पूर्व क्रिकेटर कुमार संगकारा (Kumar Sangakara) को श्रीलंका क्रिकेट की नई नौ-सदस्यीय ट्रांसफॉर्मेशन कमेटी में शामिल किया गया है. यह कमेटी श्रीलंकाई सरकार द्वारा बुधवार को पूर्व पदाधिकारियों को हटाए जाने के बाद बोर्ड के संचालन की जिम्मेदारी संभालेगी.
कुमार संगाकारा पर मेहरबान हुए राष्ट्रपति.
नई दिल्ली. पूर्व क्रिकेटर कुमार संगकारा (Kumar Sangakara) को श्रीलंका क्रिकेट की नई नौ-सदस्यीय ट्रांसफॉर्मेशन कमेटी में शामिल किया गया है. यह कमेटी श्रीलंकाई सरकार द्वारा बुधवार को पूर्व पदाधिकारियों को हटाए जाने के बाद बोर्ड के संचालन की जिम्मेदारी संभालेगी. संगकारा के अलावा इस कमेटी में पूर्व श्रीलंकाई क्रिकेटर रोशन महानामा और सिदाथ वेट्टिमुनी को भी जगह दी गई है. बाकी छह सदस्य कॉर्पोरेट, कानूनी और राजनीतिक पृष्ठभूमि से आते हैं. कुमार संगाकारा फिलहाल आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स की कोचिंग कर रहे हैं.
श्रीलंका के राष्ट्रपति के दिशा निर्देश में पूर्व सांसद एरान विक्रमारत्ने को ट्रांसफॉर्मेशन कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है. विक्रमारत्ने ने बयान में कहा, “ऐसे प्रतिष्ठित और अनुभवी लोगों की नौ-सदस्यीय समिति का नेतृत्व करना मेरे लिए सम्मान की बात है. हमारी तत्काल प्राथमिकता श्रीलंका क्रिकेट के गवर्नेंस ढांचे में पूरी तरह बदलाव लाना है. इस प्रयास की नींव नए संविधान को लागू करना होगा, ताकि यह खेल के लिए एक मजबूत और आधुनिक आधार तैयार कर सके.”
उन्होंने आगे कहा कि समिति विश्वस्तरीय सुविधाएं, बेहतर संरचना और प्रोत्साहन मॉडल विकसित करने पर काम करेगी, जिससे राष्ट्रीय टीमों को मजबूती मिले. “हमारा लक्ष्य खिलाड़ियों को ऐसा माहौल देना है, जिससे वे लगातार विश्वस्तरीय प्रदर्शन कर सकें और श्रीलंका को फिर से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की शीर्ष टीमों में पहुंचा सकें.”
श्रीलंका क्रिकेट ट्रांसफॉर्मेशन कमेटी के सदस्यों में इन लोगों को शामिल किया गया है. इसमें शामिल हैं एरान विक्रमारत्ने (राजनीति/कॉर्पोरेट), रोशन महानामा (क्रिकेट/कॉर्पोरेट), कुमार संगकारा (क्रिकेट/बिजनेस), सिदाथ वेट्टिमुनी (क्रिकेट/कॉर्पोरेट), प्रकाश शेफ्टर (कॉर्पोरेट/क्रिकेट), अवंती कोलंबेज (कॉर्पोरेट), थुशीरा राडेला (कॉर्पोरेट), उपुल कुमारप्पेरुमा (कानून/राजनीति), दिनाल फिलिप्स (कानून).
CJP Protest: सीजेपी लीगल हेड रत्ना सिंह ने बताया कि अभिजीत, आशुतोष और सौरभ को…
Silver Price Today 11 October 2026: आज चांदी खरीदने से पहले ताजा भाव जरूर जानें.…
Gold Rate Today 11 October 2026: बुलियन के मुताबिक, 24 कैरेट सोने का भाव 1,51,690…
Mr Faisu Wife Tanya: सोशल मीडिया स्टार मिस्टर फैसु यानी फैसल शेख ने सऊदी अरब…
Ram Mandir Prasad: अयोध्या के राम मंदिर को प्रसाद की गुणवत्ता और स्वच्छता के लिए…
Riyadh Airport Attack: हूती विद्रोहियों के हमले की जिम्मेदारी लेने और सऊदी अधिकारियों द्वारा हताहतों…