Live TV
Search
Home > क्रिकेट > Krunal-Hardik Relation: क्रुणाल-हार्दिक पांड्या के बीच कुछ ठीक नहीं? बड़े भाई का खुलासा, बोले- कभी-कभी…

Krunal-Hardik Relation: क्रुणाल-हार्दिक पांड्या के बीच कुछ ठीक नहीं? बड़े भाई का खुलासा, बोले- कभी-कभी…

Krunal Hardik Rift Rumors: क्रुणाल पांड्या और उनके भाई हार्दिक पांड्या के रिश्ते को लेकर हाल के दिनों में कई तरह की अटकलें लगाई जा रही थीं. हालांकि क्रुणाल ने इन सभी दावों को पूरी तरह खारिज कर दिया है.

Written By: Satyam Sengar
Edited By: Gaurav Verma
Last Updated: 2026-04-22 16:42:42

Mobile Ads 1x1
Krunal Hardik Rift Rumors: क्रुणाल पांड्या और उनके भाई हार्दिक पांड्या के रिश्ते को लेकर हाल के दिनों में कई तरह की अटकलें लगाई जा रही थीं. आईपीएल 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस के बीच हुए मुकाबले में दोनों भाई आमने-सामने नजर आए, जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनके रिश्तों को लेकर चर्चाएं तेज हो गईं. मैच के दौरान क्रुणाल के हार्दिक को गेंदबाजी करने वाले वीडियो वायरल हो गया. कई लोगों ने उनके हाव-भाव और बातचीत को देखकर दोनों भाइयों के बीच अनबन की अटकलें लगाईं. हालांकि क्रुणाल ने इन सभी दावों को पूरी तरह खारिज कर दिया है.
 
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के पॉडकास्ट में दानिश सैत ने उनसे मजाकिया अंदाज में पूछा कि क्या उनके और हार्दिक पांड्या के बीच सब कुछ ठीक है या फिर कोई लड़ाई चल रही है. दानिश ने मजाक में यह भी कहा कि “कभी-कभी केन और अंडरटेकर के बीच भी मतभेद हो जाते थे.” इस पर क्रुणाल मुस्कुरा दिए और संक्षिप्त जवाब देते हुए कहा, “सब ठीक है.”

क्रुणाल ने इस बातचीत में मुकुल चौधरी के साथ हुई एक घटना पर भी सफाई दी. लखनऊ सुपर जायंट्स के युवा बल्लेबाज मुकुल को लेकर सोशल मीडिया पर दावा किया गया था कि क्रुणाल ने उन्हें स्लेज किया था. हालांकि क्रुणाल ने स्पष्ट किया कि वह केवल मजाक कर रहे थे और उनकी बात को गलत तरीके से लिया गया. उन्होंने बताया कि मुकुल ने पहली ही गेंद पर पैडल शॉट खेला था, जिसके बाद उन्होंने हंसते हुए कहा, “तुम युवा खिलाड़ी हो, मुझे लॉन्ग ऑन या लॉन्ग ऑफ के ऊपर से छक्का मारो.” क्रुणाल के मुताबिक मुकुल भी इस बात पर हंस पड़े थे और वहां किसी तरह का तनाव नहीं था.
 
क्रुणाल ने कहा, “लोगों ने इसे स्लेजिंग समझ लिया, लेकिन ऐसा कुछ नहीं था. मेरे हेयरस्टाइल की वजह से अक्सर लोगों को लगता है कि मैं बहुत गंभीर या गुस्से में रहता हूं, जबकि ऐसा बिल्कुल नहीं है.” आईपीएल 2026 में क्रुणाल पांड्या रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं. उन्होंने अपनी गेंदबाजी में कई नए बदलाव किए हैं और खासकर बाउंसर के इस्तेमाल से बल्लेबाजों को चौंकाया है. टीम के लिए लगातार प्रभावशाली प्रदर्शन कर रहे क्रुणाल अब भारतीय टीम में एंट्री करने के लिए बेताब होंगे.

Tags:

MORE NEWS