<
Categories: क्रिकेट

KKR vs LSG: ईडन गार्डन्स पर बादलों का डेरा! क्या फिर धुल जाएगा IPL का बड़ा मुकाबला, कैसा रहेगा का मौसम?

KKR vs LSG Weather Forecast: केकेआर बनाम लखनऊ का मैच 9 अप्रैल को ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा. इस मुकाबले पर बादलों का साया मंडरा रहा है, जिससे फैंस चिंता में है. ऐसे में आइए जानते हैं कि आज कोलकाता में कैसा मौसम रहेगा...

KKR vs LSG Weather Forecast: IPL 2026 का 15वां मैच कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बीच खेला जाएगा. यह मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स में होगा. अजिंक्य रहाणे की कप्तानी वाली कोलकाता की टीम को अपनी पहली जीत की तलाश है. ऐसे में इस मुकाबले में केकेआर की टीम पर काफी दबाव रहेगा. कोलकाता नाइट राइडर्स ने अभी तक कुल 3 मैच खेले हैं, जिनमें से 2 मैचों में हार मिली है, जबकि 1 मैच बेनतीजा रहा है. वहीं, ऋषभ पंत (Rishabh Pant) की कप्तानी वाली लखनऊ सुपर जायंट्स की बात करें, तो उनकी टीम लगातार अपना दूसरा मुकाबला जीतने के लिए उतरेगी.  लखनऊ ने अपने आखिरी मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को हराया था. ऐसे में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर होगी, लेकिन मैच शुरू होने से पहले ही फैंस की टेंशन बढ़ गई है. दरअसल, इस मुकाबले पर भी बारिश का खतरा मंडरा रहा है. देखिए मौसम रिपोर्ट…

कोलकाता में कैसा रहेगा मौसम?

इन दिनों देशभर के कई राज्यों में बारिश का मौसम चल रहा है. कोलकाता में भी पिछले कई दिनों से बारिश हो रहा है. 6 अप्रैल को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में पंजाब किंग्स बनाम केकेआर का मैच होने वाला था, लेकिन बारिश की वजह से मैच रद्द हो गया था. 9 अप्रैल को केकेआर बनाम लखनऊ का मैच भी इसी मैदान पर होने वाला है. फैंस को डर है कि कहीं बारिश की वजह से यह मैच भी रद्द न हो जाए. मौसम विभाग के अनुसार, 9 अप्रैल को कोलकाता में बारिश होने की 90 फीसदी संभावना है.

गुरुवार (9 अप्रैल) को कोलकाता में सुबह ही भारी बारिश देखने को मिली है, जिसके चलते शहर में आंधी-बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है. हालांकि शाम होते-होते बारिश की संभावना कम होने की उम्मीद है, जिससे हो सकता है कि मैच में कोई खलल न पड़े. एक्यूवेदर के अनुसार, मैच के लिए टॉस के समय यानी 7 बजे तक बारिश की संभावना लगभग शून्य हो जाएगी. हालांकि मैच के दौरान आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे.

ईडन गार्डन्स की पिच रिपोर्ट

कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) बनाम लखनऊ सुपर जांयट्स का मैच ईडन गार्डन्स के मैदान पर खेला जाएगा. इस मैदान की पिच काफी फ्लैट है. इससे गेंद सीधे बल्ले पर आती है. इससे इस पिच पर बड़े स्कोर बनाना आसान हो जाता है. हालांकि अगर मैच के दौरान बारिश हो जाती है, तो पिच में नमी बन जाएगी. इससे तेज गेंदबाजों को काफी मदद मिलेगी. इस मैदान पर खेले गए आखिरी मैच में ऐसा ही देखने को मिला था, लेकिन वो मैच रद्द हो गया था.

हेड टू हेड रिकॉर्ड

हेड टू हेड की बात करें, तो कोलकाता नाइट राइडर्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच कुल 6 मैच खेले गए हैं. इनमें से 4 मैच लखनऊ की टीम ने जीते हैं, जबकि कोलकाता ने सिर्फ 2 मुकाबले अपने नाम किए हैं. ऐसे में जाहिर है कि लखनऊ की टीम का कोलकाता के ऊपर दबदबा बना हुआ है.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Share
Published by
Ankush Upadhyay

Recent Posts

Bijnor Thief: तालाब में 5 घंटे छुपा रहा पार्षद चोर, कमल के फूल की डंडी से लिया सांस, पुलिस को बुलाना पड़ा गोताखोर

Bijnor Thief Arrest News: उत्तर प्रदेश के बिजनौर के एक चोर को पुलिस ने गिरफ्तार…

Last Updated: April 9, 2026 17:07:24 IST

Khawaja Asif: ‘हिंदुस्तान और इजराइल इस्लाम के…’, शांति के बीच पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ फिर उगला जहर

Khawaja Asif controversial Statement: अमेरिका और ईरान के युद्ध विराम के बीच पाकिस्तान के रक्षा…

Last Updated: April 9, 2026 17:02:13 IST

रातों-रात हुआ 20 से ज्यादा IAS अधिकारियों का ट्रांसफर, दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला, सरकारी महकमे में मचा हड़कंप

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की सरकार ने 20 से ज्यादा आईएएस और डैनिक्स (DANICS दिल्ली, अंडमान…

Last Updated: April 9, 2026 16:56:23 IST

दिन में काम और रात में पढ़ाई करने वाले कर्मचारियों की बदली किस्मत, बिजनेसमैन की दरियादिली ने दी सपनों को नई उड़ान!

एक व्यवसायी को जब यह पता चला कि उसके तीन कर्मचारी अपनी शिक्षा का खर्च…

Last Updated: April 9, 2026 17:09:53 IST

मजाक में की हदें पार… दोस्त के प्राइवेट पार्ट में एयर कंप्रेसर से भर दी हवा, फटकर बाहर आ गईं आंतें

Gurugram News: दिल्ली से सटे गुरुग्राम में इस दोस्ती में हुए मस्ती-मजाक का अंजाम खौफनाक…

Last Updated: April 9, 2026 16:52:31 IST