PBKS vs SRH: पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच 11 अप्रैल को दोपहर के समय मुल्लांपुर में मैच खेला जाएगा. इस मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम एक बार फिर जीत की पटरी पर लौटने की कोशिश करेगी. वहीं, पंजाब की टीम अपनी जीत का सिलसिला जारी रखना चाहेगी.
पंजाब किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद मैच से जुड़ी सारी डिटेल्स.
PBKS vs SRH Match: IPL 2026 में हर दिन एक के बाद एक रोमांचक मुकाबले देखने को मिल रहे हैं. इस सीजन में श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली पंजाब किंग्स की टीम शानदार फॉर्म में चल रही है. पंजाब किंग्स (Punjab Kings) ने अभी तक 3 मैच खेले हैं, जिनमें से 2 जीत मिली है और 1 मुकाबला बारिश से रद्द हो गया. अब पंजाब की टीम 5 दिनों बाद एक फिर मैदान पर वापसी करने जा रही है. पंजाब किंग्स की टीम 11 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ IPL 2026 का 17वां मैच खेलने उतरेगी. यह मुकाबला शनिवार (11 अप्रैल) को दोपहर में 3:30 बजे से खेला जाएगा. यह मुकाबला मुल्लांपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होगा. नीचे देखें इस मैच से जुड़ी सारी डिटेल्स…
मौजूदा आईपीएल सीजन की बात करें, तो पंजाब किंग्स का पलड़ा भारी दिखाई दे रहा है. पंजाब किंग्स ने अपने पहले मैच में गुजरात टाइटंस और दूसरे मैच में चेन्नई सुपर किंग्स को हराया. इसके बाद पंजाब किंग्स का तीसरा मैच बारिश की वजह से धुल गया. वहीं, ईशान किशन (Ishan Kishan) की कप्तानी वाली सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) की टीम का कॉम्बिनेशन खराब चल रहा है. हैदराबाद को 3 मैचों में 2 हार मिली है, जबकि 1 जीत मिली है. हालांकि अगर आईपीएल इतिहास की बात करें, तो पंजाब और हैदराबाद के बीच कुल 24 मैच खेले गए हैं. इनमें से 17 मुकाबले सनराइजर्स हैदराबाद ने जीत हासिल की है, जबकि पंजाब ने 7 मुकाबले अपने नाम किए हैं.
न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों के लिए मददगार होती है. तेज गेंदबाजों के मैच की शुरुआत में थोड़ी मदद मिलती है, लेकिन बाद में गेंद आसानी से बल्ले पर आने लगती है. मैच के दौरान बीच के ओवरों में स्पिनर्स का अहम रोल साबित हो सकता है. इस मैदान पर पहली पारी का औसत स्कोर 170-180 के बीच रहता है.
पंजाब किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद का मैच 11 अप्रैल को दोपहर 3:30 बजे खेला जाएगा. इस मुकाबले के लिए दोपहर 3 बजे टॉस होगा. फैंस इस मैच का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर देख सकते हैं. इसके अलावा मैच की लाइव स्ट्रीमिंग JioHotstar पर उपलब्ध होगी. साथ ही आप मैच से जुड़े सभी लाइव अपडेट indianews.in पर पढ़ सकते हैं.
पंजाब किंग्स: प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्य, कूपर कॉनली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहाल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टॉयनिस, मार्को यान्सन, जेवियर बार्टलेट, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल,वैशाख विजयकुमार.
सनराइजर्स हैदराबाद: ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (कप्तान/विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, नीतीश कुमार रेड्डी, अनिकेत वर्मा, लियाम लिविंगस्टोन, हर्ष दुबे, शिवांग कुमार, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, ईशान मलिंगा.
Mughal Harem Truth: मुगल हरम यानी मुगल के बादशाहों के अय्याशी की अड्डा,लेकिन इसको लेकर…
CSK vs DC: आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम 11 अप्रैल को दिल्ली…
Gorakhpur News: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई…
Kal ka Panchang 11 April 2026: आज 11 अप्रैल 2026, शनिवार का पावन दिन है,…
पाकिस्तान सुपर लीग (Pakistan Super League) यानी पीएसएस सिर्फ़ रोमांचक मुकाबलों के लिए ही नहीं,…
Bhopal serial killer: आदेश खामरा भोपाल का एक ऐसा सीरियल किलर है जो दिन में…