<
Categories: क्रिकेट

IPL 2026: बिना खेले ही क्रेडिट ले गए ‘थाला’! नूर अहमद ने KKR को किया ध्वस्त, तो धोनी ने बटोरी तारीफें

MS Dhoni-Noor Ahmad: अफगानिस्तान के स्टार स्पिनर नूर अहमद ने सीएसके की ओर से केकेआर के खिलाफ खेलते हुए 3 विकेट चटकाए. उनकी इस शानदार स्पेल के चलते सीएसके ने केकेआर को 32 रनों से हरा दिया. अब नूर की इस शानदार गेंदबाजी का क्रेडिट एमएस धोनी को दिया जा रहा है. जानें वजह...

MS Dhoni-Noor Ahmad: चेन्नई सुपर किंग्स के दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) चोटिल होने की वजह से आईपीएल 2026 में अभी तक एक भी मैच नहीं खेल पाए हैं. इसके बावजूद एमएस धोनी को चेन्नई सुपर किंग्स की जीत का क्रेडिट दिया जा रहा है. दरअसल, 15 अप्रैल को कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स का मैच खेला गया. इस मुकाबले में CSK ने कोलकाता को 32 रनों से हराकर सीजन में अपनी दूसरी जीत दर्ज की. इस मैच में चेन्नई के स्टार स्पिनर नूर अहमद ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में सिर्फ 21 रन देकर 3 विकेट चटकाए. नूर अहमद ने अजिंक्य रहाणे, रिंकू सिंह और कैमरन ग्रीन को आउट किया, जिसके चलते केकेआर 20 ओवर में सिर्फ 160 रन ही बना पाई. इस शानदार प्रदर्शन के लिए नूर अहमद को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ का अवॉर्ड दिया गया. चेन्नई की इस धमाकेदार जीत के बाद सोशल मीडिया पर एमएस धोनी को जीत का क्रेडिट दिया जाने लगा.

धोनी ने नूर को दिए थे टिप्स

दरअसल, नूर अहमद इस सीजन के शुरुआती मैचों में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर रहे थे. IPL 2026 में शुरुआती 4 मैचों में सिर्फ 1 विकेट लिया था, जबकि खूब रन लुटाए थे. इसकी वजह से नूर को ट्रोल भी किया जा रहा था. इसके बाद केकेआर के खिलाफ मैच में नूर अहमद ने अपनी शानदार गेंदबाजी से CSK को जीत दिलाई. इस मुकाबले से पहले एमएस धोनी ने नूर अहमद से बातचीत की थी. CSK के असिस्टेंट बॉलिंग कोच श्रीराम श्रीधरन ने बताया कि एमएस धोनी ने एक नेट प्रैक्टिस के दौरान नूर अहमद से बातचीत की. इससे उनकी लेग ब्रेक गेंदबाजी में सुधार हुआ. कोच ने कहा कि उन्हें लगता है कि यह नूर के लिए काफी मददगार साबित हुआ. इसका रिजल्ट भी सभी को देखने को मिला. असिस्टेंट बॉलिंग कोच ने कहा कि विकेट से भी थोड़ी मदद मिल रही थी.

अकील-नूर की जोड़ी ने KKR को किया ध्वस्त

इस मैच में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के स्पिनर नूर अहमद और अकील हुसैन ने शानदार गेंदबाजी की. अकील हुसैन ने 4 ओवर में 26 रन देकर 1 विकेट लिया. CSK के असिस्टेंट बॉलिंग कोच ने बताया कि अकील ने ही नूर को सही लेंथ के बारे में बताया था, जिससे वह सटीक गेंदबाजी कर सकें. उन्होंने कहा कि पहले ओवर में लेंथ थोड़ी छोटी या फुल थी, लेकिन जैसे ही उसे सही लेंथ पता चली, तो फिर नूर को खेलना मुश्किल हो गया. ऐसे में इसका क्रेडिट अकील हुसैन को भी जाता है.

कैसा रहा मैच?

चेन्नई बनाम कोलकाता के मैच की बात करें, तो इस मुकाबले में CSK ने 32 रनों से जीत दर्ज की. चेन्नई सुपर किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 192 रन बनाए. चेन्नई की ओर से संजू सैमसन ने 48, डेवाल्ड ब्रेविस ने 41 और आयु म्हात्रे ने 38 रन बनाए. इसके जवाब में उतरी केकेआर की टीम 20 ओवर में 160 रन ही बना पाई. इसके चलते चेन्नई सुपर किंग्स ने 32 रनों से मैच अपने नाम कर लिया.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Share
Published by
Ankush Upadhyay

Recent Posts

UP Congress President: रामपुर खास की विधायक आराधना मिश्रा बनीं यूपी कांग्रेस चीफ, इमरान मसूद को मिला अहम पद

UP Congress President: कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में संगठनात्मक फेरबदल करते हुए आराधना मिश्रा ‘मोना’…

Last Updated: October 2, 2026 23:19:52 IST

परगट सिंह बने पंजाब कांग्रेस के नए अध्यक्ष, राजा वड़िंग की जगह संभाली कमान, जानें कौन हैं

Punjab Pradesh Congress Committee: कांग्रेस ने 2 अक्टूबर 2026 को जालंधर कैंट से विधायक और…

Last Updated: October 2, 2026 22:16:52 IST

India Pakistan Final: भारत-पाकिस्तान फाइनल से पहले कानितकर ने खोला 1998 का चैप्टर, बोले- निर्णायक पल जीतने होंगे

India Pakistan Final: भारत-पाकिस्तान के एशियन गेम्स गोल्ड मेडल मुकाबले से पहले टीम इंडिया के…

Last Updated: October 2, 2026 22:01:48 IST

Muzaffarnagar News: कॉलेज जा रही छात्रा को युवक ने घेरा, धक्का देकर किया हमला, CCTV में कैद घटना

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना में कॉलेज जा रही छात्रा के साथ छेड़छाड़ और मारपीट…

Last Updated: October 2, 2026 20:59:48 IST

फैन समझकर कार का शीशा नीचे किया, फिर गाली-गलौज का आरोप, सौरव जोशी ने किया कार का पीछा

Sourav Joshi Haldwani: हल्द्वानी में मशहूर यूट्यूबर सौरव जोशी ने दावा किया है कि पत्नी…

Last Updated: October 2, 2026 20:29:16 IST

Kerala News: शादीशुदा पुरुष के साथ लॉज में ठहरी थी युवती, पत्नी ने ट्रैक की लोकेशन, ‘फर्जी पुलिस’ भेजकर कराया महिला के साथ दुष्कर्म

पुलिस ने आरोपी की पत्नी समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है, जिन पर आरोप…

Last Updated: October 2, 2026 20:28:23 IST