Live TV
Search
Home > क्रिकेट > KKR vs LSG: लखनऊ की सांस रोक देने वाली जीत! मुकुल चौधरी ने फिफ्टी ठोक पलटी बाजी, देखती रह गई कोलकाता

KKR vs LSG: लखनऊ की सांस रोक देने वाली जीत! मुकुल चौधरी ने फिफ्टी ठोक पलटी बाजी, देखती रह गई कोलकाता

KKR vs LSG: लखनऊ सुपर जायंट्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर IPL 2026 में लगातार अपनी दूसरी जीत दर्ज की है. इसी के साथ LSG की टीम 4 प्वाइंट्स के साथ 5वें नंबर पर आ गई है. वहीं, कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम 4 मैचों में 3 मुकाबले हारकर प्वाइंट्स टेबल में 9वें नंबर पर है.

Written By: Ankush Upadhyay
Last Updated: April 10, 2026 00:02:05 IST

Mobile Ads 1x1

KKR vs LSG: IPL 2026 में एक के बाद एक रोमांचक मुकाबले देखने को मिल रहे हैं. 9 अप्रैल को ईडन गार्डन्स में खेले गए मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 3 विकेट से हरा दिया है. इस मुकाबले में लखनऊ की जीत के हीरो युवा स्टार बल्लेबाज मुकुल चौधरी रहे, जिन्होंने अकेले के दम पर अपनी टीम को मैच जिताया. मुकुल ने 27 गेंदों पर नाबाद 54 रनों की पारी खेली. इस पारी के दौरान मुकुल चौधरी ने 7 छक्के और 2 चौके लगाए. उनकी इस पारी के दम पर लखनऊ ने 20वें ओवर की आखिरी गेंद पर जीत हासिल की. यह इस सीजन लखनऊ सुपर जायंट्स की दूसरी जीत है.

वहीं, कोलकाता नाइट राइडर्स को एक बार फिर हार का सामना करना पड़ा है. केकेआर टीम ने अभी तक IPL 2026 में कुल 4 मैच खेले हैं, जिनमें से 3 मैचों में उन्हें हार मिली है, जबकि एक मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया. लखनऊ के खिलाफ खेले गए मैच में केकेआर की टीम जीत की दहलीज पर खड़ी थी, लेकिन फिर मुकुल चौधरी अपनी टीम के लिए संकटमोचक बनकर सामने आए.

मुकुल चौधरी ने खेली मैच विनिंग पारी

कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 181 रन बनाए. इसके जवाब में लखनऊ सुपर जायंट्स ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर टारगेट चेज कर लिया. लखनऊ सुपर जायंट्स की शुरुआत अच्छी नहीं. मिचेल मार्श 15 रन और एडन मार्करम 22 रन बनाकर जल्दी आउट हो गए थे. इसके बाद ऋषभ पंत भी सिर्फ 10 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. फिर आयुष बदोनी ने 34 गेंदों पर 54 रनों की पारी खेलकर पारी को संभाला. बदोनी के आउट होने के बाद लखनऊ की टीम फिर मुश्किल में फंस गई, लेकिन फिर मुकुल चौधरी ने जिम्मेदारी संभाली. मुकुल चौधरी ने आखिरी ओवर तक मैच को पहुंचाया और अपनी टीम को जीत दिलाई. मुकुल चौधरी ने 27 गेंदों पर नाबाद 54 रनों की पारी खेली, जिसमें 7 छक्के और 2 चौके लगाए. मुकुल की इस शानदार अर्धशतकीय पारी के दम पर LSG ने इस सीजन लगातार अपनी दूसरी जीत दर्ज कर ली है.

आखिरी ओवर का रोमांच

आखिरी ओवर में लखनऊ सुपर जायंट्स (Lucknow Super Giants) को जीत के लिए 6 गेंदों पर 14 रन की जरूरत थी. आवेश खान ने पहली गेंद पर सिंगल लेकर मुकुल चौधरी को स्ट्राइक दे दी. अब लखनऊ को जीत के लिए 5 गेंद पर 13 रन की जरूरत थी. मुकुल चौधरी ने वैभव अरोड़ा के इस ओवर में दूसरी और 5वीं गेंद पर 2 छक्के लगाए. फिर आखिरी गेंद पर लखनऊ को जीत के लिए सिर्फ 1 रन की जरूरत थी. मुकुल चौधरी और आवेश खान ने आखिरी गेंद पर बाई का 1 रन लिया और लखनऊ को शानदार जीत दिलाई.

केकेआर की टीम का हाल

कोलकाता नाइट राइडर्स की बात करें, तो उन्हें पहले बल्लेबाजी करने का न्योता मिला था. केकेआर की ओर से फिन एलन सिर्फ 9 रन बनाकर आउट हो गए. इसके बाद कप्तान अजिंक्य रहाणे और अंगकृष रघुवंशी ने टीम की पारी को संभाला. फिर अजिंक्य रहाणे 24 गेंदों पर 41 रन बनाकर आउट हुए. इसके बाद अंगकृष रघुवंशी भी 33 गेंदों पर 45 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. टीम के उप-कप्तान रिंकू सिंह भी सिर्फ 4 रन बनाकर आउट हो गए. वहीं, कैमरन ग्रीन ने नाबाद 32 और रोवमैन पॉवेल न 39 रन बनाए. ग्रीन और पॉवेल के बीच 40 गेंद पर 70 रनों की नाबाद साझेदारी हुई. इसके दम पर कोलकाता ने लखनऊ को 182 रनों का टारगेट दिया, लेकिन फिर भी मैच गंवा दिया.

MORE NEWS