Live TV
Search
Home > क्राइम > Odisha: सड़क पर दंड नाच के दौरान भिड़े दो गुट, जमकर चले डंडे, बेरहमी से किया एक-दूसरे पर हमला, काबू करना हुआ मुश्किल

Odisha: सड़क पर दंड नाच के दौरान भिड़े दो गुट, जमकर चले डंडे, बेरहमी से किया एक-दूसरे पर हमला, काबू करना हुआ मुश्किल

Odisha Crime News: ओडिशा के गंजाम जिले में दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई. हिन्जिलिकाटु की सनापति दंडा नाचा टोली और पुरुषोत्तमपुर की गौड़ापति दंडा नाचा टोली के बीच यह टकराव हुआ. आरोप है कि रास्ता देने को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ, जिसके बाद माहौल बिगड़ गया और दोनों दल आमने-सामने आ गए.

Written By:
Last Updated: April 10, 2026 14:08:21 IST

Mobile Ads 1x1

Odisha Crime: ओडिशा के गंजाम जिले के अस्का क्षेत्र से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. पारंपरिक दंड नाच से जुड़े दो समूह आपस में ही भिड़ गए, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है और पूरे इलाके में चर्चा का केंद्र बन गया है. सूत्रों के अनुसार, यह घटना धराकोट थाना इलाके के सुंदरापल्ली गांव में हुई. यहां पारंपरिक दंड यात्रा के तहत पंचुदंड कार्यक्रम चल रहा था. इसी दौरान दो अलग-अलग दंडा दलों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हुई, जो जल्द ही मारपीट में बदल गई.

बताया जा रहा है कि हिन्जिलिकाटु की सनापति दंडा नाचा टोली और पुरुषोत्तमपुर की गौड़ापति दंडा नाचा टोली के बीच यह टकराव हुआ. आरोप है कि रास्ता देने को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ, जिसके बाद माहौल बिगड़ गया और दोनों दल आमने-सामने आ गए.

दोनों पक्षों के लोगों ने एक-दूसरे पर बरसाए डंडे

सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि दोनों पक्षों के लोग डंडों के साथ एक-दूसरे पर हमला कर रहे हैं. कुछ समय के लिए गांव की सड़क पूरी तरह संघर्ष का मैदान बन गई.

नाट्य प्रदर्शन के लिए जा रहे थे लोग

यह घटना उस वक्त हुई जब दंड कलाकार भोजन के बाद रात में अपने नाट्य प्रदर्शन के लिए जा रहे थे. हालात इतने बिगड़ गए कि मौके पर मौजूद ग्रामीण भी स्थिति को काबू में नहीं कर पाए.

घायलों को इलाज के लिए भेजा गया अस्पताल

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजने की प्रक्रिया की जा रही है.

सांस्कृतिक परंपरा पर भी सवाल हो रहे खड़े

इस घटना ने इलाके में हलचल मचा दी है और पारंपरिक दंड नाच जैसी सांस्कृतिक परंपरा पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और वायरल वीडियो के आधार पर आगे की कार्रवाई की बात कही जा रही है.

Tags:

MORE NEWS