<
Categories: क्रिकेट

MI vs KKR: वानखेड़े बनेगी रणभूमि… ये 11 खिलाड़ी तोड़ेंगे मुंबई इंडियंस का ‘शाप’, कैसी होगी केकेआर की प्लेइंग XI?

MI vs KKR predicted playing XI: रविवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में MI और KKR के बीच हाईवोल्टेज मुकाबला खेला जाएगा. हार्दिक पांड्या की कप्तानी में मुंबई इंडियंस की टीम अपना पहला मैच जीतकर टूर्नामेंट का आगाज करना चाहेगी. जानें कैसी होगी दोनों टीमों को प्लेइंग-11...

MI vs KKR predicted playing XI: आईपीएल 2026 का धमाकेदार आगाज हो गया है. नए सीजन का पहला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला गया. इस रोमांचक मुकाबले में आरसीबी ने हैदराबाद को 6 विकेट से हराकर टूर्नामेंट की शुरुआत की. अब इस सीजन का दूसरा मुकाबला 5 बार की चैंपियन टीम मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जाएगा. यह मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होगा, जिसमें MI की ओर से रोहित शर्मा, हार्दिक पांड्या और सूर्यकुमार यादव जैसे स्टार खिलाड़ी खेलते नजर आएंगे. हार्दिक पांड्या इस सीजन भी मुंबई इंडियंस की कप्तानी करते दिखाई देंगे.

वहीं, शाहरुख खान की कोलकाता नाइट राइडर्स की कमान अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे के हाथों में होगी. यह मुकाबला रविवार (29 मार्च) को शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा. इस सीजन KKR के लिए उनकी गेंदबाजी बड़ी समस्या बनी हुई है. हर्षित राणा और आकाश दीप जैसे स्टार गेंदबाज टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं. इसके अलावा मथीशा पथिराना देरी से टीम से जुड़ेंगे. ऐसे में टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में KKR के लिए प्लेइंग-11 चुनना बड़ी समस्या बन गई है. ऐसे में आइए जानते हैं कि दोनों टीमों की प्लेइंग-11 कैसी हो सकती है.

मुंबई इंडियंस से इन खिलाड़ियों का खेलना तय

मुंबई इंडियंस की टीम भारत के कई स्टार बल्लेबाज शामिल हैं. इस सीजन मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की टीम काफी ज्यादा मजबूत और बैलेंस दिखाई दे रही है. हर साल की तरह रोहित शर्मा पारी की शुरुआत करेंगे, जिनके साथ क्विंटन डी कॉक या रयान रिकल्टन दिखाई देंगे. इसके बाद तीसरे नंबर पर तिलक वर्मा, चौथे पर सूर्यकुमार यादव मिडिल ऑर्डर संभालेंगे. वहीं, कप्तान हार्दिक पांड्या 5वें नंबर पर बल्लेबाजी कर सकते हैं, जिनके साथ नमन धीर और शेरफेन रदरफोर्ड फिनिशिंग की जिम्मेदारी निभाएंगे.

इसके अलावा अगर गेंदबाजी की बात करें, तो जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट और दीपक चाहर तेज गेंदबाजी की कमान संभालेंगे. वहीं, स्पिन की जिम्मेदारी मयंक मारकंडे और अल्लाह गजनफर पर होगी. अब यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या मुंबई ये सभी खिलाड़ी मिलकर मुंबई इंडियंस को पहले मुकाबले में जीत दिलाकर सालों से चले आ रहे ट्रेंड को तोड़ पाते हैं या नहीं, क्योंकि MI 13 सालों से सीजन का ओपनिंग मैच नहीं जीत पाई है.

KKR की टीम में किसे मिलेगा मौका?

