Lungi Ngidi Ruled Out: दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी चोट के कारण अगले दो मैचों से बाहर हो गए हैं. चोट और आईपीएल नियमों के चलते वह RCB और RR के खिलाफ मैच नहीं खेल पाएंगे.
दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी चोट के कारण अगले दो मैचों से बाहर हो गए हैं.
Lungi Ngidi Injury Update: दिल्ली कैपिटल्स के लिए एक बुरी खबर आ रही है। तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी चोट की वजह से कम से कम अगले दो मैचों से बाहर हो गए हैं। ‘क्रिकबज’ की रिपोर्ट के मुताबिक, एनगिडी अब सोमवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ होने वाले घरेलू मैच और 1 मई को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ होने वाले ‘अवे’ मैच में नहीं खेल पाएंगे.
दरअसल पंजाब किंग्स के खिलाफ दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए मैच के दौरान, तीसरे ओवर में ही एनगिडी फील्डिंग करते समय बुरी तरह गिर पड़े। चोट इतनी गंभीर लग रही थी कि उन्हें तुरंत एम्बुलेंस से अस्पताल ले जाना पड़ा.
दिल्ली की टीम ने एनगिडी की जगह कंकशन सब्स्टिट्यूट के तौर पर लेग स्पिनर विप्रज निगम को मैदान में उतारा. शुरुआत में टीम श्रीलंका के दुष्मंथा चमीरा को लाना चाहती थी, जो कि एनगिडी की तरह ही तेज़ गेंदबाज हैं, लेकिन नियम आड़े आ गए. चूंकि प्लेइंग इलेवन में पहले से ही चार विदेशी खिलाड़ी मौजूद थे, इसलिए चमीरा को मैदान में नहीं उतारा जा सका और उन्हें वापस बुलाना पड़ा.
आईसीसी के नियमों के अनुसार, अगर किसी खिलाड़ी को कंकशन (सिर की चोट) की पुष्टि होती है, तो उसे कम से कम 7 दिनों के आराम पर रहना अनिवार्य है. हालांकि आईपीएल 2026 की खेल नियमावली में इसका साफ जिक्र नहीं है, फिर भी एनगिडी को इसी प्रोटोकॉल का पालन करने को कहा गया है. राहत की बात बस इतनी है कि अस्पताल में हुए स्कैन में कोई गंभीर बात सामने नहीं आई और उन्हें उसी शाम डिस्चार्ज कर दिया गया.
दिल्ली के पेस अटैक के लिए यह दूसरा बड़ा झटका है. इससे पहले मिचेल स्टार्क भी क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के फिटनेस टेस्ट की वजह से सीजन का पहला आधा हिस्सा नहीं खेल पाए थे। स्टार्क दिल्ली तो पहुंच चुके हैं, लेकिन उन्हें खेलने की मंजूरी 1 मई से मिली है. इसका मतलब यह है कि टॉप की दो टीमों (RCB और RR) के खिलाफ दिल्ली की गेंदबाजी थोड़ी कमजोर नजर आएगी. फिलहाल, RCB के खिलाफ होने वाले मैच के लिए दिल्ली ने अपने बाकी दो विदेशी तेज गेंदबाजों काइल जेमिसन और दुष्मंथा चमीरा को टीम में शामिल किया है.
UP Petrol Diesel Price Today: यूपी में पेट्रोल-डीजल के दाम शहर के हिसाब से अलग…
Drishyam 3 Box Office Collection Day 5: अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम 3' ने सोमवार…
Weather Update 7 October 2026: मौसम विभाग ने दिल्ली के लिए अनुमान जारी किया है. आज,…
Vrindavan Student Death: हादसे में चार विद्यार्थियों की मौत हो गई, जबकि एक विद्यार्थी रुद्राक्ष…
Petrol Diesel Prices 7 October: आज, 7 अक्टूबर को पेट्रोल, डीज़ल, LPG और CNG की कीमतों…
Smriti mandhana appointed india womens cricket team full time white ball captain harmanpreet kaur bcciSmriti…