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी होंगे. सम्राट चौधरी बुधवार को सीएम पद की शपथ लेंगे. मंगलवार को उन्हें पहले बीजेपी और फिर एनडीए विधायक दल का नेता चुना गया. इसी के साथ सम्राट चौधरी के बिहार का सीएम बनने का रास्ता साफ हो गया. विधानमंडल का नेता चुने जाने पर सम्राट चौधरी ने केंद्रीय नेतृत्व का आभार जताया है.
सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा- ‘एनडीए विधानमंडल दल की बैठक में माननीय नेता नीतीश कुमार जी के प्रस्ताव पर समस्त एनडीए नेतृत्व द्वारा सर्वसम्मति से मुझ पर विश्वास प्रकट करने के लिए हृदय से कोटि-कोटि धन्यवाद एवं आभार. यह भरोसा मेरे लिए प्रेरणा भी है और एक बड़ी जिम्मेदारी भी.’
उन्होंने आगे लिखा- ‘हम सभी मिलकर संकल्पित हैं कि बिहार को विकास, प्रगति और सुशासन की नई ऊर्जा के साथ शिखर तक पहुंचाएंगे तथा जन-जन की आकांक्षाओं को पूर्ण करने हेतु निरंतर प्रयासरत रहेंगे.’
सम्राट चौधरी ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन नवीन के मार्गदर्शन में बिहार को विकास, सुशासन और समृद्धि के नए आयामों तक ले जाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहूंगा. आप सभी का स्नेह, आशीर्वाद और सहयोग ही मेरी सबसे बड़ी शक्ति है.
इसके अलावा सम्राट चौधरी ने नीतीश कुमार के सोशल मीडिया पोस्ट को रीशेयर करते हुए लिखा- ‘आपके स्नेहपूर्ण शब्दों, आशीर्वाद एवं विश्वास के लिए हृदय से आभार एवं धन्यवाद. आपके नेतृत्व और मार्गदर्शन में कार्य करने का अवसर मेरे लिए गौरव की बात है.’
उन्होंने पोस्ट में लिखा- ‘मैं पूर्ण निष्ठा, समर्पण और प्रतिबद्धता के साथ बिहार के विकास, सुशासन और जनकल्याण के लिए निरंतर प्रयासरत रहूंगा, ताकि हम सभी मिलकर राज्य को नई ऊंचाइयों तक ले जा सकें. आपका मार्गदर्शन एवं सहयोग सदैव प्रेरणा देता रहेगा.’
वहीं नीतीश कुमार ने सम्राट चौधरी के विधानमंडल का नेता चुने जाने पर ‘एक्स’ पर लिखा- ‘बिहार में एनडीए विधायक दल का नेता चुने जाने पर सम्राट चौधरी जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. मुझे विश्वास है कि आपके नेतृत्व में बिहार के विकास को और गति मिलेगी.’
दूसरी तरफ सम्राट चौधरी के विधानमंडल का नेता चुने जाने पर आरजेडी नेता तेजस्वी यादव की भी प्रतिक्रिया आई है. उन्होंने कहा- ‘अरे भाई जो भी है, लालू जी की पाठशाला के तो हैं, बीजेपी को भी अब लालू जी की विचारधारा के इर्द-गिर्द ही राजनीति करनी पड़ रही है.’
तेजस्वी यादव ने कहा- ‘सम्राट चौधरी को तो पहली बार लालू जी ने ही मंत्री बनाया, विधायक बनाया, उन्हीं की पाठशाला के हैं. चाहे कोई भी हो, सब लोग तो उसी पाठशाला के हैं.’
बता दें कि बुधवार को सिर्फ सम्राट चौधरी सीएम और डिप्टी सीएम विजेंद्र यादव-विजय चौधरी पद की शपथ लेंगे. मंत्रिमंडल का बाद में विस्तार होगा.
: पुराने सोने के गहने बेचते या बदलते समय केवल कुल वजन के आधार पर…
Gwalior Sheetla Mata Mandir Truck Accident: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने रविवार को ग्वालियर जिले में…
Maharashtra Beed Accident: घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. हादसे से इलाके…
Noida Viral Video: नोएडा के सेक्टर 18 का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो…
Greater Noida Family Murder Case: रविवार को इस मामले ने एक और मोड़ ले लिया…
Bigg Boss 20: बिग बॉस 20 में आसिफ खान ने अपने भाई के साथ बिगड़े…