एमएस धोनी की वापसी से चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) को बड़ी राहत मिल सकती है. खबरों के मुताबिक, धोनी अगले कुछ दिनों में फिटनेस टेस्ट देंगे. IPL 2026 शुरू होने से पहले उन्हें पिंडली में चोट लग गई थी, जिसके कारण वह अब तक एक भी मैच नहीं खेल पाए हैं.
MS Dhoni
महेंद्र सिंह धोनी की वापसी से चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) को बड़ी राहत मिल सकती है. खबरों के मुताबिक, धोनी अगले कुछ दिनों में फिटनेस टेस्ट देंगे. IPL 2026 शुरू होने से पहले उन्हें पिंडली में चोट लग गई थी, जिसके कारण वह अब तक एक भी मैच नहीं खेल पाए हैं. उनकी गैरमौजूदगी में टीम अपने पहले तीनों मैच हार चुकी है और प्वाइंट्स टेबल में सबसे नीचले स्थान पर है. रविवार को आरसीबी के खिलाफ उनकी टीम को 43 रन से बड़ी हार का सामना करना पड़ा था.
अगर धोनी फिटनेस टेस्ट पास कर लेते हैं, तो वह इस शनिवार चेपॉक में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में खेलते नजर आ सकते हैं. वह नेट्स में अभ्यास कर रहे हैं और फिलहाल उन्हें कोई परेशानी नहीं है. लेकिन टीम मैनेजमेंट जल्दबाजी नहीं करना चाहता और पूरी तरह फिट होने के बाद ही उन्हें मैदान पर उतारना चाहता है.
धोनी अभी तक टीम के साथ ट्रैवल भी नहीं कर रहे हैं. उनकी गैरहाजिरी में सीएसके का प्रदर्शन काफी खराब रहा है. टीम को राजस्थान रॉयल्स, पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा है, जिससे टीम पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे पहुंच गई है. फैंस को ऐसे में धोनी की काफी कमी खल रही है. फैंस यही उम्मीद कर रहे हैं कि धोनी जल्दी से वापसी करे और सीएसके की टीम जल्द ही जीत की पटरी पर लौट आए.
यह धोनी के IPL करियर का आखिरी सीजन भी हो सकता है, क्योंकि माना जा रहा है कि वह इस सीजन के बाद संन्यास ले सकते हैं. वहीं, टीम के एक और खिलाड़ी डेवॉल्ड ब्रेविस भी चोट के कारण शुरुआती मैच नहीं खेल पाए. हालांकि, कोच स्टीफन फ्लेमिंग को उम्मीद है कि वह अगले मैच तक फिट हो जाएंगे.
Smriti mandhana appointed india womens cricket team full time white ball captain harmanpreet kaur bcciSmriti…
Delhi NCR Earthquake: दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों में मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026…
US House of Representatives: फ्लाईदुबई की उड़ान में कॉकपिट हमले के दौरान यात्रियों की जान…
Ketu Transit 2026: केतु ने 3 अक्टूबर को मघा नक्षत्र के प्रथम पद में प्रवेश…
Punjab Government CBI investigation: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के कार्यालय से जुड़े कथित भ्रष्टाचार के…
नई दिल्ली, 6 अक्टूबर: तीस साल पहले रिटायर होने वाले एक सरकारी कर्मचारी को अपने…