<
Categories: क्रिकेट

Krunal-Hardik Relation: क्रुणाल-हार्दिक पांड्या के बीच कुछ ठीक नहीं? बड़े भाई का खुलासा, बोले- कभी-कभी…

Krunal Hardik Rift Rumors: क्रुणाल पांड्या और उनके भाई हार्दिक पांड्या के रिश्ते को लेकर हाल के दिनों में कई तरह की अटकलें लगाई जा रही थीं. हालांकि क्रुणाल ने इन सभी दावों को पूरी तरह खारिज कर दिया है.

Krunal Hardik Rift Rumors: क्रुणाल पांड्या और उनके भाई हार्दिक पांड्या के रिश्ते को लेकर हाल के दिनों में कई तरह की अटकलें लगाई जा रही थीं. आईपीएल 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस के बीच हुए मुकाबले में दोनों भाई आमने-सामने नजर आए, जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनके रिश्तों को लेकर चर्चाएं तेज हो गईं. मैच के दौरान क्रुणाल के हार्दिक को गेंदबाजी करने वाले वीडियो वायरल हो गया. कई लोगों ने उनके हाव-भाव और बातचीत को देखकर दोनों भाइयों के बीच अनबन की अटकलें लगाईं. हालांकि क्रुणाल ने इन सभी दावों को पूरी तरह खारिज कर दिया है.
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के पॉडकास्ट में दानिश सैत ने उनसे मजाकिया अंदाज में पूछा कि क्या उनके और हार्दिक पांड्या के बीच सब कुछ ठीक है या फिर कोई लड़ाई चल रही है. दानिश ने मजाक में यह भी कहा कि “कभी-कभी केन और अंडरटेकर के बीच भी मतभेद हो जाते थे.” इस पर क्रुणाल मुस्कुरा दिए और संक्षिप्त जवाब देते हुए कहा, “सब ठीक है.”


 
क्रुणाल ने इस बातचीत में मुकुल चौधरी के साथ हुई एक घटना पर भी सफाई दी. लखनऊ सुपर जायंट्स के युवा बल्लेबाज मुकुल को लेकर सोशल मीडिया पर दावा किया गया था कि क्रुणाल ने उन्हें स्लेज किया था. हालांकि क्रुणाल ने स्पष्ट किया कि वह केवल मजाक कर रहे थे और उनकी बात को गलत तरीके से लिया गया. उन्होंने बताया कि मुकुल ने पहली ही गेंद पर पैडल शॉट खेला था, जिसके बाद उन्होंने हंसते हुए कहा, “तुम युवा खिलाड़ी हो, मुझे लॉन्ग ऑन या लॉन्ग ऑफ के ऊपर से छक्का मारो.” क्रुणाल के मुताबिक मुकुल भी इस बात पर हंस पड़े थे और वहां किसी तरह का तनाव नहीं था.
 
क्रुणाल ने कहा, “लोगों ने इसे स्लेजिंग समझ लिया, लेकिन ऐसा कुछ नहीं था. मेरे हेयरस्टाइल की वजह से अक्सर लोगों को लगता है कि मैं बहुत गंभीर या गुस्से में रहता हूं, जबकि ऐसा बिल्कुल नहीं है.” आईपीएल 2026 में क्रुणाल पांड्या रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं. उन्होंने अपनी गेंदबाजी में कई नए बदलाव किए हैं और खासकर बाउंसर के इस्तेमाल से बल्लेबाजों को चौंकाया है. टीम के लिए लगातार प्रभावशाली प्रदर्शन कर रहे क्रुणाल अब भारतीय टीम में एंट्री करने के लिए बेताब होंगे.

Satyam Sengar

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पढ़ाई के दौरान कैंपस प्लेसमेंट के जरिए पत्रकारिता में एंट्री मिली. शुरुआत नेटवर्क 18 से हुई और अब ITV नेटवर्क के साथ जुड़ा हूं. पत्रकारिता में 3 साल से ज्यादा का अनुभव हो चुका है और स्पोर्ट्स पर अच्छी पकड़ है. क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और अन्य स्पोर्ट्स इवेंट्स कवर करता हूं. WWE की स्टोरीज लिखना बहुत ही ज्यादा पसंद है.

Share
Published by
Satyam Sengar
Tags: IPL 2026

Recent Posts

Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में इन 3 चीजों को घर लाना पड़ सकता है भारी! जानें क्यों मानी जाती हैं अशुभ

Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष इस साल 26 सितंबर से शुरू होकर 10 अक्टूबर तक चलेगा.…

Last Updated: September 15, 2026 23:27:51 IST

मंगल-शनि का दुर्लभ संयोग, 17 अक्टूबर तक इन 4 राशियों की बदल सकती है किस्मत, करियर से कारोबार तक मिलेगा फायदा

Mars transit: 4 सितंबर को मंगल पुष्य नक्षत्र में प्रवेश करेंगे और 17 अक्टूबर तक…

Last Updated: September 15, 2026 23:09:47 IST

Rinku Singh Priya Saroj wedding date: रिंकू-प्रिया की शादी की तारीख तय, तारीख और वेन्यू दोनों तय, जानें कब-कहां होगी शादी

Rinku Singh Priya Saroj wedding date: समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज और क्रिकेटर रिंकू…

Last Updated: September 15, 2026 22:41:28 IST

UPI पर नया चार्ज आया तो किसकी जेब कटेगी? 15 अक्टूबर से बदलेंगे नियम, जानें कब लगेगा चार्ज और किसे नहीं देना होगा

UPI charges 2026: 15 अक्टूबर 2026 से UPI के कुछ बड़े मर्चेंट पेमेंट पर 0.4%…

Last Updated: September 15, 2026 22:15:40 IST

Prayagraj Pawan Yadav murder: सपा नेता पवन यादव की गोली मारकर हत्या, बाइक से आए 3 हमलावर वारदात के बाद फरार

Prayagraj Pawan Yadav murder: प्रयागराज के हंडिया थाना क्षेत्र में समाजवादी पार्टी के जिला सचिव…

Last Updated: September 15, 2026 21:29:38 IST

गुरुग्राम महिला बाइकर्स हिट एंड रन केस में दूसरा आरोपी गिरफ्तार, वारदात के वक्त कार में मौजूद था लवणीश

Gurugram women bikers hit and run: गुरुग्राम महिला बाइकर्स हिट एंड रन मामले में पुलिस…

Last Updated: September 15, 2026 20:44:10 IST