<
Categories: क्रिकेट

RR vs DC: वैभव सूर्यवंशी को किया आउट, फिर दिखाई आंख, तेज गेंदबाज का जोश भरा सेलिब्रेशन वायरल, VIDEO

Vaibhav Sooryavanshi: आईपीएल 2026 (IPL 2026) में राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स (Rajasthan Royals vs Delhi Capitals) के बीच जयपुर में खेले जा रहे मुकाबले में तेज गेंदबाज काइल जेमीसन (Kyle Jamieson) ने युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को सिर्फ 2 रन पर बोल्ड कर बड़ी सफलता दिलाई.

नई दिल्ली. आईपीएल 2026 (IPL 2026) में राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स (Rajasthan Royals vs Delhi Capitals) के बीच जयपुर में खेले जा रहे मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी का बल्ला नहीं चल पाया. तेज गेंदबाज काइल जेमीसन (Kyle Jamieson) ने युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को सिर्फ 2 रन पर बोल्ड कर बड़ी सफलता दिलाई. विकेट लेने के बाद जेमीसन का आक्रामक जश्न भी चर्चा का विषय बन गया, जब उन्होंने बल्लेबाज की ओर देखते हुए आंखें दिखाईं और जोरदार सेलिब्रेशन किया.

राजस्थान रॉयल्स की पारी की शुरुआत उम्मीद के मुताबिक नहीं रही और टीम को शुरुआती झटका जल्दी लग गया. काइल जेमीसन ने अपनी तेज रफ्तार और उछाल का शानदार इस्तेमाल करते हुए वैभव सूर्यवंशी को पूरी तरह छका दिया. उनकी गेंद को पढ़ने में युवा बल्लेबाज चूक गए और गेंद सीधे स्टंप्स से जा टकराई. वैभव सिर्फ 2 रन बनाकर पवेलियन लौट गए.

जेमीसन फुल जोश में नजर आए

विकेट मिलते ही न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज जेमीसन बेहद उत्साहित नजर आए. उन्होंने जोरदार अंदाज में जश्न मनाया और वैभव की तरफ देखते हुए आंखें दिखाईं, जिसने मैदान का माहौल और गरमा दिया. यह पल कैमरे में कैद होते ही सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा और फैंस के बीच चर्चा का विषय बन गया. विकेट गिरने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. 

वैभव से थी बड़ी पारी की उम्मीद

वैभव सूर्यवंशी से इस मुकाबले में बड़ी पारी की उम्मीद थी, लेकिन वह दबाव झेल नहीं सके और सस्ते में आउट हो गए. दूसरी ओर जेमीसन का यह विकेट दिल्ली कैपिटल्स के लिए बेहद अहम साबित हुआ, क्योंकि इससे टीम को शुरुआती बढ़त मिली और राजस्थान पर दबाव बन गया. अब सभी की नजरें इस बात पर होंगी कि वैभव अगले मैचों में किस तरह वापसी करते हैं, जबकि जेमीसन का यह जोशीला अंदाज दिल्ली के लिए बड़ा मोमेंटम साबित हो सकता है.

Satyam Sengar

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पढ़ाई के दौरान कैंपस प्लेसमेंट के जरिए पत्रकारिता में एंट्री मिली. शुरुआत नेटवर्क 18 से हुई और अब ITV नेटवर्क के साथ जुड़ा हूं. पत्रकारिता में 3 साल से ज्यादा का अनुभव हो चुका है और स्पोर्ट्स पर अच्छी पकड़ है. क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और अन्य स्पोर्ट्स इवेंट्स कवर करता हूं. WWE की स्टोरीज लिखना बहुत ही ज्यादा पसंद है.

Share
Published by
Satyam Sengar
Tags: IPL 2026

Recent Posts

Homemade Face Serum: घर पर बनाएं एलोवेरा, गुलाब जल और ग्लिसरीन का फेस सीरम; चेहरे को मिलेगी नमी

Homemade Face Serum: एलोवेरा जेल, गुलाब जल और ग्लिसरीन से घर पर फेस सीरम बना…

Last Updated: October 11, 2026 13:30:13 IST

UP Pension Hike: योगी सरकार का बड़ा तोहफा, पेंशन में होगी बंपर बढ़ोतरी; जानें कब से मिलेगा फायदा

UP Pension Yojana: अगर इस प्रपोज़ल को कैबिनेट से मंज़ूरी मिल जाती है, तो राज्य…

Last Updated: October 11, 2026 13:26:26 IST

CJP Protest: सुप्रीम कोर्ट का दिल्ली पुलिस को बड़ा झटका! शांतिपूर्ण प्रदर्शन पर हिरासत में न लें; मेट्रो-इंटरनेट बहाल करने का आदेश

CJP Protest: कोर्ट ने पूछा कि उनके खिलाफ कंटेम्प्ट की कार्रवाई क्यों न शुरू की…

Last Updated: October 11, 2026 13:17:12 IST

Navratri 2026: नवरात्रि व्रत में क्या खाएं और क्या नहीं? इन चीजों से रहें दूर, जानें पूरी लिस्ट

Navratri 2026 Vrat Food: नवरात्रि कल से शुरू हो रही है. इस खास मौके पर…

Last Updated: October 11, 2026 12:15:36 IST

Navratri Garba Songs 2026: गरबा नाइट में मचाना है धमाल? ‘ढोली तारो’ से ‘चोगाड़ा’ तक, प्लेलिस्ट में शामिल करें ये 8 सुपरहिट गाने

Navratri Garba Songs 2026: नवरात्रि 2026 में गरबा और डांडिया नाइट को खास बनाने के…

Last Updated: October 11, 2026 11:40:26 IST