<
Categories: बिहार

Viral Video: ‘मैं अंजलि, मुझे अजय से धूमधाम से शादी करनी है, नहीं तो…’, सुसाइड नोट लिख टावर पर चढ़ी युवती, जमकर हुआ ड्रामा

Chapra Girl Viral Video: बिहार के छपरा में एक युवती मोबाइल टावर पर चढ़ गई. इससे पहले उसने एक सुसाइड नोट भी लिखा. नोट में लिखा कि मैं अंजलि राजभर, मुझे अजय मांझी से धूमधाम से शादी करनी है. कोर्ट मैरिज भी करनी है, नहीं तो मैं यहीं से कूदकर अपनी जान दे दूंगी.

Chapra Viral Video: बिहार के छपरा में एक युवती शादी की जिद को लेकर 200 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गई, जिससे हड़कंप मच गया. मामला इनायतपुर पंचायत के तकिया गांव का है, जहां उत्तर प्रदेश की रहने वाली एक युवती ने करीब 6 घंटे तक हाईवोल्टेज ड्रामा किया. इस दौरान युवती ने टावर पर चढ़कर रील बनाई और इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर दी.

जानकारी के अनुसार यूपी के आजमगढ़ की रहने वाली अंजलि राजभर की दोस्ती छपरा के अजय माझी से तीन साल पहले इंस्टाग्राम पर हुई थी. अजय दिल्ली की एक प्राइवेट कंपनी में काम करता है. अंजलि अक्सर रील्स बनाती थी और अजय के कमेंट्स से शुरू हुआ यह सिलसिला प्यार में बदल गया.

अंजलि की मांग भरता दिख रहा अजय

इसके बाद दोनों कई बार दिल्ली और होटलों में मिले, जिसकी तस्वीरें और वीडियो अंजलि ने सोशल मीडिया पर साझा किए हैं. एक रील में तो अजय, अंजलि की मांग भरता हुआ भी नजर आ रहा है. अजय के परिजनों को इस रिश्ते की भनक लगी, तो उन्होंने विरोध शुरू कर दिया.

वहीं परिवार के दबाव में आकर अजय ने अंजलि से दूरी बना ली, जिससे परेशान होकर अंजलि शनिवार को आजमगढ़ से सीधे छपरा पहुंच गई. जब वहां बात नहीं बनी तो रविवार सुबह उसने खौफनाक कदम उठा लिया.

टावर पर ही बेहोश हो गई युवती

गर्मी और ऊंचाई के कारण करीब 4 घंटे बाद अंजलि की तबीयत बिगड़ने लगी और वह टावर पर ही बेहोश हो गई. मौके पर दाउदपुर थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची. छपरा सदर एसडीओ नितेश कुमार ने खुद मोर्चा संभाला और काफी मशक्कत के बाद युवती को समझा-बुझाकर सुरक्षित नीचे उतारा गया.

सुसाइड नोट अंजलि ने क्या लिखा?

अंजलि ने टावर पर चढ़ने से पहले एक सुसाइड नोट भी लिखा. सुसाइड नोट में उसने लिखा- “मैं अंजलि राजभर, मुझे अजय मांझी से धूमधाम से शादी करनी है. कोर्ट मैरिज भी करनी है, नहीं तो मैं यहीं से कूदकर अपनी जान दे दूंगी. इसके बाद ही अजय के परिवार वालों को मझे अपनाना पड़ेगा. उनके परिवार वाले कहते हैं कि अगर तूम अंजलि से शादी करोगे तो घरवालों को भूल जाना होगा. जब तक वे लोग नहीं मानेंगे, तब तक मैं इस टावर से नहीं उतरूगी.” फिलहाल पुलिस दोनों पक्षों के बीच सुलह कराने और मामले की जांच में जुटी है.

Hasnain Alam

हसनैन आलम, iTV Network में चीफ सब-एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. वह inkhabar.com और indianews.in हिंदी वेबसाइट की टीम लीड करते हैं. 9 साल से अधिक समय से पत्रकारिता में हैं. राजनीति, खेल और मनोरंजन के साथ-साथ शिक्षा और हेल्थ बीट पर अच्छी पकड़ है. इंडिया न्यूज़ से पहले ABP News और NYOOOZ जैसे संस्थानों में काम किया है.

Share
Published by
Hasnain Alam

Recent Posts

प्रेमानंद के शिष्य रसिक दुलारी के बाद वृंदावन में कैसे हुई 4 छात्रों की मौत?  हैरान करने वाली है पीछे की वजह; मचा हड़कंप

Vrindavan Student Death: हादसे में चार विद्यार्थियों की मौत हो गई, जबकि एक विद्यार्थी रुद्राक्ष…

Last Updated: October 7, 2026 07:30:37 IST

Petrol Diesel Prices 7 October: पेट्रोल-डीजल के नए कीमतों का एलान, जानें दिल्ली-मुंबई समेत बड़े शहरों में क्या है रेट

Petrol Diesel Prices 7 October: आज, 7 अक्टूबर को पेट्रोल, डीज़ल, LPG और CNG की कीमतों…

Last Updated: October 7, 2026 07:21:29 IST

Delhi NCR Earthquake: रात में अचानक हिली धरती, दिल्ली-NCR समेत कई राज्यों में भूकंप के झटके

Delhi NCR Earthquake: दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों में मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026…

Last Updated: October 6, 2026 23:25:02 IST

US House of Representatives: आसमान में दिखाया अदम्य साहस, अब अमेरिकी संसद में सम्मान, स्मित मछार के साथ क्रू-यात्रियों का भी जिक्र

US House of Representatives: फ्लाईदुबई की उड़ान में कॉकपिट हमले के दौरान यात्रियों की जान…

Last Updated: October 6, 2026 22:21:59 IST