<
Categories: क्रिकेट

CSK vs DC: डेवाल्ड ब्रेविस की एंट्री से बदलेगी किस्मत! MS धोनी भी कमबैक के लिए तैयार, सामने आया ये अपडेट

CSK vs DC: आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम 11 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अपना चौथा मुकाबला खेलने के लिए मैदान पर उतरेगी. इस मुकाबले में साउथ अफ्रीकी बल्लेबाज डेवाल्ड ब्रेविस चेन्नई की टीम में वापसी कर सकते हैं.

CSK vs DC: IPL 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) अभी तक अपनी जीत हासिल नहीं कर पाई है. ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी वाली चेन्नई की टीम ने मौजूदा सीजन में 3 मैच खेले हैं, जिनमें से सभी मुकाबलों में हार का सामना किया है. पहले मैच में राजस्थान रॉयल्स से हार मिली थी, जिसके बाद दूसरे मैच में पंजाब किंग्स और तीसरे मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से हार का सामना किया. अब चेन्नई सुपर किंग्स की टीम एक फिर मैदान पर उतरने जा रही है. 11 अप्रैल को चेन्नई का मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स से होगा, जो इस टूर्नामेंट की सबसे मजबूत टीमों में से एक हैं. इस मुकाबले में चेन्नई की टीम में साउथ अफ्रीका के तूफानी बल्लेबाज डेवाल्ड ब्रेविस (Dewald Brevis) वापसी कर सकते हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार, डेवाल्ड ब्रेविस स्ट्रेन से रिकवर कर चुके हैं. वह दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अगले मैच में मैदान पर उतरने के लिए तैयार हैं. ब्रेविस के आने से चेन्नई की टीम में मिडिल ऑर्डर को मजबूती मिलेगी.

MS धोनी की कब होगी वापसी?

CSK की टीम आईपीएल 2026 में शुरुआत से इंजरी संकट से जूझ रही है. महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) भी चोटिल होने की वजह से अभी तक इस सीजन में एक भी मैच नहीं खेल पाए हैं, जिनका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. एमएस धोनी के न होने की वजह से CSK की टीम लगातार 3 हार की हैट्रिक लगा चुकी है. ऐसे में उनकी वापसी टीम के लिए काफी जरूरी है. रिपोर्ट्स के अनुसार, एमएस धोनी कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ होने वाले मैच में वापसी कर सकते हैं. माना जा रहा है कि धोनी के आने से चेन्नई सुपर किंग्स की टीम एक बार फिर जीत की पटरी पर लौटेगी.

CSK के ओपनर फ्लॉप

चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के सलामी बल्लेबाज आईपीएल 2026 में बिल्कुल बेरंग नजर आए हैं. संजू सैमसन और ऋतुराज गायकवाड़ पिछले 3 मैचों से CSK के लिए ओपनिंग कर रहे हैं, लेकिन फ्लॉप साबित रहे हैं. संजू सैमसन ने 3 पारियों में सिर्फ 22 रन बनाए हैं, जिसमें उनका स्ट्राइक रेट 115.79 का ही रहा है. वहीं, गायकवाड़ ने 3 मैचों में सिर्फ 41 रन बनाए हैं, जिसमें उनका सर्वाधिक स्कोर 28 रन रहा है.

चेन्नई की गेंदबाजी भी कमजोर

चेन्नई सुपर किंग्स की गेंदबाजी भी इस सीजन काफी कमजोर दिखाई पड़ी है. मैट हेनरी, अंशुल कंबोज, जेमी ओवर्टन और खलील अहमद अभी तक 3 मैचों में काफी महंगे साबित रहे हैं. उनके अलावा स्पिनर नूर अहमद भी कुछ खास कमाल नहीं कर पाए हैं.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Share
Published by
Ankush Upadhyay

Recent Posts

Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी, दिल्ली से मुंबई तक जानें अपने शहर में आज क्या है भाव?

Petrol Diesel Price Today 11 October 2026: रविवार को पेट्रोल-डीजल के दामों पर नजर डालें.…

Last Updated: October 11, 2026 07:40:20 IST

Delhi Traffic Advisory Today: दिल्ली के इन रास्तों पर आज भी लग सकता है लंबा जाम! घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें एडवाइजरी

Delhi Traffic Advisory Today: दिल्ली में रविवार को सीजेपी प्रदर्शन के चलते नई और मध्य…

Last Updated: October 11, 2026 07:16:34 IST

Navratri Day 1: आज से शुरू नवरात्रि, मां शैलपुत्री की पूजा में न करें ये गलती; जानें मंत्र और प्रिय भोग

Shardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि 2026 की शुरुआत आज 11 अक्टूबर से हो रही है.…

Last Updated: October 11, 2026 06:39:51 IST

Delhi Weather Today: नवरात्रि के पहले दिन कैसा रहेगा दिल्ली में मौसम का मिजाज? जानें आज बारिश होगी या धूप करेगी परेशान

Delhi Weather Today 11 October 2026: नवरात्रि के बीच दिल्ली में आज बादल, गर्मी और…

Last Updated: October 11, 2026 06:23:31 IST

Ramayan new posters: पिता का आशीर्वाद और अस्थि विसर्जन, ‘रामायण’ के नए पोस्टर्स में दिखे राम के जीवन के भावुक पल

Ramayan new posters: रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ के नए पोस्टर्स में भगवान राम और…

Last Updated: October 10, 2026 23:19:05 IST

Cristiano Ronaldo: कोच से विवाद के बाद रोनाल्डो पर गिरी गाज, पुर्तगाल फुटबॉल महासंघ ने लिया सख्त एक्शन

Cristiano Ronaldo: क्रिस्टियानो रोनाल्डो को पुर्तगाल फुटबॉल महासंघ की अनुशासनात्मक कार्रवाई का सामना करना पड़…

Last Updated: October 10, 2026 21:58:18 IST