मध्य प्रदेश में मौसम की अचानक करवट ने किसानों से लेकर आम जन को भी त्रस्त कर दिया है. घटना कटनी के रीठी तहसील के भेड़ा गांव की है, जहां खेत में काम कर रहे एक 30 साल युवक पर आकाशीय बिजली गिर गई. गंभीरता से झुलसे युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है, जानें मौसम की अपडेट और बिजली गिरने से बचाव के तरीके-
क्या आप भी बारिश में खेत या खुले में घूमते हैं? एमपी में बिजली गिरने से झुलसा युवक, आप भी जानें सेफ्टी टिप्स
कटनी जिले के रीठी तहसील क्षेत्र से एक चिंताजनक घटना सामने आई है, जहां अचानक बदले मौसम ने एक युवक को अपनी चपेट में ले लिया. सलैया चौकी अंतर्गत भेड़ा गांव में आज सुबह तेज बारिश के दौरान खेत में काम कर रहे एक युवक पर आकाशीय बिजली गिर गई, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया.
मिली जानकारी के अनुसार, 30 वर्षीय अठईया अपने खेत में ईंट बनाने का कार्य कर रहा था. इसी दौरान मौसम ने अचानक करवट ली और तेज बारिश के साथ गर्जना शुरू हो गई. तभी अचानक आकाशीय बिजली उसके ऊपर गिर गई. बिजली की चपेट में आते ही वह गंभीर रूप से घायल हो गया.
घटना के तुरंत बाद परिजनों और ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए उसे रीठी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है. चिकित्सकों के अनुसार युवक की हालत फिलहाल स्थिर बनी हुई है, हालांकि उसे निगरानी में रखा गया है.
आकाशीय बिजली से बचाव के लिए बारिश के दौरान खुले मैदान, खेत, ऊंचे स्थान और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचना चाहिए. मौसम खराब होने पर तुरंत किसी सुरक्षित स्थान पर शरण लें. थोड़ी सी सावधानी बड़ी दुर्घटना से बचा सकती है.
Disclaimer: The article is a part of a syndicated feed. Except for the headline, the content is not edited. Liability lies with the syndication partner for the accuracy of the facts.
Mr Faisu Wife Tanya: सोशल मीडिया स्टार मिस्टर फैसु यानी फैसल शेख ने सऊदी अरब…
Ram Mandir Prasad: अयोध्या के राम मंदिर को प्रसाद की गुणवत्ता और स्वच्छता के लिए…
Riyadh Airport Attack: हूती विद्रोहियों के हमले की जिम्मेदारी लेने और सऊदी अधिकारियों द्वारा हताहतों…
Drishyam 3 Box Office Collection Day 9: अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम 3' बॉक्स ऑफिस…
Petrol Diesel Price Today 11 October 2026: रविवार को पेट्रोल-डीजल के दामों पर नजर डालें.…
Delhi Traffic Advisory Today: दिल्ली में रविवार को सीजेपी प्रदर्शन के चलते नई और मध्य…