KKR (Kolkata Knight Riders) की प्लेइंग-11 की बात करें, तो फिन एलन और टिम सीफर्ट के आने से टॉप ऑर्डर काफी मजबूत हुई है, लेकिन इनमें से किसी एक को ही प्लेइंग-11 में मौका मिलेगा. हालांकि केकेआर इन दोनों खिलाड़ियों को ही ओपनिंग की जिम्मेदारी दे सकती है. इसके बाद तीसरे और चौथे नंबर पर कप्तान अजिंक्य रहाणे और अंगकृष रघुवंशी खेलते नजर आएंगे. वहीं, फिनिशिंग की जिम्मेदारी उप-कप्तान रिंकू सिंह, कैमरीन ग्रीन, रनदीप सिंह जैसे खिलाड़ियों पर होगी. गेंदबाजी की बात करें, तो ब्लेसिंग मुजरबानी, वैभव अरोड़ा और उमरान मलिक पर ज्यादा दबाव रहेगा. उनके साथ वरुण चक्रवर्ती स्पिन गेंदबाजी की कमान संभालेंगे.

MI की संभावित प्लेइंग-11

रोहित शर्मा, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नमन धीर, शेरफेन रदरफोर्ड, अल्लाह गजनफर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट और जसप्रीत बुमराह.
इम्पैक्ट सब: शार्दुल ठाकुर/मयंक मार्कंडे/अश्विनी कुमार

KKR की संभावित प्लेइंग-11

फिन एलन, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), अजिंक्य रहाणे (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी, रिंकू सिंह, कैमरन ग्रीन, रमनदीप सिंह, ब्लेसिंग मुजरबानी, वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती और उमरान मलिक.
इम्पैक्ट सब: अनुकूल रॉय/कार्तिक त्यागी/राहुल त्रिपाठी

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Share
Published by
Ankush Upadhyay

Recent Posts

Myth vs Facts: क्या गर्म दूध पीने से अच्छी नींद आती है? कब और कितना करें सेवन, एक्सपर्ट ने बताया सच

Hot Milk Help You good Sleep: दूध में कैल्शियम, कार्ब्स, विटामिन समेत तमाम माइक्रोन्यूट्रीएंट्स पाए…

Last Updated: March 29, 2026 16:10:37 IST

Hanuman Jayanti 2026: कब है बजरंगबली का जन्मोत्सव? जानें पूजा का सही समय, योग और नक्षत्र की पूरी जानकारी

Hanuman Jayanti 2026: हर साल चैत्र मास की पूर्णिमा तिथि को हनुमान जयंती मनाई जाती…

Last Updated: March 29, 2026 16:10:30 IST

MI vs KKR क्लैश पर बादल का साया! क्या बारिश बिगाड़ेगी वानखेड़े का खेल, वेदर रिपोर्ट आई सामने

MI vs KKR weather Forecast: मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम वानखेड़े में…

Last Updated: March 29, 2026 16:08:22 IST

Bihar Board Topper: कोई कोचिंग नहीं, सिर्फ पापा की नसीहत; जानें कैसे पुष्पांजलि बनी बिहार 10वीं की टॉपर?

Pushpanjali Kumari Bihar Board topper: पुष्पांजलि कुमारी ने संयुक्त रूप से बिहार बोर्ड कक्षा 10…

Last Updated: March 29, 2026 16:11:32 IST

IPL 2026 Tickets: स्टेडियम में बैठकर देखना चाहते हैं IPL मैच? घर बैठे ऐसे बुक करें टिकट, मिल जाएगी सीट

इस सीजन के शुरुआत सेही लोगों ने टिकट बुकिंग करने में अपना दिल और जान…

Last Updated: March 29, 2026 16:04:55 IST

‘विराट संन्यास से वापसी कर लो, वो भी कप्तान के तौर पर…’ पूर्व क्रिकेटर की कोहली से गुहार

एक पूर्व क्रिकेटर ने विराट कोहली से गुहार लगाई है कि वह टेस्ट क्रिकेट में…

Last Updated: March 29, 2026 16:03:34 IST