<
Categories: क्रिकेट

PBKS vs GT: पंजाब किंग्स या गुजरात टाइटंस… हेड टू हेड में कौन आगे? आंकड़ों में किसका पलड़ा भारी

PBKS vs GT Head to Head: पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच 31 मार्च को आईपीएल का चौथा मुकाबला खेला जाएगा. यह मुकाबला शाम 7:30 बजे से शुरू होगा, जिसके लिए फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. ऐसे में इस मुकाबले से पहले आइए जानते हैं दोनों टीमों को हेड टू हेड रिकॉर्ड...

PBKS vs GT Head to Head: IPL 2026 के चौथे दिन यानी 31 मार्च (मंगलवार) को गुजरात टाइटंस (GT) और पंजाब किंग्स (PBKS) के बीच मैच खेला जाएगा. यह मुकाबला पंजाब किंग्स के होम ग्राउंड मुल्लांपुर में होगा. पिछले सीजन फाइनल तक पहुंचने वाली पंजाब किंग्स की कमान एक बार फिर श्रेयस अय्यर के हाथों में होगी. इस सीजन पंजाब की टीम अपने होम ग्राउंड पर जीत के आगाज के साथ ट्रॉफी हासिल करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. वहीं, गुजरात टाइटंस की कप्तानी शुभमन गिल (Shubman Gill) करते दिखाई देंगे, जिन्होंने पिछले सीजन अपनी टीम को प्लेऑफ तक पहुंचाया था. इस सीजन गिल की कप्तानी में गुजरात टीम और भी ज्यादा बेहतर करना चाहेगी. पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस दोनों ही टीम में कई सारे पावर हिटर्स मौजूद हैं. ऐसे में माना जा रहा है कि इस मुकाबले में रनों का अंबार लग सकता है. वहीं, रिकॉर्ड की बात करें, तो दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर है. जानें हेड टे हेड रिकॉर्ड और पिच रिपोर्ट…

हेड टू हेड रिकॉर्ड

आंकड़ों पर नजर डालें, तो दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर है. पंजाब किंग्स (Punjab Kings) और गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) के बीच कुल 6 मैच खेले गए हैं. इनमें से 3 मैच पंजाब किंग्स ने जीते हैं, जबकि तीन मुकाबले गुजरात टाइटंस ने अपने नाम किए हैं. हालांकि अगर पिछले 2 सालों की बात करें, तो पंजाब किंग्स का पलड़ा भारी दिखाई दे रहा है. दरअसल, पिछले 2 सीजन में पंजाब किंग्स ने 2 मैच जीते हैं, जबकि गुजरात ने सिर्फ 1 मैच अपने नाम किया है. मुल्लांपुर के मैदान पर गुजरात टाइटंस ने पंजाब किंग्स को एक बार हराया है. ऐसे में इस सीजन भी शुभमन गिल की टीम पंजाब किंग्स को हराकर टूर्नामेंट की शुरुआत करना चाहेगी.

मुल्लांपुर की पिच का क्या हाल?

पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस का मुकाबला मुल्लांपुर के ​महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैदान का विकेट थोड़ा अनिश्चित रहता है. यहां पर कभी 200+ का स्कोर बन जाता है, तो कभी 120 का स्कोर बनाना भी मुश्किल हो जाता है. मुल्लांपुर की पिच अक्सर बल्लेबाजों और गेंदाबजों के लिए मददगार साबित होती है. ऐसे में पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी. इस पिच पर शुरुआत में तेज गेंदबाजों को मदद मिलती है, लेकिन पिच धीमी होने के साथ-साथ स्पिनर्स का रोल अहम हो जाता है. इतना ही वहीं, इस मैदान की आउटफील्ड भी काफी तेज है, जिससे रनों रोकना मुश्किल हो जाता है.

गिल और अय्यर का कप्तानी रिकॉर्ड

शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर अपनी टीमों की बल्लेबाजी के लिए काफी अहम खिलाड़ी हैं. हालांकि कप्तानी के मामने में श्रेयस अय्यर का रिकॉर्ड शुभमन गिल से आगे रहा है. अय्यर ने IPL में कप्तान के तौर पर 58.8 मैच (कम से कम 50 मैच) जीते हैं. वहीं, दूसरे नंबर पर सचिन तेंदुलकर (58.8 फीसदी) और तीसरे नंबर पर एमएस धोनी (58.3 फीसदी) हैं.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Share
Published by
Ankush Upadhyay

Recent Posts

IND VS PAK: कुछ ही देर में शुरू होगा भारत-पाकिस्तान महामुकाबला, Jio Hotstar नहीं यहां फ्री में देखें फाइनल मैच

IND VS PAK: 2026 एशियन गेम्स में क्रिकेट इवेंट का फ़ाइनल मैच इंडिया और पाकिस्तान…

Last Updated: October 3, 2026 08:58:38 IST

एयर ओमान ने किया था बैन, सीरिया से खास कनेक्शन; कैप्टन स्मित पर हमला करने वाले शख्स का हुआ खुलासा

FlyDubai Co-Pilot Hamam Al-Hammami: इसके बाद पैसेंजर और क्रू मेंबर कॉकपिट में घुसे और को-पायलट…

Last Updated: October 3, 2026 08:27:34 IST

Delhi Weather: दिल्ली-NCR वालों सावधान! क्या आज होगी बारिश? IMD का अलर्ट; जानें अगले 3 दिन कैसा रहेगा मौसम

Delhi Weather Update 3 October 2026:मौसम विभाग के मुताबिक, मॉनसून अब दिल्ली-NCR से पूरी तरह…

Last Updated: October 3, 2026 07:49:50 IST

Petrol Diesel Price 3 October 2026: पेट्रोल-डीजल हुआ सस्ता या महंगा? जानें दिल्ली समेत प्रमुख शहरों के ताजा रेट

Petrol Diesel Price 3 October 2026:देश की राजधानी दिल्ली में 3 अक्टूबर को पेट्रोल का…

Last Updated: October 3, 2026 07:32:54 IST