Leander Paes Join BJP: भारतीय टेनिस के दिग्गस खिलाड़ी लिएंडर पेस भारतीय जनता पार्टी (bjp) में शामिल हो गए हैं. इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, अमित शाह और बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को शुक्रिया अदा किया.
दिग्गज टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस बीजेपी में हुए शामिल
Leander Paes Joins BJP: भारतीय टेनिस के दिग्गज खिलाड़ी लिएंडर पेस मंगलवार (31 मार्च, 2026) को औपचारिक रूप से भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हो गए. इस घटनाक्रम को पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले एक बेहद महत्वपूर्ण घटना के तौर पर देखा जा रहा है. कोलकाता में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के साथ पेस की हालिया मुलाकात के बाद ये अटकलें लगाई जा रही थी कि वो बहुत जल्द बीजेपी में शामिल हो सकते हैं.
बीजेपी में शामिल होने के लिए लिएंडर पेस के फैसले का समय विशेष रूप से महत्वपूर्ण है. पार्टी की राजनीति पेस के लिए कोई नया क्षेत्र नहीं है; वह इससे पहले 2021 में तृणमूल कांग्रेस (TMC) से जुड़े थे. 2022 के गोवा विधानसभा चुनावों के दौरान, उन्होंने टीएमसी की ओर से जोरदार प्रचार किया था. हालांकि, उन्होंने खुद कोई चुनाव नहीं लड़ा था.
बीजेपी में शामिल होने के बाद उन्होंने कहा कि यह मेरी ज़िंदगी का एक बड़ा दिन है. मैं पीएम मोदी, अमित शाह और नितिन नवीन जी का शुक्रिया अदा करना चाहूंगा. यह मेरे लिए खेल और युवाओं की सेवा करने का एक बड़ा मौका है. मैंने 40 साल तक देश के लिए खेला, अब युवाओं की सेवा करने का समय है. ‘खेलो इंडिया’ आंदोलन और TOPS योजना सचमुच बहुत बढ़िया हैं. मैं जानता हूं कि किरेन रिजिजू जी ने टोक्यो ओलंपिक में हमारे दल के प्रदर्शन को बेहतर बनाने के लिए कितने जुनून से काम किया है.
लिएंडर पेस भारतीय टेनिस के इतिहास के सबसे ज़्यादा सम्मान पाने वाले खिलाड़ियों में से एक हैं. उन्होंने कई डेविस कप अभियानों में अहम भूमिका निभाई है. उनका मानना है कि अब आगे बढ़कर इस खेल (टेनिस) के भविष्य को संवारने का समय आ गया है. इसे हासिल करने के लिए भारत में उभरती हुई युवा प्रतिभाओं को निखारना हैं. इसके अलावा, जो पूर्व खिलाड़ी इस खेल से दूर हो गए हैं. उन्हें वापस खेल से जोड़ना जरूरी है.
Microsoft Outage के बीच Outlook, Teams और Office 365 के इन विकल्पों का इस्तेमाल कर…
Anirudh-Kavya Maran Wedding Reception Guest List: अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन की शादी के बाद…
Microsoft Global Outage के कारण दुनियाभर में Outlook, Teams, OneDrive और Microsoft 365 सेवाएं प्रभावित…
India Population Viral Video: दिल्ली AIIMS के पास लगा डिजिटल पॉपुलेशन काउंटर वायरल हो रहा…
Chhath Puja School Holiday 2026: छठ पूजा 2026 पर बिहार, दिल्ली, झारखंड और उत्तर प्रदेश…
India vs New Zealand 4th ODI : पारी की पहली ही गेंद पर ओपनर रोहित…