<
Categories: क्रिकेट

MI vs CSK: रोहित-धोनी की टक्कर… IPL 2026 का महा-क्लैश! जब दो दिग्गजों की होगी भिड़ंत, कहां होगा मैच?

MI vs CSK: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स के बीच कड़ा मुकाबला होने वाला है. यह मुकाबला 23 अप्रैल को खेला जाएगा. इस मैच में रोहित शर्मा और एमएस धोनी आमने-सामने हो सकते हैं. जानें मैच की लाइव स्ट्रीमिंग से जुड़ी सारी डिटेल्स...

MI vs CSK Match Live Streaming: IPL फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है. लीग के इतिहास की सबसे सफल टीमों की भिड़ंत होने वाली है. मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच 23 अप्रैल को महामुकाबला होने वाला है. ये दोनों ही टीमें 5-5 बार आईपीएल ट्रॉफी जीत चुकी हैं. ऐसे में इन दोनों टीमों की टक्कर काफी रोमांचक होने वाली है. IPL फैंस बेसब्री से इस मुकाबले का इंतजार कर रहे हैं. हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस की टीम गुजरात टाइटंस को हराकर जीत की पटरी पर वापस आ गई है.

वहीं, ऋतुराज गायकवाड़ की अगुवाई वाली चेन्नई सुपर किंग्स की टीम एक बार फिर से जीत की पटरी से उतर गई. लगातार 2 मैच जीतने के बाद चेन्नई को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ करीबी मुकाबले में हार का सामना करना पड़े. ऐसे में CSK की टीम मुंबई इंडियंस के खिलाफ जीत हासिल करने के इरादे से उतरेगी. जानें कब-कहां खेला जाएगा मैच…

कब-कहां होगा महामुकाबला?

मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स (MI vs CSK) की टीम 23 अप्रैल को भिड़ने जा रही हैं. यह मुकाबला मुंबई के ऐतिहासिक वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा, जो शाम 7:30 से शुरू होगा. इसके लिए शाम 7 बजे टॉस होगा.

रोहित-धोनी होंगे आमने-सामने!

इस मुकाबले में IPL के दिग्गज खिलाड़ी रोहित शर्मा और एमएस धोनी (MS Dhoni) आमने-सामने हो सकते हैं. फिलहाल ये दोनों खिलाड़ी इंजरी की वजह से टीम से बाहर चल रहे हैं. रोहित शर्मा आरसीबी के खिलाफ खेले गए मैच के दौरान चोटिल हुए थे. इसके चलते वह अगले 2 मैचों में नहीं खेल पाए. वहीं, एमएस धोनी IPL 2026 के पहले दिन से ही चोटिल होने के कारण बाहर हो गए थे. इसके बाद से ही एमएस धोनी मैदान पर नहीं उतरे हैं. हालांकि उम्मीद है कि ये दोनों खिलाड़ी 23 अप्रैल को मैदान पर उतरने के लिए तैयार हैं. रोहित शर्मा (Rohit Sharma) लगभग पूरी तरह से फिट हैं, जबकि एमएस धोनी भी फुली रिकवर कर चुके हैं. ये दोनों ही दिग्गज खिलाड़ी बड़े मुकाबले से पहले नेट प्रैक्टिस में जमकर पसीना बहा रहे हैं.

प्वाइंट्स टेबल में दोनों का हाल

प्वाइंट्स टेबल पर नजर डालें, तो मुंबई इंडियंस की टीम सीएसके से आगे निकल गई है. मुंबई ने 6 मैचों में 2 मुकाबले जीते हैं, जबकि 4 में हार का सामना किया है. वहीं, चेन्नई सुपर किंग्स ने भी 6 मैचों में से 4 मुकाबले हारे हैं, जबकि 2 में जीत हासिल की है. हालांकि मुंबई इंडियंस का नेट रन रेट अच्छा है, जिसके चलते वह सीएसके से आगे हैं.

कहां देख सकेंगे लाइव मैच?

फैंस यह महामुकाबला टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर देख सकते हैं. इसके अलावा मोबाइल पर JioHotstar के एप और वेबसाइट पर भी मैच की लाइव स्ट्रीमिंग उपलब्ध रहेगी.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Share
Published by
Ankush Upadhyay

Recent Posts

Chris Gayle का 13 साल पुराना महारिकॉर्ड ध्वस्त! 20 साल के इस बल्लेबाज ने टी20 में ठोके नाबाद 188 रन, रच दिया इतिहास

Chris Gayle Record: 2 अक्टूबर को CSA T20 चैलेंज में टाइटन्स और नाइट्स के बीच…

Last Updated: October 3, 2026 12:48:57 IST

Vaibhav Sooryavanshi vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ फिर फ्लॉप हुए वैभव सूर्यवंशी! अब तक नहीं जड़ पाए एक भी अर्धशतक; देखें पिछले 6 मैचों का आंकड़ा

IND vs PAK: एशियन गेम्स में पाकिस्तान के खिलाफ युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी एक बार…

Last Updated: October 3, 2026 11:54:38 IST

Meerut: एक परिवार के लिए ई-रिक्शा चालक बना भगवान! कार में जल रहे थे चाचा-भतीजा; फिर इस तरह बचाई जान; हर तरफ हो रही चर्चा

Meerut Car Fire:पुलिस ने दोनों जले हुए चाचा-भतीजों को सिवाया टोल प्लाजा के अस्पताल में…

Last Updated: October 3, 2026 11:54:14 IST

M3M Foundation की ‘Threads of India’ ने भारत की वस्त्र विरासत, फैशन और उद्देश्य को जोड़ा

नई दिल्ली, 2 अक्टूबर: भारतभर के पारंपरिक बुनकरों और कारीगरों से सीधे सीखने से लेकर…

Last Updated: October 3, 2026 11:22:17 IST

IND VS PAK: बैड लक के शिकार हुए Abhishek Sharma, छुड़ा दिए थे पाकिस्तानियों के पसीने; शतक से चूके

IND VS PAK: एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ अभिषेक शर्मा ने…

Last Updated: October 3, 2026 11:15:23 IST