What happened to Lungi Ngidi: दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के मैच के दौरान स्टार गेंदबाज लुंगी एनगिडी चोटिल हुए. मैदान पर एम्बुलेंस बुलानी पड़ी. अपडेट के लिए इस खबर के साथ बने रहें.
Lungi Ngidi Injury Update: दिल्ली कैपिटल्स के लिए आईपीएल 2026 का 35वां मुकाबला एक बेहद डरावने पल में तब्दील हो गया. पंजाब किंग्स के खिलाफ अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच के दौरान टीम के स्टार गेंदबाज लुंगी एनगिडी बुरी तरह चोटिल हो गए, जिससे पूरे मैदान पर सन्नाटा पसर गया.
यह वाकया पंजाब किंग्स की पारी के तीसरे ओवर में हुआ. एक कैच लपकने की कोशिश में एनगिडी का संतुलन बिगड़ा और वे जमीन पर काफी जोर से गिर पड़े. गिरने के दौरान उनके सिर पर गंभीर चोट लगी, जिसे देख खिलाड़ी और फैंस दंग रह गए.
एनगिडी की हालत देख टीम फिजियो तुरंत मैदान की ओर भागे. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए बिना देरी किए एम्बुलेंस को मैदान के अंदर बुलाना पड़ा. फिलहाल हर कोई उनकी सलामत की दुआ कर रहा है.
बता दें कि मैदान पर लुंगी एनगिडी को इस हालत में देखकर उनके दक्षिण अफ्रीकी साथी डेविड मिलर और ट्रिस्टन स्टब्स पूरी तरह सन्न रह गए. हालांकि एनगिडी फिजियो की बातों पर प्रतिक्रिया दे रहे थे, लेकिन उनका शरीर बिल्कुल भी हरकत नहीं कर रहा था, जो काफी चिंताजनक था. इस खौफनाक मंजर को देखकर पूरे स्टेडियम में सन्नाटा पसर गया और पंजाब किंग्स के कोच रिकी पोंटिंग भी उनकी स्थिति जानने के लिए मैदान के बीचों-बीच आ पहुंचे.
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए डॉक्टरों ने तुरंत उनके गले में ‘नेक ब्रेस’ लगाया और एम्बुलेंस के जरिए उन्हें सीधे अस्पताल ले जाया गया. फिलहाल हर कोई उनकी मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार कर रहा है. एनगिडी की जगह श्रीलंका के दुष्मंथा चमीरा ‘कनकशन सब्स्टीट्यूट’ के तौर पर मैदान पर आए हैं.
आईपीएल 2026 में एनगिडी अब तक शानदार लय में नजर आ रहे थे. उन्होंने 7 मैचों में 7 विकेट झटके थे और दिल्ली की गेंदबाजी की मुख्य कड़ी बने हुए थे. 265 रनों के विशाल लक्ष्य का बचाव कर रही दिल्ली के लिए एनगिडी का बाहर होना किसी बड़े झटके से कम नहीं है.
Jharkhand Murder: झारखंड के गोड्डा जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है.…
24 अगस्त 2017 को सुप्रीम कोर्ट की नौ न्यायाधीशों वाली पीठ ने निजता को…
Bihar politics: बिहार में जदयू ने मोकामा विधायक अनंत सिंह और उनकी पत्नी नीलम देवी…
When is Sharad Purnima: शरद पूर्णिमा का व्रत 25 अक्टूबर 2026 को रखा जाएगा. ज्योतिषीय…
मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के रूप में न्याय, कानूनी जागरूकता और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में…
Anant Singh: जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने मोकामा के विधायक अनंत सिंह के खिलाफ एक्शन…