<
Categories: क्रिकेट

दोस्त बनकर मिलने गया, भाभी से ही लड़ा बैठा इश्क़, बर्बाद किया भारतीय क्रिकेटर का हंसता खेलता घर

आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स और इंटरनेशनल क्रिकेट में टीम इंडिया के लिए खेलने वाले मुरली विजय ने आइए जानते हैं कि कैसे अपने दोस्त दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik) का ही घर बर्बाद कर दिया था.

नई दिल्ली. भारतीय पूर्व क्रिकेटर मुरली विजय (Murali Vijay) आज यानी 1 अप्रैल अपना 42वां जन्मदिन मना रहे हैं. मैदान पर अपनी शानदार बल्लेबाजी के लिए पहचाने जाने वाले विजय का करियर जितना चर्चा में रहा, उतनी ही उनकी निजी ज़िंदगी भी सुर्खियों में रही है. आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स और इंटरनेशनल क्रिकेट में टीम इंडिया के लिए खेलने वाले इस क्रिकेटर ने आइए जानते हैं कि कैसे अपने दोस्त दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik) का ही घर बर्बाद कर दिया था.
तमिलनाडु के लिए घरेलू क्रिकेट खेलते हुए उनकी दोस्ती दिनेश कार्तिक से काफी गहरी मानी जाती थी. दोनों खिलाड़ी एक-दूसरे के बेहद करीब थे और अक्सर साथ समय बिताते थे. इसी दौरान विजय का आना-जाना कार्तिक के घर भी था, जहां से इस कहानी ने एक अजीब मोड़ लिया.मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मुरली विजय और दिनेश कार्तिक की पत्नी निकिता वंजारा के बीच नज़दीकियां बढ़ने लगीं. यह बात जब कार्तिक को पता चली तो उनके रिश्ते में दरार आ गई.

तलाक के तुंरत बाद की शादी

उन्हें बहुत बुरा महसूस हुआ. इसके बाद दिनेश कार्तिक और उनकी पत्नी का तलाक हो गया, जिसने इस पूरे विवाद को और गहरा कर दिया. बाद में मुरली विजय और कार्तिक की पूर्व पत्नी निकिता दोनों ही शादी के लिए तैयार हो गए और तलाक के कुछ दिन बाद ही दोनों शादी के बंधन में बंध गए. इस घटना के बाद दोनों खिलाड़ियों के रिश्ते पूरी तरह खत्म हो गए. हालांकि, समय के साथ दोनों ने अपनी-अपनी ज़िंदगी में आगे बढ़ने का फैसला किया.

दिनेश कार्तिक ने दीपिका को बनाया हमसफर

दिनेश कार्तिक ने दोबारा स्क्वाश खिलाड़ी दीपिका पल्लिकल से शादी कर अपने करियर पर फोकस किया और भारतीय टीम में वापसी भी की, जबकि मुरली विजय ने टेस्ट क्रिकेट में भारत के लिए कई अहम पारियां खेलीं. आज जब विजय 42 साल के हो चुके हैं, तो यह कहानी एक बार फिर याद दिलाती है कि क्रिकेटरों की ज़िंदगी सिर्फ मैदान तक सीमित नहीं होती, बल्कि उनके निजी फैसले भी उनकी पहचान का हिस्सा बन जाते हैं.
Satyam Sengar

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पढ़ाई के दौरान कैंपस प्लेसमेंट के जरिए पत्रकारिता में एंट्री मिली. शुरुआत नेटवर्क 18 से हुई और अब ITV नेटवर्क के साथ जुड़ा हूं. पत्रकारिता में 3 साल से ज्यादा का अनुभव हो चुका है और स्पोर्ट्स पर अच्छी पकड़ है. क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और अन्य स्पोर्ट्स इवेंट्स कवर करता हूं. WWE की स्टोरीज लिखना बहुत ही ज्यादा पसंद है.

Share
Published by
Satyam Sengar

Recent Posts

Kavya Maran vs Anirudh Net Worth: काव्या मारन के सामने अनिरुद्ध रविचंदर की दौलत कितनी? जानिए कौन है ज्यादा अमीर

Kavya Maran vs Anirudh Net Worth: काव्या मारन और अनिरुद्ध रविचंदर की शादी के साथ…

Last Updated: November 12, 2026 13:09:03 IST

IND vs NZ 4th ODI Weather Report: तीसरे वनडे की तरह चौथे मैच में भी बारिश बनेगी विलेन? जानें मौसम का हाल

IND vs NZ 4th ODI Weather Report: माउंट माउंगानुई के बे ओवल में भारत-न्यूजीलैंड चौथे…

Last Updated: November 12, 2026 13:00:29 IST

LIC की खरीदारी से चर्चा में आए ये 10 शेयर, सितंबर तिमाही में ₹29,910 करोड़ की नेट खरीदारी

LIC ने सितंबर तिमाही में ₹7,346 करोड़ के शेयर खरीदे. L&T, Reliance और Airtel में…

Last Updated: November 12, 2026 12:56:48 IST

चलती लोकल में युवती से छेड़छाड़, प्लेटफॉर्म पर दिया धक्का; पहिए के नीचे आ गया बायां हाथ और फिर…

Mumbai Local Train: मुंबई की लोकल ट्रेन में एक युवती को छेड़छाड़ का विरोध करना…

Last Updated: November 12, 2026 12:19:55 IST

IPL 2027: क्या दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी छोड़ना चाहते हैं अक्षर पटेल? ऋषभ पंत और केएल राहुल के नाम चर्चा में

IPL 2027 से पहले दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी पर संकट! रिपोर्ट के मुताबिक अक्षर पटेल…

Last Updated: November 12, 2026 12:15:24 IST

मजबूत वित्तीय नतीजों के बाद Aayush Wellness के शेयरों में करीब 7% की तेजी

FY27 की पहली छमाही में कंपनी की Consolidated Income 70.62 करोड़ रुपये और Net Profit…

Last Updated: November 12, 2026 12:07:09 IST