Arjun Tendulkar Interview: हाल ही में अर्जुन तेंदुलकर ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर कई खुलासे किए हैं, जिसके बाद सभी लोग हैरान हैं. दरअसल, अर्जुन तेंदुलकर ने बताया कि उनके ज्यादा क्रिकेटर दोस्त नहीं हैं. जानें उन्होंने क्या-क्या खुलासे किए.
अर्जुन तेंदुलकर ने निजी जीवन को लेकर बड़े खुलासे किए.
Arjun Tendulkar Interview: भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने IPL 2026 से पहले अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर बड़ा खुलासा किया. हाल ही में एक इंटरव्यू में अर्जुन तेंदुलकर ने बताया कि उनके ज्यादा क्रिकेटर दोस्त नहीं हैं. अर्जुन तेंदुलकर ने साफ तौर पर बताया कि वह उनका सर्किल काफी छोटा है. वह काफी कम लोगों के साथ घुलते मिलते हैं. अर्जुन तेंदुलकर के इस बयान ने फैंस को हैरान कर दिया है कि एक प्रोफेशनल क्रिकेटर होने के बावजूद अर्जुन तेंदुलकर का कोई करीबी दोस्त क्रिकेटर नहीं है. अर्जुन तेंदुलकर IPL 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) का हिस्सा हैं. पिछले साल वह मुंबई इंडियंस की टीम में थे, लेकिन ज्यादा कम्पटीशन होने की वजह से अपनी जगह पक्की नहीं कर पाए. इसके चलते मुंबई इंडियंस ने उन्हें रिलीज कर दिया. फिर मिनी ऑक्शन में LSG ने अर्जुन तेंदुलकर को 30 लाख रुपये में अपनी टीम में शामिल किया.
LSG के ऑलराउंडर अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar) शुभांकर मिश्रा के पॉडकास्ट पर पहुंचे थे. इस दौरान शुभांकर मिश्रा ने अर्जुन तेंदुलकर की पर्सनल लाइफ को लेकर सवाल किया. इस पर अर्जुन तेंदुलकर ने बताया कि वह खुद को शांत रखने के लिए खास तरीका अपनाते हैं. उन्होंने बताया कि गोवा में उनके घर पर 5 डॉग्स हैं, जिनके साथ वह टाइम स्पेंड करते हैं. अर्जुन तेंदुलकर ने कहा, ‘मेरे पास गोवा में 5 डॉग्स हैं मैं उनके साथ खेलता हूं. इसी दौरान अर्जुन ने बताया कि उनके ज्यादातर दोस्त क्रिकेट नहीं है, जिसके चलते वह उनसे क्रिकेट की बातें नहीं करते हैं. उन्होंने बताया कि उनके दोस्तों को क्रिकेट की ज्यादा जानकारी नहीं है.
अर्जुन तेंदुलकर ने इंटरव्यू के दौरान बताया कि वह युवराज सिंह को अपना आदर्श मानते हैं. उन्होंने अपने पिता सचिन तेंदुलकर का नाम नहीं लिया. वहीं, इस इंटरव्यू के दौरान अर्जुन तेंदुलकर ने ट्रोलर्स और सोशल मीडिया को लेकर भी बातचीत की. अर्जुन ने कहा, ‘नहीं, मुझे किसी आलोचना का डर नहीं है.’ दरअसल, सोशल मीडिया पर अर्जुन तेंदुलकर को अक्सर नेपोटिज्म के नाम पर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा है.
अर्जुन तेंदुलकर आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स की ओर से खेलते दिखाई देंगे. फैंस की नजरें उन पर बनी रहेंगी कि वह किस तरह का प्रदर्शन करते हैं. बता दें कि अर्जुन तेंदुलकर ने 5 मुकाबले खेले हैं, जिनमें गेंद से 3 विकेट चटकाए हैं, जबकि बल्ले से 13 रन बनाए हैं.
Chhath Puja Vrat Katha in Hindi: छठ पूजा के दौरान पढ़ें राजा प्रियव्रत और छठी…
Van Driver Viral Video: इस वीडियो ने एक बार फिर सोशल मीडिया पर वायरल होने…
Bigg Boss 20: बिग बॉस 20 में स्काउट ओपी का गुस्सा बढ़ता जा रहा है.…
Virat Kohli Saves Gurnoor Brar Viral Video: भारत और न्यूजीलैंड के चौथे वनडे मुकाबले में…
Average Marriage Age of Women in India: भारत में महिलाओं की शादी की औसत उम्र…
Watch Video: केरल में मुस्लिम भाइयों ने 85 साल की हिंदू महिला को मुखाग्नि देकर…